Responsive Scrollable Menu

IPL में आज MI-RR के बीच मुकालबा मैच:30 सिक्स पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन को भी पीछे छोड़ा

IPL में आज का मुकाबला इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आज मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी, जो IPL में अपने 30 सिक्स पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गेंद के मामलों में ईशान किशन को भी पिछे छोड़ दिया है। CSK के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में वो 18 गेंद पर 31 रन ही बना सके। वैभव के IPL में 30 सिक्स पूरे वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अपने 30 सिक्स पूरे कर लिए हैं। वे 19 साल या उससे कम उम्र में सबसे तेजी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सिर्फ 157 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। ऋषभ पंत और ईशान किशन ने भी 30-30 सिक्स लगाए थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए काफी ज्यादा गेंदें खेलें। वैभव ने सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की थी चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने आए वैभव का पहली ही गेंद पर कैच छूट गया था। वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली बॉल पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद हवा में थी। कार्तिक शर्मा गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का भी लगा दिया था। वैभव ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यह राजस्थान के लिए वैभव की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। टॉप पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला था वहीं, GT के खिलाफ वैभव ने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला था। वहीं, सिराज के चौथे गेंद पर भी वैभव ने चौका जड़ा, पहले ओवर में 2 चौके जड़े। जोस बटलर से वैभव सूर्यवंशी का कैच छूट गया था। उनके हाथ से छूटी कैच चौके के लिए निकल गई। इस जीवनदान का वैभव ने पूरा फायदा उठाया और अगली ही गेंद पर पॉइंट की दिशा में छक्का लगाकर टीम की फिफ्टी पूरी कर दी। वैभव ने 18 गेंद पर 31 रन बनाए। IPL में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। वे पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। यह किसी भी भारतीय की ओर से आईपीएल में सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।

Continue reading on the app

ब्लूटूथ चीटिंग रैकेट का आरोपी राकेश रेवाड़ गिरफ्तार, दो भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोप

ब्लूटूथ चीटिंग रैकेट का आरोपी राकेश रेवाड़ गिरफ्तार, दो भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोप

Continue reading on the app

  Sports

नसीम शाह PSL से बाहर, 2 करोड़ का जुर्माना लगने के बाद PCB कार्रवाई करने की तैयारी में: रिपोर्ट

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पाकिस्तान सुपर लीग से बाहर हो चुके हैं. उनको पिछले हफ्ते रावलपिंडी और कराची किंग्स के मैच के दौरान साइड स्ट्रेन हुआ था. जिसके बाद वह टीम का अगला मैच भी नहीं खेल पाए. पीसीबी उनकी बार-बार होने वाली फिटनेस समस्याओं से खुश नहीं है. Tue, 7 Apr 2026 12:57:52 +0530

  Videos
See all

Viral Video | उज्जैन मकान गिरने का लाइव वीडियो | #ujjain | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T07:46:01+00:00

अचानक से ट्रक का ब्रेक फेल..फिर...| #gujarat #truckaccident #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T07:41:53+00:00

Kangana Ranaut Kolkata Visit: चुनाव से पहले कंगना रणौत काली मंदिर पहुंचीं | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T07:43:58+00:00

Bihar Womens Marriage Viral Video: बिहार में महिला ने युवती संग रचाई शादी | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T07:45:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers