Responsive Scrollable Menu

RR VS MI Match Preview: पिच, वेदर, पॉसिबल प्लेइंग-11, लाइव स्ट्रीमिंग... यहां मिलेगी राजस्थान-मुंबई के मैच से जुड़ी हर जानकारी

RR VS MI Match Preview: आईपीएल 2026 का 12वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. एक ओर होगी मुंबई की टीम जिसने पहला मैच जीता था, लेकिन दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं, उनके सामने होगी राजस्थान रॉयल्स जिसने अब तक बैक टू बैक 2 मैच जीते हैं. तो आइए राजस्थान और मुंबई के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के बारे में छोटी-बड़ी जरूरी चीजों के बारे में बताते हैं...

RR VS MI मैच के दौरान कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम

मंगलवार को गुवाहाटी में बारिश की काफी संभावना है, जिससे राजस्थान और मुंबई के मैच पर असर पड़ सकता है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, दोपहर में 55% और रात में 42% तक बारिश होने की संभावना है. तापमान 32 से 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 36% तक रहने की संभावना है.

किसकी मदद करेगी बरसपारा स्टेडियम की पिच?

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है. इस पिच पर बॉल बल्ले पर तेज उछाल के साथ आती है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में और रन बनाने में मदद मिलती है. यहां पर गेंदबाजों के लिए कम मदद उपलब्ध है. इस मैदान पर टॉस जीतकर टीमें रनों का पीछा करना चाहती है.

RR VS MI हेड टू हेड

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल आईपीएल में 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैच मुंबई ने जीते हैं, तो वहीं 14 मैचों में राजस्थान ने बाजी मारी है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान हाईएस्ट स्कोर 217 रहा है और लोएस्ट स्कोर 90 रहा है.

RR VS MI लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच को आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-2 का रुख कर सकते हैं. इसके अलावा एंग्लिश और हिन्दी कॉमेंट्री के लिए अलग चैनल मौजूद हैं, आप अपने अनुसार चैनल का चयन कर सकते हैं.

वहीं अगर आप लैपटॉप या मोबाईल पर जहां मर्जी बैठकर RR VS MI मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड करना होगा. इसका शुरुआती सब्स्क्रिप्शन 150 रुपये प्रति 3 महीने से शुरू हो जाता है. हालांकि स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा.

प्वॉइंट्स टेबल में कहां हैं राजस्थान और मुंबई इंडियंस?

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच जीते हैं, नतीजन रास्थान की टीम अंक तालिका में 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक मैच जीता है और एक मैच हारा है. 2 अंक के साथ MI प्वॉइंट्स टेबल में 6वें नंबर पर है.

RR VS MI पॉसिबल प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

ऐसी हैं दोनों टीमें

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार बने IPL में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज, जानिए उनसे पहले किसने किया ये कारनामा?

Continue reading on the app

7 अप्रैल का राशिफल: मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? मेष से मीन तक जानें Aaj ka Rashifal 

Aaj Ka Rashifal: 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन चंद्र गोचर के हिसाब से कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम के अनुसार आज मेष राशि वालों को आज अनावश्यक खर्च बढ़ाने से बचना चाहिए। परिवार के साथ समय बीतेगा। मीन वालों को तगड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। कुछ राशियों का दिन सामान्य गुजरेगा तो वहीं कई राशियों के लिए खुशखबरी भरा दिन रहने वाला है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

"आज का राशिफल" आपके करियर, व्यापार, परिवार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देगा। आपके लिए यह दैनिक राशिफल जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज, चित्रकूट धाम ने चंद्र गोचर के आधार पर तैयार किया है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा, लेकिन इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभा लेंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में हल्का सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए स्थिरता और संतुलन लेकर आएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के संकेत मिलेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता से आप उनका समाधान निकाल लेंगे। नए लोगों से संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें।

कर्क राशि
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। आप अपने करीबियों की बातों से प्रभावित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी, लेकिन ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में नींद पूरी करना जरूरी है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक काम से बचें।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए योजनाओं को अमल में लाने का है। आप अपनी सूझबूझ से किसी कठिन समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए योग या ध्यान करें।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाने का है। कार्यक्षेत्र में आपको कई जिम्मेदारियों को एक साथ संभालना पड़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी से सब कुछ सही ढंग से पूरा होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन किसी बात को लेकर मन में दुविधा रह सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए गहराई से सोचने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं और उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत और अनुशासन का है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन इसका परिणाम भविष्य में सकारात्मक रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और निवेश सोच-समझकर करें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए नए विचारों और रचनात्मकता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए आत्मचिंतन और भावनात्मक संतुलन का है। आप अपने भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन धैर्य रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

Continue reading on the app

  Sports

Gold-Silver Rate 9 April: सोने-चांदी के दाम गिरे, ये है 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानिए भोपाल-लखनऊ-जयपुर समेत बड़े शहरों का भाव

जैसे-जैसे अप्रैल का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भारतीय सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सोने के दाम में ₹2340 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जिसके बाद सोने के भाव ₹1,51,630 पहुंच गए हैं। वहीं चांदी ₹5000 प्रति किलो लुढ़की है जिसके … Thu, 09 Apr 2026 13:57:24 GMT

  Videos
See all

PM Modi Bengal Rally: TMC सरकार पर नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान! #pmmodi #mamatabanerjee #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T08:36:28+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi : कांग्रेस के तीखे सवालों का सामना करेंगे हिमंता? #shortsvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T08:39:50+00:00

PM Modi On Assembly Election: महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का संदेश |Women Reservation |Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T08:45:01+00:00

Ind Vs Pak Live | News Ki Pathshala | Pakistan पर एक्शन की तैयारी में भारत ! | PM Modi | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T08:40:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers