Responsive Scrollable Menu

Vaishakh Amavasya 2026: 16 या 17 मार्च, कब है वैशाख अमावस्या? नोट कर लें सही तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Vaishakh Amavasya 2026: अमावस्या तिथि बहुत शुभ और पावन मानी जाती है. साल में 12 अमावस्या तिथियां आती हैं. हर एक अमावस्या का अपना महत्व होता है. अमावस्या की तिथि पितरों को समर्पित की गई है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पितृ धरती लोक पर आते हैं. इसलिए इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान करना बेहद शुभ माना गया है क्योंकि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं.

पितरों के आशीर्वाद से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है. अमावस्या के दिन इन पितरों के तर्पण और पिंडदान के अलावा पवित्र नदियों में स्नान-दान और पूजा-पाठ भी किया जाता है. वैशाख माह में पड़ने वाली अमावस्या वैशाख अमावस्या कहलाती है. आइए जानते हैं कि इस साल वैशाख अमावस्या कब है. इस दिन का स्नान-दान का मुहूर्त क्या रहेगा और अमावस्या की पूजा विधि के बारे में.  

कब है वैशाख अमावस्या? (Vaishakh Amavasya 2026 Kab Hai) 

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख अमावस्या की तिथि 16 अप्रैल गुरुवार को रात 08 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी. तिथि का समापन अगले दिन यानी 17 अप्रैल शुक्रवार को शाम 05 बजकर 21 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल के दिन मनाना शुभ होगा. 

वैशाख अमावस्या स्नान-दान मुहूर्त (Vaishakh Amavasya 2026 Snan Daan Shubh Muhurat) 

वैशाख अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान करने बेहद शुभ रहेगा. अगर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान न कर पाएं तो सूर्योदय के बाद कर लें. वैशाख अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 09 मिनट तक रहेगा. वैशाख अमावस्या के दिन सूर्योदय 05 बजकर 54 मिनट पर होगा. 

वैशाख अमावस्या की पूजा विधि (Vaishakh Amavasya 2026 Puja Vidhi) 

इस दिन सुबह उठकर सबसे पहले पवित्र नदी, सरोवर या घर पर स्नान करें. फिर तिल, गुड़े, आटे के पिंड बनाकर पितरों को अर्पित करें. पितृ तर्पण के लिए जल में काले तिल डालकर अर्पण करें. इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा दान करें. भगवान शिव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. अंत में आरती करें. 

वैशाख अमावस्या का महत्व (Vaishakh Amavasya 2026 Significance

वैशाख अमावस्या को पितरों की शांति और मोक्ष के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए तर्पण और दान से पितृ दोष शांत होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. पुराणों के अनुसार, वैशाख माह खुद में बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है और इस महीने की अमावस्या पर किया गया स्नान-दान कई गुना लाभकारी होता है. यह दिन न केवल पितरों को प्रसन्न करने का अवसर है बल्कि अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और पुण्य अर्जित करने का भी शुभ समय माना जाता है. 

यह भी पढ़ें: Surya Shani Mangal Yuti 2026: सूर्य-शनि और मंगल की युति से बन रहा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

सोल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को अनुमान लगाया कि होम अप्लायंस (घरेलू उपकरण) व्यवसाय के मजबूत प्रदर्शन के चलते पहली तिमाही में उसका परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) पिछले साल के मुकाबले 33 प्रतिशत बढ़ गया है।

कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि इस अवधि में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1.25 ट्रिलियन वॉन से बढ़कर 1.67 ट्रिलियन वॉन (1.1 अरब डॉलर) हो गया।

वहीं कंपनी की बिक्री 4.4 प्रतिशत बढ़कर 23.73 ट्रिलियन वॉन पहुंच गई, जो पहली तिमाही के लिए अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। कंपनी इस महीने के अंत में अपनी फाइनल अर्निंग रिपोर्ट जारी करेगी।

पिछली तिमाही (चौथी तिमाही) में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को 109 बिलियन वॉन का ऑपरेटिंग नुकसान हुआ था, जिसकी वजह कमजोर मांग और रिस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम से जुड़े एकमुश्त खर्च थे।

कंपनी ने कहा कि उसके होम अप्लायंस सॉल्यूशन डिवीजन ने सब्सक्रिप्शन बिजनेस को मजबूत करने और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस के जरिए अच्छी ग्रोथ बनाए रखी।

मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस भी पिछली तिमाही के नुकसान से उबरकर मुनाफे में लौट आया है, जिसमें कंपनी के लागत घटाने के प्रयासों का योगदान रहा।

व्हीकल सॉल्यूशन बिजनेस में भी पिछले साल के मुकाबले मुनाफे में सुधार हुआ है, हालांकि कंपनी ने इसके विस्तृत आंकड़े साझा नहीं किए। दक्षिण कोरियाई मुद्रा (वॉन) के कमजोर होने से भी इस सेगमेंट को फायदा मिला, क्योंकि इसके ज्यादातर ग्राहक विदेश में हैं।

हालांकि, इको सॉल्यूशन बिजनेस में बाजार की अनिश्चितताओं के चलते बिक्री और मुनाफे में गिरावट देखी गई। कंपनी ने कहा कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटर से जुड़ी मांग को पूरा करने पर ध्यान देगी।

कंपनी ने कहा कि 2026 के बाकी समय के लिए वह कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए लागत में कटौती जारी रखेगी।

कंपनी ने यह भी बताया कि वह भविष्य के ग्रोथ इंजन जैसे होम रोबोट और उनसे जुड़े उपकरणों पर फोकस बढ़ाएगी।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, मध्य पूर्व में युद्ध, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और कच्चे माल व लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत जैसे कारकों के बीच एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स लचीले और पहले से तैयार कदम उठाकर इनके प्रभाव को कम करने की योजना बना रही है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: पीसीबी ने पहले ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, अब नसीम शाह की पीएसएल से छुट्टी

PSL 2026: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के लिए पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन का सफर अचानक खत्म हो गया। फिटनेस समस्याओं के चलते उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। यह फैसला ऐसे वक्त पर आया है, जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनपर 20 मिलियन पाकिस्तानी (2 करोड़ पाकिस्तानी रुपया) रुपये का भारी जुर्माना लगाया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीम शाह साइड स्ट्रेन की चोट से जूझ रहे। यह चोट उन्हें पिछले हफ्ते कराची किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। इसके बाद वह अपनी टीम रावलपिंडी पिंडीज के पिछले मुकाबले में भी नहीं खेले थे। अब यह साफ हो गया है कि वह पीएसएल 2026 के बाकी सभी मैचों से बाहर रहेंगे।

नसीम शाह पीएसएल से बाहर
नसीम की फिटनेस को लेकर पीसीबी और सेलेक्शन कमेटी पहले से ही चिंतित थी। बार-बार चोटिल होने और टीम से बाहर रहने की वजह से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बोर्ड उनके ऑफ-फील्ड व्यवहार से भी खुश नहीं। बताया जा रहा है कि विज्ञापन और पॉडकास्ट में ज्यादा व्यस्त रहने से उनका क्रिकेट पर फोकस कम हुआ।

पीसीबी के मेडिकल पैनल, जिसकी अगुवाई डॉ. जावेद मुगल कर रहे, अब नसीम की फिटनेस पर करीब से नजर रखेगा। आने वाले दिनों में उन्हें मेडिकल जांच के लिए पेश होना होगा और लंबी रिहैब प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। दरअसल, नसीम शाह का करियर पिछले कुछ समय से चोटों से प्रभावित रहा। वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप भी फिटनेस कारणों से नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी उन्हें चोट लगी थी, जिसके चलते वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।

इन लगातार समस्याओं का असर उनके करियर पर भी पड़ा है। पीसीबी ने 2025-26 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नसीम को कैटेगरी-सी में डाल दिया था, जो उनकी गिरती स्थिरता और उपलब्धता को दिखाता है। फिलहाल, नसीम शाह के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फिटनेस वापस पाना और मैदान पर वापसी करना है। अगर वह जल्द फिट होकर वापसी करते हैं, तभी वह टीम में अपनी जगह मजबूत कर पाएंगे।

Tue, 07 Apr 2026 13:20:39 +0530

  Videos
See all

Iran ने फिर अमेरिकी ठिकानों पर किए हमले #aajtak #shorts #viral #iranwar #iranuswar #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T08:08:46+00:00

युद्ध पर Saudi Arab के रक्षा मंत्रालय का बड़ा बयान #aajtak #shorts #iranuswar #iranwar #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T08:07:46+00:00

Ghaziabad Encounter: UP Police को बड़ी सफलता, हाफ एनकाउंटर के बाद ईनामी बदमाश गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T08:07:17+00:00

Israel की Iran के 3 एयरपोर्ट पर एयरस्ट्राइक #aajtak #shorts #viral #iranwar #iranuswar #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T08:06:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers