Heart Attack: हार्ट अटैक का डर कम करना अब हुआ आसान, अपनाएं ये तीन छोटे बदलाव
Heart Attack: नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि रोजाना सिर्फ 11 मिनट अतिरिक्त नींद लेने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम किया जा सकता है। छोटे-छोटे जीवनशैली सुधार, जैसे हल्की एक्सरसाइज और पोषण में बदलाव, दिल की सेहत को बेहतर बनाने में बेहद असरदार साबित हो रहे हैं
शादी के बाद नाम बदलने का झंझट खत्म! घर बैठे करें आधार और पैन कार्ड में नाम अपडेट, जानिए आसान ऑनलाइन तरीके
Aadhaar PAN Name Update: आज के समय में आधार कार्ड और पैन कार्ड हमारे लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक बन चुके हैं. बैंक अकाउंट खोलना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या कोई अन्य ऑफिसियल काम करना हो, इन दोनों दस्तावेजों की जरूरत हर जगह पड़ती है. इसलिए समय-समय पर इनके डिटेल्स अपडेट करना बेहद जरूरी है.
आ सकती है दिक्कत
खासकर शादी के बाद महिलाओं को अपने नाम में बदलाव कराने की जरूरत पड़ती है. यदि नाम अपडेट नहीं किया गया तो बैंकिंग, टैक्स या अन्य सरकारी कामों में दिक्कतें आ सकती हैं. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे ही अपने आधार और पैन कार्ड में नाम अपडेट कर सकती हैं.
आधार कार्ड में नाम अपडेट कैसे करें?
आधार कार्ड में नाम अपडेट करना अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है. इसके लिए आपको आधार ऐप का इस्तेमाल करना होगा.
1. सबसे पहले अपने मोबाइल में आधार ऐप डाउनलोड करें और उसमें लॉगिन करें.
2. लॉगिन करने के बाद ‘Update Aadhaar Online’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. इसके बाद आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी. इसके लिए आप फेस स्कैन या OTP का इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप अपना नया नाम डालें और सबमिट कर दें.
बस, इतना करने के बाद आपका नाम अपडेट करने का प्रोसेस पूरा हो जाएगा. ध्यान रहे कि नाम अपडेट करने के लिए आपका आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Aadhar-Pan Card Link: आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं करवाया तो हो सकती है ये समस्याएं, घर बैठे ऐसे चुटकियों में करें
पैन कार्ड में नाम अपडेट करने के तरीके
पैन कार्ड में नाम बदलवाना थोड़ा अलग है लेकिन आसान है. इसके लिए आप NSDL (Protean eGov) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकती हैं.
1. वेबसाइट पर जाकर ‘Changes/Correction in PAN’ वाले ऑप्शन को चुनें.
2. इसके बाद अपने PAN नंबर, जन्मतिथि, ईमेल और बेसिक जानकारी भरें.
3. फॉर्म भरने के बाद आपको 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा.
4. अब जिस डिटेल में बदलाव करना है, उसे चुनें और सही जानकारी भरें.
5. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि का सबूत, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
6. फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको acknowledgement स्लिप मिलेगी. इसे डाउनलोड कर लें. इस स्लिप से आप अपने अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Pan Card Rules: सिर्फ आधार से अब नहीं बनेगा पैन कार्ड! जानिए नए नियम वरना फंस जाएंगे; कल है आखिरी दिन
नाम अपडेट करने की कितनी फीस?
भारत में रहने वालों के लिए पैन कार्ड अपडेट करने की फीस 50 रुपए (GST सहित) है. वहीं, विदेश में रहने वालों के लिए यह लगभग 959 रुपए होती है.
ध्यान देने योग्य बातें
आधार और पैन कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप का ही इस्तेमाल करें.
नाम अपडेट होने के बाद दोनों कार्ड की जानकारी बैंक और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में सिंक होने में थोड़ा समय लग सकता है.
महिलाओं के लिए यह जरूरी है कि शादी के बाद सभी डॉक्यूमेंट्स में नाम एक जैसा अपडेट करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत न आए. इस तरह आप आसानी से घर बैठे ही अपने आधार और पैन कार्ड में नाम अपडेट कर सकती हैं. इससे समय की बचत होगी और ऑफिसियल काम भी बिना किसी बाधा के पूरे होंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation






















