अल्लू अर्जुन की फिल्म का पोस्टर आउट, अब बर्थडे पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज, मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए उनके जन्मदिन से बड़ा तोहफा और क्या होगा. कल बर्थडे के खास मौके पर उनकी अगली बड़ी फिल्म AA22xA6 के आधिकारिक टाइटल पोस्टर से पर्दा उठने वाला है. एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है. मेकर्स ने इस बर्थडे ट्रीट की घोषणा कर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. कल सुबह होने वाले इस बड़े ऐलान के साथ ही फिल्म की शूटिंग और कास्ट से जुड़ी जानकारियां भी सामने आ सकती हैं.
एआई ‘डिजिटल डिमेंशिया’ दे रहा है:मस्तिष्क के न्यूरॉन्स के बीच के कनेक्शन कमजोर कर रहा है एआई, जानिए असर और बचाव
एआई और अन्य डिजिटल साधनों के कारण हम खुद किसी बात को याद रखने या विचार करने के लिए दिमाग पर जोर नहीं देते। इससे मस्तिष्क के न्यूरॉन्स के बीच के कनेक्शन कमजोर होने लगते हैं। विज्ञान की भाषा में इस स्थिति को ‘डिजिटल डिमेंशिया’ कहा जा रहा है। क्या करें, रोज कुछ हाथों से लिखें, मस्तिष्क सक्रिय रहेगा ‘एक्टिव रिकॉल’ अपनाएं यानी किसी भी सर्च से पहले दो मिनट स्वयं याद करें। रोजाना कुछ हाथों से लिखें, इससे मस्तिष्क के न्यूरॉन्स सक्रिय होते हैं। अकेलापन और एंग्जाइटी- एआई को ही पार्टनर या दोस्त समझने की भूल कर रहे हैं लोग कई लोगों ने अब एआई को ही डिजिटल पार्टनर या दोस्त बना लिया है। वे घंटों इससे बातें करते हैं और अपनी भावनाओं के लिए सुझाव लेते हैं। इससे लोगों में अकेलेपन की समस्या बढ़ रही है, वे बहुत जल्दी तनाव और एंग्जायटी की चपेट में आ रहे हैं। क्या करें, अपनों से खूब बात करें, खुशी मिलेगी तनाव घटाने वाला ऑक्सीटोसिन मानवीय संवाद से मिलता है। एआई के बजाय प्रियजनों से बात करें। सोने से एक घंटा पहले डिजिटल डिटॉक्स करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















