Responsive Scrollable Menu

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

सोल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को अनुमान लगाया कि होम अप्लायंस (घरेलू उपकरण) व्यवसाय के मजबूत प्रदर्शन के चलते पहली तिमाही में उसका परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) पिछले साल के मुकाबले 33 प्रतिशत बढ़ गया है।

कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि इस अवधि में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1.25 ट्रिलियन वॉन से बढ़कर 1.67 ट्रिलियन वॉन (1.1 अरब डॉलर) हो गया।

वहीं कंपनी की बिक्री 4.4 प्रतिशत बढ़कर 23.73 ट्रिलियन वॉन पहुंच गई, जो पहली तिमाही के लिए अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। कंपनी इस महीने के अंत में अपनी फाइनल अर्निंग रिपोर्ट जारी करेगी।

पिछली तिमाही (चौथी तिमाही) में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स को 109 बिलियन वॉन का ऑपरेटिंग नुकसान हुआ था, जिसकी वजह कमजोर मांग और रिस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम से जुड़े एकमुश्त खर्च थे।

कंपनी ने कहा कि उसके होम अप्लायंस सॉल्यूशन डिवीजन ने सब्सक्रिप्शन बिजनेस को मजबूत करने और प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर फोकस के जरिए अच्छी ग्रोथ बनाए रखी।

मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस भी पिछली तिमाही के नुकसान से उबरकर मुनाफे में लौट आया है, जिसमें कंपनी के लागत घटाने के प्रयासों का योगदान रहा।

व्हीकल सॉल्यूशन बिजनेस में भी पिछले साल के मुकाबले मुनाफे में सुधार हुआ है, हालांकि कंपनी ने इसके विस्तृत आंकड़े साझा नहीं किए। दक्षिण कोरियाई मुद्रा (वॉन) के कमजोर होने से भी इस सेगमेंट को फायदा मिला, क्योंकि इसके ज्यादातर ग्राहक विदेश में हैं।

हालांकि, इको सॉल्यूशन बिजनेस में बाजार की अनिश्चितताओं के चलते बिक्री और मुनाफे में गिरावट देखी गई। कंपनी ने कहा कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डेटा सेंटर से जुड़ी मांग को पूरा करने पर ध्यान देगी।

कंपनी ने कहा कि 2026 के बाकी समय के लिए वह कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए लागत में कटौती जारी रखेगी।

कंपनी ने यह भी बताया कि वह भविष्य के ग्रोथ इंजन जैसे होम रोबोट और उनसे जुड़े उपकरणों पर फोकस बढ़ाएगी।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, मध्य पूर्व में युद्ध, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और कच्चे माल व लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत जैसे कारकों के बीच एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स लचीले और पहले से तैयार कदम उठाकर इनके प्रभाव को कम करने की योजना बना रही है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

विश्व स्वास्थ्य दिवस : सेहत के लिए एकजुट होने का दिन, जानें क्या कहती है इस साल की थीम

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 7 अप्रैल को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम है-“स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें।” इस थीम के माध्यम से विश्व स्वास्थ्य संगठन लोगों, जानवरों, पौधों और पूरे ग्रह के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए विज्ञान और सहयोग की अहमियत पर जोर दे रहा है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। इस दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है और लोगों को एक साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है। साल 2026 का यह अभियान पूरे एक साल तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य है कि वैज्ञानिक खोजों और साक्ष्यों को वास्तविक कार्रवाई में बदला जाए। वहीं, संगठन थीम के साथ अभियान “वन हेल्थ” के सिद्धांत पर भी विशेष जोर दे रहा है, जिसमें मानव, पशु और पर्यावरण का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ माना जाता है।

इस अभियान की शुरुआत 7 अप्रैल को दो बड़े आयोजनों के साथ होगी। पहला है फ्रांस की जी7 अध्यक्षता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वन हेल्थ शिखर सम्मेलन और दूसरा है वैश्विक मंच जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन सहयोगी केंद्रों के 80 से अधिक देशों के लगभग 800 वैज्ञानिक संस्थान शामिल हो रहे हैं। ये दोनों कार्यक्रम मिलकर अब तक का सबसे बड़ा वैज्ञानिक नेटवर्क तैयार कर रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि आज की दुनिया में उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे महामारी, जलवायु परिवर्तन, एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस आदि का सामना केवल विज्ञान के सहारे ही किया जा सकता है। इसलिए इस अभियान में आम लोगों, सरकारों, वैज्ञानिकों और स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की गई है कि वे विज्ञान का समर्थन करें, उसमें विश्वास बनाए रखें और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में योगदान दें।

अभियान के तहत लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपनी व्यक्तिगत कहानियां साझा करें कि विज्ञान ने उनके जीवन को कैसे बेहतर बनाया है। सोशल मीडिया पर स्टैंड विद साइंस और वर्ल्ड हेल्थ डे हैशटैग के जरिए वैश्विक चर्चा में शामिल होने का आह्वान किया गया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम सरल लेकिन मजबूत है- स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा और विज्ञान के साथ खड़े रहना होगा। केवल तभी हम एक स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

एम्स गुवाहाटी में निकली है इन पदों पर भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, जानें आयु सीमा-पात्रता डिटेल्स

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। एम्स गुवाहाटी ने गैर-संकाय और प्रोजेक्ट सेल के 20 पदों पर भर्ती निकाली है। ​आवेदन की प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 है।  आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। इच्छुक उम्मीदवारों को एम्स … Tue, 07 Apr 2026 14:06:23 GMT

  Videos
See all

Alka Lamba। “क्या हुआ महाराष्ट्र में शिव सेना के दो टुकड़े करके जिसको CM बनाया अगले चुनाव में...” #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:33:42+00:00

Hezbollah का इजरायल पर खौफनाक हमला | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:32:10+00:00

इस्राएल की वॉर्निंग, ट्रेन ना लें ईरान के लोग [IDF issued a warning to Iran to avoid train stations] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:34:08+00:00

Uttarakhand: ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग | #rishikesh #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:34:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers