Responsive Scrollable Menu

बैंक और वैश्विक अर्थव्यवस्था को चल रहे युद्धों से सबसे अधिक खतरा: जेपी मॉर्गन के सीईओ

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। जेपी मॉर्गन चेस के सीईओ जेमी डिमोन ने कहा है कि यूक्रेन और ईरान में चल रहे युद्ध जैसे भू-राजनीतिक तनाव बैंक और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिकी मूल्यों के प्रति फिर से प्रतिबद्धता जताने की जरूरत बताई।

सीईओ डिमोन ने कहा कि इन तनावों के कारण आर्थिक अनिश्चितता बढ़ रही है, जिसका असर कमोडिटी बाजार और उद्योगों पर भी पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई।

अपने सालाना शेयरधारक पत्र में उन्होंने कहा, हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, वे काफी गंभीर हैं। इनमें सबसे ऊपर यूक्रेन में जारी युद्ध और हिंसा, ईरान में मौजूदा संघर्ष, मध्य पूर्व में बढ़ती दुश्मनी, आतंकवादी गतिविधियां और भू-राजनीतिक तनाव हैं, खासकर चीन के साथ।

उन्होंने इन संघर्षों को अनिश्चितता का क्षेत्र बताया और कहा कि इनके नतीजे अनुमान से बाहर हो सकते हैं और पूरी अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकते हैं।

डिमोन ने कहा, मुश्किल समय में भी हमें भरोसा है कि अमेरिका अपने मूल्यों — स्वतंत्रता, आजादी और अवसर — के आधार पर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ ऐसे मूल्यों को फिर से मजबूत करने का सही समय है, जिन्होंने देश को आकार दिया है।

डिमोन ने चेतावनी दी कि मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाएं यह तय करेंगी कि भविष्य में वैश्विक आर्थिक व्यवस्था कैसी होगी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अनिश्चितता के कारण ऐसा जरूरी नहीं है।

उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू की गई टैरिफ से जुड़ी व्यापारिक लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।

इसके साथ ही, अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी के प्रमुख ने एआई के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल को अब तक की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति बताया और कहा कि इसका असर पूरी तरह से परिवर्तनकारी होगा, लेकिन इसके अंतिम परिणाम को लेकर अभी सतर्क रहने की जरूरत है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए टो लाम, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को टो लैम को वियतनाम का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने बधाई संदेश में भारत-वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए राष्ट्रपति टो लैम के साथ काम करने की इच्छा जताई।

पीएम मोदी ने भरोसा जताया है कि कि टो लैम के नेतृत्व में भारत और वियतनाम के के बीच समय की कसौटी पर खरी दोस्ती और गहरी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने पर टो लैम को दिल से बधाई। मुझे भरोसा है कि उनके नेतृत्व में, हमारे दोनों देशों के बीच समय की कसौटी पर खरी दोस्ती और मजबूत होती जाएगी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं अपने लोगों और इलाके की तरक्की और खुशहाली के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं।

वियतनाम की नेशनल असेंबली ने मंगलवार को टो लैम को 2026–2031 के कार्यकाल के लिए देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना। यह फैसला कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम सेंट्रल कमेटी (सीपीवीसीसी) द्वारा उनके नाम की मंजूरी के बाद लिया गया। वियतनाम की नेशनल असेंबली के ऐलान के बाद पीएम मोदी का ये बधाई संदेश आया।

वहां मौजूद सभी 495 डिप्टी ने लैम के चुनाव के लिए तैयार ड्राफ्ट प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया।

लैम इससे पहले मई 2024 से अक्टूबर 2024 तक वियतनाम के राष्ट्रपति रह चुके हैं। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 2024 में 13वें सीपीवीसीसी का सामान्य सचिव चुना गया था और 23 जनवरी, 2026 को 14वें सीपीवीसीसी की पहली मीटिंग में 2026-2031 के कार्यकाल के लिए इस पद पर फिर से चुना गया।

भारत और वियतनाम के बीच करीबी और अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं जिन्हें एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी कहा जाता है। वियतनाम में भारतीय दूतावास के बयान के मुताबिक, 2016 में पीएम मोदी के वियतनाम दौरे के दौरान भारत-वियतनाम संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाया गया था।

भारत-वियतनाम संबंधों का विकास “शांति, समृद्धि और लोगों के लिए संयुक्त दृष्टिकोण” से निर्देशित होता है। इसे पीएम मोदी और उस समय के वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक ने 21 दिसंबर, 2020 को हुए वर्चुअल समिट के दौरान अपनाया था।

2022 में, भारत और वियतनाम ने डिप्लोमैटिक संबंधों की स्थापना की 50वीं सालगिरह मनाई और दोनों देश अपने बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से मिलकर काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PSL में खेल रहे David Warner की बढ़ी मुश्किलें, Sydney में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शराब पीकर गाड़ी चलाने से जुड़ा है, जिसमें अब नई जानकारी सामने आई है।

बता दें कि यह घटना सिडनी के पूर्वी इलाके में हुई, जहां पुलिस ने नियमित जांच के दौरान वॉर्नर की गाड़ी को रोका। मौजूद जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वॉर्नर ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने गाड़ी चलाने से पहले अपने एक दोस्त के साथ शराब पी थी और करीब तीन गिलास वाइन ली थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उनकी गाड़ी को उस समय रोका जब वह जांच चौकी के पास अचानक रुककर खड़ी हो गई थी। इसके बाद मौके पर ही सांस परीक्षण किया गया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई। आगे की जांच के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनका रक्त में अल्कोहल स्तर तय सीमा से काफी ज्यादा पाया गया।

गौरतलब है कि उनके खिलाफ मध्यम स्तर के नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें 7 मई को अदालत में पेश होना है। ऐसे मामलों में सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान होता है, जिससे उनके करियर और छवि पर असर पड़ सकता है।

अगर उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो वॉर्नर हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं। वह इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में कराची टीम की कप्तानी कर रहे हैं और हाल ही में एक मुकाबले में अर्धशतक भी लगाया था।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वॉर्नर का घरेलू टी-20 सीजन भी शानदार रहा है, जहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। हालांकि, इस ताजा विवाद ने उनके करियर के पुराने विवादों की भी याद दिला दी है, जिनमें 2018 का गेंद से छेड़छाड़ मामला भी शामिल है।

अब सबकी नजर आने वाली अदालत की सुनवाई पर टिकी है, जहां यह तय होगा कि इस मामले में उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है और इसका उनके पेशेवर जीवन पर कितना असर पड़ता है।
Thu, 09 Apr 2026 22:36:43 +0530

  Videos
See all

Mumbai: दिंडोशी में ड्रग माफिया सोहेल और शाब्बू के घरों पर चला बुलडोजर, क्या बोले Kirit Somaiya| BMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:07:47+00:00

Congress MP Rakesh Rathore Statement: ब्राह्मणों पर विवादित बयान देकर फंसे राकेश राठौर! मचा बवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:00:46+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: बाबरी वाले Humayun Kabir के 'स्टिंग ऑपरेशन' से बंगाल में मचा घमासान! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:05:44+00:00

Satish Chandra Dubey का बड़ा दावा...14 अप्रैल को Nitish Kumar देंगे इस्तीफा, बिहार में BJP CM? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T17:01:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers