Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 April 2025: आज मंगलवार व्रत के साथ हनुमानजी की पूजा, मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, चौघड़िया
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 April 2026: आज मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा अर्चना की जाएगी. सनातन धर्म में पंचांग के पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार का विशेष महत्व है. इनके आधार पर ही दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ समय का निर्धारण किया जाता है. 7 अप्रैल मंगलवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. पंचांग से जानें मंगलवार 7 अप्रैल का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.
आज तुला राशि वालों का दिन 'एक्शन मोड' में! जोखिम उठाओ, सफलता पाओ- ज्योतिषी ने दिए खास संकेत
Aaj Ka Rashifal : तुला राशि के जातकों के लिए 7 अप्रैल का दिन नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और साहस से भरा हुआ नजर आ रहा है. आज ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में मजबूत संकेत दे रही है, खासतौर पर जब चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर आपके पराक्रम और संचार के भाव को सक्रिय कर रहा है. इसका सीधा असर आपके निर्णय लेने की क्षमता और काम करने के अंदाज में दिखाई देगा. अजमेर के ज्योतिषाचार्य Himanshu Dadhich के अनुसार आज आप नए अवसरों को पकड़ने में पीछे नहीं हटेंगे. मीडिया, मार्केटिंग, नेटवर्किंग या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है. छोटी यात्राएं और नए संपर्क भी लाभ दिला सकते हैं. रिश्तों की बात करें तो भाई-बहनों और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल और बढ़ेगा. हालांकि सलाह यही है कि ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें और बेवजह की बहस से बचें. अगर संयम बनाए रखा, तो यह दिन आपके लिए सफलता और संतोष दोनों लेकर आ सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















.jpg)



