वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, न्यूज चैनलों की टीआरपी पर 4 हफ्तों की लगाई रोक
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) को निर्देश दिया है कि न्यूज चैनलों की टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स) रिपोर्टिंग अगले चार हफ्तों तक या अगले आदेश तक रोककर रखी जाए। सरकार का कहना है कि यह फैसला वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव और उससे जुड़ी खबरों को देखते हुए लिया गया है।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, इससे पहले 6 मार्च को बीएआरसी को इसी तरह का निर्देश दिया गया था, जिसमें चार हफ्तों के लिए टीआरपी रोकने को कहा गया था। चूंकि हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं, इसलिए उसी आदेश को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।
सरकार के अनुसार, कुछ न्यूज चैनल वेस्ट एशिया संघर्ष को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर और बिना पूरी पुष्टि के दिखा रहे हैं। ऐसी रिपोर्टिंग से लोगों में डर और भ्रम पैदा हो सकता है। खासकर उन लोगों पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है जिनके परिवार या रिश्तेदार उस इलाके में रहते हैं।
मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की सनसनीखेज खबरें समाज में अनावश्यक डर फैला सकती हैं, जिसे रोकना जरूरी है।
मंत्रालय ने कहा, वेस्ट एशिया में स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है और पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह सही और संतुलित खबरें दिखाए। जनहित को ध्यान में रखते हुए टीआरपी रोकने का फैसला जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के तहत अब अगले चार हफ्तों तक या जब तक नया आदेश नहीं आता, तब तक न्यूज चैनलों की टीआरपी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।
टीआरपी किसी भी टीवी चैनल के लिए बहुत अहम होती है, क्योंकि इसी के आधार पर यह तय होता है कि कौन-सा चैनल कितना देखा जा रहा है। विज्ञापनदाता भी टीआरपी को देखकर ही तय करते हैं कि उन्हें किस चैनल पर विज्ञापन देना है और कितनी कीमत देनी है। ऐसे में टीआरपी बंद होने से न्यूज चैनलों के व्यापार पर सीधा असर पड़ सकता है।
यह पहली बार नहीं है, जब सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। साल 2020 में भी टीआरपी से जुड़ा बड़ा विवाद सामने आया था, जिसमें कुछ चैनलों पर टीआरपी में गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। उस समय मुंबई पुलिस ने जांच की थी और इसी वजह से कुछ समय के लिए टीआरपी को निलंबित कर दिया गया था। उस घटना के बाद भी इस मुद्दे पर काफी चर्चा हुई थी।
बीएआरसी साल 2010 में बनाई गई थी। भारत में टीवी दर्शकों के आंकड़े मापने वाली एकमात्र अधिकृत संस्था है। इसके द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर ही करोड़ों रुपए के विज्ञापन सौदे तय होते हैं। ऐसे में टीआरपी को रोकने का फैसला सिर्फ एडिटोरियल प्रैक्टिस को ही नहीं, बल्कि टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री के बिजनेस डायनामिक्स को भी प्रभावित करता है।
--आईएएनएस
पीके/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
पति से वीडियो कॉल करते करते एक्ट्रेस ने लगाई फांसी, दूसरी एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले उठाया खौफनाक कदम
Subashini Balasubramaniyam Death: साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम का निधन हो गया है. 6 अप्रैल को एक्ट्रेस चेन्नई में मृत पाई गई. खबर है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए ये खौफनाक कदम उठाया. इस खबर के सामने आते ही साउथ इंडस्ट्री में मातम छा गया है और हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया.
सुभाषिनी ने क्यों किया सुसाइड?
मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस सुभाषिनी ने चेन्नई के पोरूर के पास अय्यप्पनथंगल स्थित अपने किराए के अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया एक्ट्रेस ने घरेलू विवाद के चलते ये कदम उठाया. बताया जा रहा है कि सुभाषिनी अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, जब उन्होंने फांसी लगाई. बताया तो ये भी जा रहा है कि जब ये घटना घट रही थी तो उनके पति ने गार्ड को फोन किया था, लेकिन जब तक वो पहुंचता एक्ट्रेस की जान जा चुकी थी.
दूसरी एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले लगाई फांसी
बता दें, सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम (Subashini Balasubramaniyam) ने 36 साल की उम्र में आत्महत्या की है. उनका 12 अप्रैल को 37वां जन्मदिन आ रहा था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर दी. इतना ही नहीं, 21 अप्रैल को सुभाषिनी और उनके पति बिपिन चंद्रन की दूसरी सालगिरह थी. दोनों ने साल 2024 में शादी की थी और एनिवर्सरी से पहले ही एक्ट्रेस का निधन हो गया. बता दें, सुभाषिनी अपने पति के साथ बेंगलुरु में रहती थी, लेकिन शूटिंग की वजह से उन्होंने चेन्नई में किराए पर अपार्टमेंट लिया था.
ये भी पढ़ें- Chand Mera Dil Teaser: अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज, प्यार और दुश्मनी के बीच फसेगी कहानी
पति की ओर से नहीं आया बयान
अब एक्ट्रेस के सुसाइड करने के बाद से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है. हालांकि अभी तक उनके पति की ओर से कुछ भी बयान सामने नहीं आया है. अब एक्टेस के पति या फिर उनके परिवार वाले ही बता सकते हैं कि आखिर उन्होंने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया है. वहीं, सुभाषिनी के आत्महत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उनके शव को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया था.
सुभाषिनी का एक्टिंग करियर
सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी शोज से करियर की शुरुआत क थी. उन्हें तमिल शो 'कायल' में उनके निगेटिव रोल के लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था. वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और अपने से जुड़े फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती थीं. उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते फोटोज और वीडियोज वायरल हो जाते थे.
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड होते हुए भी हेमा मालिनी से सात फेरे ले रहे थे ये एक्टर, नशे में पहुंचे धर्मेंद्र ने तुड़वा दी थी शादी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation


















.jpg)



