बारिश में चाय पकौड़े छोड़ 15 मिनट में बनाएं गरमा गरम पास्ता सूप, सब्जियों और पनीर से मिलेगा भरपूर स्वाद, जानिए तरीका
Pasta Soup Recipe: वन पॉट पास्ता सूप को घर पर कम समय और एक ही बर्तन में तैयार किया जा सकता है. इस रेसिपी में पास्ता को अलग से उबालने की जरूरत नहीं पड़ती है. लहसुन, टमाटर प्यूरी और इटैलियन हर्ब्स सूप को चटपटा और खुशबूदार स्वाद देते हैं. गाजर, स्वीट कॉर्न और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां इसमें अच्छा टेक्सचर जोड़ती हैं. पनीर डालने से पास्ता सूप ज्यादा पेट भरने वाला और स्वादिष्ट बन जाता है. बारिश या ठंड के मौसम में शाम की भूख के लिए इसे गर्म गर्म सर्व किया जा सकता है.
Explainer: अमेरिका में कई राज्यों में फैला साल्मोनेला संक्रमण, कैसे इंसानों के शरीर में पहुंच रहा ये बैक्टीरिया
Explainer: अगर आप भी किसी विदेशी रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं. जहां किसी देश की विशेष डिश आपको बेहद पसंद आती हो तो जरा सावधान हो जाइए. क्योंकि अमेरिका में इनदिनों ऐसा ही मामला सामना आया है. जिससे हाहाकार मचा दिया है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक मिर्ची के बारे में. जिसके चलते अमेरिका के 27 राज्यों में एक संक्रमण फैल गया है.
मैक्सिको से हुई थी जलेपीनो मिर्च की सप्लाई
मैक्सिको से लाई गई इस मिर्च का नाम जलेपीनो है. अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारी अभी भी जलेपीनो मिर्च से जुड़े साल्मोनेला जावियाना संक्रमण के कई राज्यों में फैले प्रकोप की जांच कर रहे हैं. इस जांच को 'सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन' और 'यूएस फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन' मिलकर, राज्य और स्थानीय स्वास्थ्य विभागों के साथ कर रहे हैं.
जून में सामने आया साल्मोनेला संक्रमण का पहला मामला
FDA के मुताबिक, साल्मोनेला संक्रमण का पहला मामला जून में सामने आया था. अधिकांश मामले 19 जून से 20 जुलाई के बीच सामने आए. बता दें कि साल्मोनेला संक्रमण का यह प्रकोप ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी कई राज्यों में फैले साइक्लोस्पोरियासिस के प्रकोप की भी जांच कर रहे हैं.
- यह प्रकोप निजी कंपनी 'टेलर फार्म्स' से सप्लाई की गई लेट्यूस (सलाद पत्ता) से जुड़ा है. टेलर फार्म्स एक बड़ी फूड-सर्विस प्रोड्यूसर कंपनी है, जिसके ग्राहकों में 'यम ब्रांड्स' (YUM.N) भी शामिल है.
क्या है साल्मोनेला संक्रमण और कैसे फैलता है इसका बैक्टीरिया?
दरअसल, साल्मोनेला रॉड के आकार के बैक्टीरिया का एक समूह है जो साल्मोनेलोसिस का कारण बन सकता है, जो भोजन से होने वाली एक आम बीमारी है. इसके लक्षणों में आमतौर पर दस्त, बुखार और पेट में ऐंठन शामिल हैं, जो दूषित भोजन खाने के 12 से 72 घंटों के भीतर दिखाई देते हैं और चार से सात दिनों तक रहते हैं. इस संक्रमण से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को गंभीर संक्रमण और जटिलताओं का अधिक खतरा होता है.
27 राज्यों में अब तक 345 लोग मिले संक्रमित
मंगलवार यानी 5 अगस्त तक अमेरिका के 27 राज्यों में साल्मोनेला से संक्रमिमत कुल 345 मामले सामने आए हैं. सभी मामलों का संबंध जलेपीनो मिर्च से बताया जा रहा है. इस संक्रमण से पीड़ित 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि राहत की बात ये है कि इस संक्रमण से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है. 27 राज्यों (मिडवेस्ट, दक्षिण और पश्चिम) में सामने आए मामलों से पता चलता है कि दूषित जलेपीनो मिर्च का फैलाव कितना व्यापक है.
अमेरिका में हर साल साल्मोनेला से संक्रमित होते हैं इतने लोग
CDC के मुताबिक, अमेरिका में दूषित भोजन से होने वाली बीमारियों की मुख्य वजहों में साल्मोनेला शामिल है, जिससे हर साल लगभग 13.5 लाख (1.35 मिलियन) लोग संक्रमित होते हैं. अमेरिका में साल्मोनेला के कुछ बड़े मामलों में 1985 में दूध से जुड़ा मामला शामिल है, जिसमें 5,770 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी; 2010 में अंडे से जुड़ा मामला, जिसमें पूरे देश में 3,578 लोग बीमार पड़े थे; जबकि 2008 में दूषित जलोपीनो और सेरानो मिर्च से 1442 लोग बीमार हुए थे.
रेस्टोरेंट में इस्तेमाल की जाती है जलोपीनो मिर्च
बता दें कि ये संक्रमण मैक्सिको के सिनालोआ से आई जलोपीनो मिर्च से जुड़े हैं. इन्हें 'कोस्ट सिट्रस डिस्ट्रीब्यूटर्स' ने अमेरिका में मैक्सिकन-स्टाइल रेस्तरां समेत कई डिस्ट्रीब्यूटर्स, रेस्तरां और फूड सर्विस कंपनियों को सप्लाई किया था. संक्रमण फैलने की खबर मिलने के बाद, चिपोटले मैक्सिकन ग्रिल और QDOBA ने प्रभावित जलोपीनो मिर्च परोसना बंद कर दिया.
- QDOBA रेस्तरां भी अब जलोपीनो मिर्च नहीं परोस रहा है. जिन मरीजों से बात की गई, उनमें से ज्यादातर ने बताया कि बीमार पड़ने से पहले उन्होंने मैक्सिकन-स्टाइल रेस्तरां में खाना खाया था, जिनमें चिपोटले मैक्सिकन ग्रिल और QDOBA शामिल हैं. उन्होंने 14 जून से 14 जुलाई के बीच इन रेस्टोरेंट में खाना खाया था.
- कोस्ट सिट्रस डिस्ट्रीब्यूटर्स इस बीमारी के फैलने से जुड़ी जलोपीनो मिर्च को वापस मंगाने के लिए सहमत हो गया है.
- चूंकि ये उत्पाद उनके स्टोर से हटा दिए गए हैं, इसलिए FDA का मानना है कि इस बीमारी के फैलने के मामले में इन जगहों से ग्राहकों को अब कोई खतरा नहीं है. रेगुलेटर, चिपोटले मैक्सिकन ग्रिल के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि ये उत्पाद कहां-कहां भेजे गए थे.
कैसे खुद को बचा रहे लोग?
डिस्ट्रीब्यूटर, रेस्तरां और फ़ूड सर्विस ऑपरेटरों को कोस्ट सिट्रस डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा मैक्सिको के सिनालोआ से मंगाई गई ताजा जलोपीनो मिर्च नहीं बेचनी चाहिए और न ही परोसनी चाहिए. FDA के मुताबिक, अगर सप्लायर की पुष्टि नहीं हो पाती है, तो वापस मंगाई गई जलोपीनो मिर्च (चाहे वे फ्रीज की गई हों) और सिनालोआ से आई ताजा जलोपीनो मिर्च को फेंक देना चाहिए.
- FDA ने उन ग्राहकों को तुरंत मेडिकल मदद लेने की सलाह दी है जिन्होंने हाल ही में मैक्सिकन-स्टाइल रेस्तरां में खाना खाया था और वे बीमार पड़ गए हैं.
- CDC के अनुसार, इस इन्फेक्शन के आम इलाज में फ़्लोरोक्विनोलोन्स (fluoroquinolones), एज़िथ्रोमाइसिन (azithromycin) और थर्ड-जेनरेशन सेफलोस्पोरिन्स (cephalosporins) जैसी एंटीबायोटिक्स शामिल हैं, जो आमतौर पर गंभीर मामलों या ज़्यादा जोखिम वाले मरीजों के लिए लिखी जाती हैं.
- रेस्तरां और रिटेलर्स को सलाह दी गई है कि वे उन सभी सतहों और कंटेनरों की सफाई और सैनिटाइजेशन में अतिरिक्त सावधानी बरतें जो इस प्रोडक्ट के संपर्क में आए हों, ताकि क्रॉस-कंटैमिनेशन (एक चीज से दूसरी चीज में संक्रमण फैलने) का जोखिम कम किया जा सके.
किस तरह की जा रही मामलों की निगरानी?
- FDA वर्तमान में ट्रेसबैक प्रयास कर रहा है, साथ ही नमूनों का परीक्षण भी कर रहा है, इसके अलावा एफडीए वितरण रिकॉर्ड की भी समीक्षा कर रहा है. जिससे जलोपीनी मिर्च को रिकॉल किया जा सके. साथ ही उपभोक्ताओं तक और अधिक कंटैमिनेटेड प्रोडक्ट न पहुंच सकें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation










