ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकराया, 'स्थायी समाधान' के लिए 10-सूत्रीय योजना पेश की
तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिका के 15 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह संघर्ष का स्थायी अंत चाहता है। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, ईरान ने इसके जवाब में 10 बिंदुओं का एक दस्तावेज़ पेश किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ईरान ने अपने पुराने अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि वह सिर्फ युद्धविराम (सीजफायर) को स्वीकार नहीं करेगा। इस जवाब में ईरान की कई मांगें रखी गई हैं, जैसे क्षेत्रीय संघर्षों को खत्म करना, होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना, युद्ध से प्रभावित इलाकों का पुनर्निर्माण करना और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को हटाना।
आईआरएनए ने बताया कि यह प्रस्ताव ऐसे समय में दिया गया, जब ईरान के पश्चिमी और मध्य इलाकों में हालात बदले हैं और अमेरिका का एक हेलीकॉप्टर ऑपरेशन सफल नहीं रहा। साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले तय की गई समय सीमा को फिर बढ़ा दिया और अपने पुराने रुख में कुछ बदलाव किया।
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने ईरान के 10 बिंदुओं वाले जवाब को “एक अहम कदम” बताया, लेकिन कहा कि यह “पर्याप्त नहीं है।”
सोमवार को ही ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि सीज़फ़ायर से विरोधियों को सिर्फ़ फिर से संगठित होने और और ज़्यादा अपराध करने का समय मिल जाएगा, और कोई भी समझदार व्यक्ति इसे स्वीकार नहीं करेगा।
मार्च के आखिर में अमेरिकी मीडिया ने खबर दी थी कि अमेरिका ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को 15 बिंदुओं का प्रस्ताव भेजा था, ताकि युद्ध खत्म किया जा सके। बाद में ईरान ने इसे यह कहकर खारिज कर दिया कि यह “ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बनाया गया है और जमीनी हकीकत से जुड़ा नहीं है।”
ईरान ने शांति के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। इनमें अमेरिका और इजराइल के हमलों को रोकना, भविष्य में हमले रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाना, युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई करना, पश्चिम एशिया में सभी मोर्चों पर लड़ाई बंद करना और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता को मान्यता देना शामिल है।
28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका ने मिलकर तेहरान और ईरान के अन्य शहरों पर हमला किया था। इस हमले में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और आम नागरिक मारे गए। इसके जवाब में ईरान ने मध्य पूर्व में इजराइल और अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए।
--आईएएनएस
एएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
RR VS MI Match Preview: पिच, वेदर, पॉसिबल प्लेइंग-11, लाइव स्ट्रीमिंग... यहां मिलेगी राजस्थान-मुंबई के मैच से जुड़ी हर जानकारी
RR VS MI Match Preview: आईपीएल 2026 का 12वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. एक ओर होगी मुंबई की टीम जिसने पहला मैच जीता था, लेकिन दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं, उनके सामने होगी राजस्थान रॉयल्स जिसने अब तक बैक टू बैक 2 मैच जीते हैं. तो आइए राजस्थान और मुंबई के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के बारे में छोटी-बड़ी जरूरी चीजों के बारे में बताते हैं...
RR VS MI मैच के दौरान कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम
मंगलवार को गुवाहाटी में बारिश की काफी संभावना है, जिससे राजस्थान और मुंबई के मैच पर असर पड़ सकता है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, दोपहर में 55% और रात में 42% तक बारिश होने की संभावना है. तापमान 32 से 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 36% तक रहने की संभावना है.
किसकी मदद करेगी बरसपारा स्टेडियम की पिच?
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है. इस पिच पर बॉल बल्ले पर तेज उछाल के साथ आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में और रन बनाने में मदद मिलती है. यहां पर गेंदबाजों के लिए कम मदद उपलब्ध है. इस मैदान पर टॉस जीतकर टीमें रनों का पीछा करना चाहती है.
RR VS MI हेड टू हेड
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल आईपीएल में 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच मुंबई ने जीते हैं, तो वहीं 14 मैचों में राजस्थान ने बाजी मारी है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान हाईएस्ट स्कोर 217 रहा है और लोएस्ट स्कोर 90 रहा है.
RR VS MI लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच को आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-2 का रुख कर सकते हैं. इसके अलावा एंग्लिश और हिन्दी कॉमेंट्री के लिए अलग चैनल मौजूद हैं, आप अपने अनुसार चैनल का चयन कर सकते हैं.
वहीं अगर आप लैपटॉप या मोबाईल पर जहां मर्जी बैठकर RR VS MI मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड करना होगा. इसका शुरुआती सब्स्क्रिप्शन 150 रुपये प्रति 3 महीने से शुरू हो जाता है. हालांकि स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा.
प्वॉइंट्स टेबल में कहां हैं राजस्थान और मुंबई इंडियंस?
राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच जीते हैं, नतीजन रास्थान की टीम अंक तालिका में 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता है और एक मैच हारा है. 2 अंक के साथ MI प्वॉइंट्स टेबल में 6वें नंबर पर है.
RR VS MI पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
ऐसी हैं दोनों टीमें
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा
मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार बने IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज, जानिए उनसे पहले किसने किया ये कारनामा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























