Responsive Scrollable Menu

‘भारत के लिए सब कुछ खोने को तैयार था’, अदनान सामी को भारतीय नागरिकता पाने के लिए लगे थे 18 साल, 2 बार हुआ रिजेक्शन

Adnan Sami Indian CItizenship: फेमस सिंगर अदनान सामी (Adnan Same) ने जूम संग इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई अनसुने किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें भारत की नागरिकता पाने के लिए 18 साल लग गए थे. इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता को खोने, तलाक और अपने मोटापे को लेकर बात की. अदनान ने बताया कि भारतीय नागरिक बनने का फैसला उनके लिए किसी फायदे का सौदा नहीं था, बल्कि इमोशनल और भारत के प्रति उनका प्यार था. उन्होंने यह भी बताया कि वह भारत के लिए सब कुछ खोने के लिए तैयार थे. आइए जातने हैं कि उन्होंने इस इंटरव्यू में क्या कुछ कहा है-

भारतीय नागरिकता पाने के लिए लगे थे 18 साल

अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1973 को लंदन में हुआ था. उनके पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी राजनयिक और पाकिस्तान एयर फोर्स के ऑफिर रह चुके हैं. जबकि उनकी मां नौरीन जम्मू-कश्मीर से थीं. अदनान ने काफी लंबे समय से भारत में काम कर रहे हैं और यहां के म्यूजिक लवर्स के बीच अपनी खास पहचान बनाई. हालांकि भारतीय नागरिकता हासिल करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था.अदनान ने बताया कि उन्हें भारतीय नागरिकता पाने के लिए 18 साल का लंबा स्ट्रगल करना पड़ा. इतना ही इस दौरान उन्हें दो बार आवेदन का रिजेक्शन भी झेलना पड़ा. 

अचानक नहीं मिली भारत की नागरिकता

उन्होंने आगे उन लोगों की सोच पर भी हैरानी जताई जो मानते हैं कि उन्हें एकदम भारत की नागरिकता मिल गई. अदनान ने साफ कहा कि इसके पीछे लंबा इंतजार और कई मुश्किलें थीं. उन्होंने कहा, 'बहुत से लोग सोचते हैं कि एक दिन मैं उठा और अचानक मुझे नागरिकता मिल गई... इसमें बहुत समय लगा और दो बार रिजेक्शन भी झेलना पड़ा.' आपको बता दें कि उन्हें 1 जनवरी 2016 को भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिकता दे दी.

‘भारत के लिए बहुत कुछ खोने को तैयार था’

अदनान सामी ने उन लोगों को भी कड़ा जवाब दिया, जो लोग उन पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने भारतीय नागरिकता अपने फायदे के लिए ली थी. उन्होंने कहा कि उनके फैमिली की फाइनेंशियल कंडिशन काफी मजबूत थी और इंडिया आने के फैसले में उन्हें काफी नुकसान भी उठाना पड़ा. अदनान ने कहा, 'माफ़ कीजिए, मैंने बहुत सारा पैसा गंवाया क्योंकि मैं एक बहुत अमीर फैमिली से आता हूं, उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं है कि मैं कौन हूं या मेरा फैमिली बैकग्राउंड क्या है. इसलिए उन लोगों को नहीं पता कि मैं भारत के प्रति प्यार की वजह से सब कुछ खोने के लिए तैयार था.'

भारतीय नागरिकता क्यों ली?

अदनान का कहना है कि वह जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका या कनाडा जैसे देशों की नागरिकता भी ले सकते थे, लेकिन उन्होंने भारत की नागरिकता ली.  उनकी पत्नी भी जर्मनी से हैं वो वहां की नागरिकता आसानी से ले सकते थे.  उन्होंने कहा, 'यह समझना इतना मुश्किल क्यों है कि आप किसी देश से प्यार करते हैं? मैं जर्मनी का नागरिक बन सकता था...मेरी पत्नी जर्मनी से हैं. मैं ब्रिटिश, अमेरिकी और कनाडा की भी नागरिकता ले सकता था. लेकिन मैंने भारत को क्यों चुना? क्योंकि मैं एक इमोशनल इंसान हूं और एक टिपिकल पठान हूं और जब मैं किसी चीज से प्यार करता हूं, तो मैं उसे अपना बनाना चाहता हूं.

लोगों ने 'पाकिस्तानी एजेंट' तक कहा

अदनान सामी को भारत में काम करने के दौरान कई तरह की आलोचनाओं को सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी एजेंट तक कहा गया.  हालांकि उन्होंने इन बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. अदनान ने अपने म्यूजिक से लोगों को जवाब दिया. उन्होंने 'कभी तो नजर मिलाओ' और 'तेरा चेहरा' जैसे गानों के जरिए इंडिया में बहुत नाम कमाया. वह पियानो पर भारतीय शास्त्रीय संगीत बजाने वाले शुरुआती म्यूजिशियन में भी गिने जाते हैं. 

ये भी पढ़ें: खुलेआम मिस्ट्री गर्ल संग घूम रहे गोविंदा!, सुनीता आहूजा पहले ही लगा चुकी हैं अफेयर के आरोप

Continue reading on the app

Sai Sudharsan Out IND vs SL Test: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, बुमराह के बाद अब ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर

Sai Sudharsan Out IND vs SL Test: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, बुमराह के बाद अब ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: कंजूसी की भी हद होती है... सुनील नरेन से बल्लेबाजों को रन के लिए रुला दिया, 3 विकेट भी निकाल लिए

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट के शुरू होते ही इसका रोमांच चमर पर पहुंच गया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हर मैच में कमाल का खेल देखने को मिल रहा है. ऐसा ही मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें सुनील नरेन ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी की. Sun, 9 Aug 2026 08:52:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video : कीचड़ और पानी के बीच लोगों तक पहुंचे CM हिमंत सरमा | #flood #viral #viralshorts #new #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:33:40+00:00

Houthis Attack on Saudi Arabia Big Breaking LIVE: 'इस्लामिक NATO' पर हूतियों का हमला! | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:35:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers