PSL 2026: पीसीबी ने पहले ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, अब नसीम शाह की पीएसएल से छुट्टी
PSL 2026: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के लिए पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन का सफर अचानक खत्म हो गया। फिटनेस समस्याओं के चलते उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। यह फैसला ऐसे वक्त पर आया है, जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनपर 20 मिलियन पाकिस्तानी (2 करोड़ पाकिस्तानी रुपया) रुपये का भारी जुर्माना लगाया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसीम शाह साइड स्ट्रेन की चोट से जूझ रहे। यह चोट उन्हें पिछले हफ्ते कराची किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। इसके बाद वह अपनी टीम रावलपिंडी पिंडीज के पिछले मुकाबले में भी नहीं खेले थे। अब यह साफ हो गया है कि वह पीएसएल 2026 के बाकी सभी मैचों से बाहर रहेंगे।
नसीम शाह पीएसएल से बाहर
नसीम की फिटनेस को लेकर पीसीबी और सेलेक्शन कमेटी पहले से ही चिंतित थी। बार-बार चोटिल होने और टीम से बाहर रहने की वजह से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बोर्ड उनके ऑफ-फील्ड व्यवहार से भी खुश नहीं। बताया जा रहा है कि विज्ञापन और पॉडकास्ट में ज्यादा व्यस्त रहने से उनका क्रिकेट पर फोकस कम हुआ।
पीसीबी के मेडिकल पैनल, जिसकी अगुवाई डॉ. जावेद मुगल कर रहे, अब नसीम की फिटनेस पर करीब से नजर रखेगा। आने वाले दिनों में उन्हें मेडिकल जांच के लिए पेश होना होगा और लंबी रिहैब प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। दरअसल, नसीम शाह का करियर पिछले कुछ समय से चोटों से प्रभावित रहा। वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप भी फिटनेस कारणों से नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी उन्हें चोट लगी थी, जिसके चलते वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।
इन लगातार समस्याओं का असर उनके करियर पर भी पड़ा है। पीसीबी ने 2025-26 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नसीम को कैटेगरी-सी में डाल दिया था, जो उनकी गिरती स्थिरता और उपलब्धता को दिखाता है। फिलहाल, नसीम शाह के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फिटनेस वापस पाना और मैदान पर वापसी करना है। अगर वह जल्द फिट होकर वापसी करते हैं, तभी वह टीम में अपनी जगह मजबूत कर पाएंगे।
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, स्टार गेंदबाज 3 और मैच नहीं खेलेगा, जानें कब होगा कमबैक?
IPL 2026: आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा। टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभी चोट से पूरी तरह उबरे नहीं हैं और अगले तीन और मैच से बाहर रह सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही रिहैब कर रहे। ऐसे में उनके 20 अप्रैल से पहले टीम से जुड़ने की संभावना नहीं।
इसका मतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस (8 अप्रैल), चेन्नई सुपर किंग्स (11 अप्रैल) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (18 अप्रैल) के खिलाफ मुकाबलों में स्टार्क की सेवाएं नहीं मिलेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वह 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत की बात यह है कि टीम ने स्टार्क के बिना भी शानदार शुरुआत की है। कप्तान अक्षर पटेल की अगुआई में टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। गेंदबाजी यूनिट ने खास तौर पर प्रभावित किया है।
स्टार्क तीन और मैच नहीं खेलेंगे
नई गेंद से मुकेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जबकि लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने डेथ ओवर में शानदार नियंत्रण दिखाया। वहीं मिडिल ओवर में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और विप्रज निगम की स्पिन तिकड़ी ने विरोधी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
स्टार्क हैदराबाद के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते
स्टार्क की वापसी से टीम की गेंदबाजी और मजबूत होने की उम्मीद है। टीम मैनेजमेंट भी उनके संपर्क में है और उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है। हाल ही में स्टार्क ने खुद अपनी चोट को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि वह कंधे और कोहनी की समस्या से उबर रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स में उनकी फिटनेस को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है।
स्टार्क ने कहा, 'मैं मशीन नहीं हूं। चोट से उबरने में समय लगता है और मैं फिलहाल रिहैब पर ध्यान दे रहा हूं।' उनके इस बयान से साफ है कि वह जल्दबाजी में वापसी नहीं करना चाहते।
फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की नजर अपनी जीत की लय बनाए रखने पर है। लेकिन स्टार्क की गैरमौजूदगी बड़े मैचों में टीम के लिए चुनौती बन सकती है। अब देखना होगा कि उनकी वापसी के बाद टीम और कितना मजबूत प्रदर्शन करती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)






