Responsive Scrollable Menu

21 साल के जिस खिलाड़ी को खरीदकर इतरा रही थी CSK, वही बना कमजोर कड़ी, बैक टू बैक 3 मैच में हुआ फ्लॉप

IPL 2026 अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है. फ्रेंचाइजी ने सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर बनी हुई है. वैसे तो चेन्नई का कोई भी खिलाड़ी अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है, लेकिन टीम की एक कमजोर कड़ी सामने आई है, जिसने लगातार गेंदबाजी से निराश किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये वही खिलाड़ी है, जिसे आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से खरीदकर चेन्नई की टीम काफी खुश हुई थी.

CSK की कमजोर कड़ी बना 21 साल का खिलाड़ी

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी पूरी तरह से बेअसर दिख रही है. 21 साल के स्पिनर नूर अहमद CSK के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं. असल में, इस सीजन अब तक नूर ने 3 मैच खेले हैं और वह 111 रन लुटा दिए हैं और एक भी विकेट नहीं ले सके हैं.

सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 24 रन लुटाए थे, लेकिन विरेट नहीं निकाल पाए थे. फिर पंजाब किंग्स के खिलाफ 38 रन लुटाए और एक बार फिर वह विकेट नहीं ले पाए. वहीं, पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने नूर अहमद को आड़े हाथ लिया और उन्होंने 49 रन गंवा दिए, फिर विकेट चटकाने में असफल रहे.

10 करोड़ में CSK ने जोड़ा था साथ

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने नूर अहमद को 10 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. तब उनके नाम की काफी धूम मची थी और उन्हें स्टार प्लेयर माना जा रहा था. हालांकि, पिछले सीजन नूर ने सीएसके के लिए 14 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 17 के औसत से 24 विकेट लिए थे. वहीं, 8.16 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए थे.

नूर ने अब तक आईपीएल में 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.54 के औसत से 48 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 8.30 की इकोनॉमी से रन लुटाए.

नूर अहमद के आंकड़े हैं ऐसे

नूर अहमद ने अब तक 26 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 29.85 के औसत से 20 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7.46 की इकोनॉमी से रन लुटाए. वहीं, उन्होंने 199 T20s मैच खेले हैं, जिसमें 22.76 के औसत से 229 विकेट झटके हैं.

CSK हार चुकी है लगातार 3 मैच

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और CSK अंक तालिका में सबसे नीचे दसवें नंबर पर बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स के हाथों सीएसके को 8 विकेट से हार मिली थी. पंजाब किंग्स से 5 विकेट से और आरसीबी ने 43 रनों से धूल चटाई. ऐसे में अब यदि चेन्नई ने जल्द वापसी नहीं की, तो उनके लिए आगे प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ऑरेन्ज कैप, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

Continue reading on the app

कलपक्कम रिएक्टर के क्रिटिकैलिटी हासिल करने पर मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकैलिटी हासिल करने पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर संरक्षण और समर्थन के लिए आभार जताया है।

मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कलपक्कम स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा क्रिटिकैलिटी प्राप्त करना भारत की परमाणु यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जिसकी शुरुआत संस्थापक पिता होमी भाभा के एक भव्य सपने से हुई थी। यह आत्मनिर्भरता के साथ ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने के प्रयास में संपूर्ण परमाणु समुदाय के अथक समर्पण और प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

इसके पहले सोमवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा था, आज भारत ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अपने परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण को आगे बढ़ाया है। कल्पक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकैलिटी प्राप्त कर ली है। यह उन्नत रिएक्टर, जो खपत से अधिक ईंधन उत्पादन करने में सक्षम है, हमारी वैज्ञानिक क्षमता की गहराई और इंजीनियरिंग कौशल की शक्ति को दर्शाता है। यह कार्यक्रम के तीसरे चरण में हमारे विशाल थोरियम भंडार का दोहन करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। भारत के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है। हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को हार्दिक बधाई।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित 500 मेगावाट विद्युत क्षमता वाला फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा संचालित किया जाता है। यह भारत की दीर्घकालिक परमाणु रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पूर्णतः चालू होने पर भारत रूस के बाद व्यावसायिक फास्ट ब्रीडर रिएक्टर वाला दूसरा देश बन जाएगा। क्रिटिकैलिटी वह अवस्था है जब कोई परमाणु रिएक्टर स्व-संचालित शृंखला अभिक्रिया प्राप्त कर लेता है। यह पूर्ण विद्युत उत्पादन से पहले का महत्वपूर्ण चरण होता है, जो दर्शाता है कि रिएक्टर का कोर निर्धारित डिजाइन के अनुसार कार्य कर रहा है।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

LIVE मैच में दी गाली, शुभमन गिल के ओवरथ्रो पर कैसे भड़के हेड कोच नेहरा जी?

Ashish Nehra IPL 2026 Video Viral: शुभमन गिल के जिस ओवर थ्रो से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को चार रन तोहफे में दिए, उसके बाद तो हेड कोच आशीष नेहरा काफी गुस्से में नजर आए. डगआउट से ही उनका डगआउट रिएक्शन वायरल हो गया. हालांकि दिल्ली फिर भी मैच जीत नहीं पाई. आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी. Thu, 9 Apr 2026 17:11:04 +0530

  Videos
See all

Bengal Election News: बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में Mamata Banerjee पर क्या बोले लोग? | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:40:00+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | Iran की US से 10 बड़ी शर्ते क्या? | Trump | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:34:04+00:00

MP News: वंदे मातरम् विवाद पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:42:19+00:00

Punjab: साहिबजादा जोरावर सिंह जी की जयंती पर CM भगवंत मान ने किया नमन | AAP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T11:38:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers