RR vs CSK: पिछले सीजन की दो फिसड्डी टीमों की टक्कर, अदला-बदली का मैच के नतीजे पर क्या होगा असर?
RR vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स नई शुरुआत के साथ मैदान में उतर रही हैं। पिछले सीजन यानी 2025 में दोनों टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे रहीं थीं, लेकिन इस बार दोनों फ्रेंचाइजियों ने बड़े बदलाव किए हैं और नए जोश के साथ वापसी की तैयारी में हैं।
सबसे बड़ा बदलाव खिलाड़ियों की अदला-बदली में देखने को मिला है। संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा ने अपनी-अपनी टीमें बदल ली हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी अब रियान पराग के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कमान फिर से ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं। दूसरी ओर, टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं, जो सीएसके के लिए बड़ा झटका है।
धोनी चोट के कारण नहीं खेलेंगे
सीएसके को एक और चोट का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवॉल्ड ब्रेविस पहले मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। इससे टीम के बैटिंग कॉम्बिनेशन पर असर पड़ सकता है। वहीं राजस्थान ने अपनी पिछली गलतियों से सीख लेते हुए इस बार टीम संतुलन पर खास ध्यान दिया है। पिछले साल दो विदेशी स्पिनरों के कारण संतुलन बिगड़ा था, लेकिन इस बार जडेजा को शामिल करने के साथ-साथ रवि बिश्नोई को टीम में जोड़कर इस कमी को दूर किया गया है।
संजू राजस्थान से चेन्नई गई, जडेजा भी ट्रेड हुए
राजस्थान की गेंदबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम के पास जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और एडम मिल्ने जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को चुनौती दे सकते हैं। वहीं सीएसके की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिख रही है, खासकर नाथन एलिस के बाहर होने के बाद। उनकी जगह स्पेंसर जॉनसन को लिया गया है, लेकिन वह भी चोट से वापसी कर रहे हैं।
मिडिल ओवर में चेन्नई की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर
सीएसके के पास खलील अहमद, अंशुल कंबोज और जाक फॉल्क्स जैसे विकल्प हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर गेंदबाज पावरप्ले में ही प्रभावी हैं। मिडिल ओवर्स में नूर अहमद टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन डेथ ओवर्स में गेंदबाजी कौन करेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
राजस्थान की टीम में सैम करन के बाहर होने के बाद अब डोनोवन फरेरा और दासुन शनाका के बीच चयन होना है। वहीं गेंदबाजी में बर्गर और मिल्ने में से किसी एक को मौका मिल सकता है। दूसरी ओर, सीएसके में धोनी की गैरमौजूदगी में सैमसन विकेटकीपिंग के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।
इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा और युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर पर खास नजर रहेगी। जडेजा अपनी ऑलराउंड क्षमता से टीम को संतुलन दे सकते हैं, जबकि प्रशांत वीर को सीएसके ने भविष्य के स्टार के रूप में तैयार किया है।
मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां मौसम भी एक बड़ा फैक्टर बन सकता है। मैच से पहले बारिश हुई है और पिच कवर में रही है। हालांकि शाम तक मौसम साफ होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, दोनों टीमें नई रणनीति और नए खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेंगी और पिछले सीजन की नाकामी को पीछे छोड़कर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।
चेन्नई सुपर किंग्स (संभावित): 1 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 2 संजू सैमसन (विकेट कीपर), 3 आयुष म्हात्रे/उर्विल पटेल/सरफराज खान, 4 मैट शॉर्ट, 5 शिवम दुबे, 6 कार्तिक शर्मा, 7 प्रशांत वीर, 8 जेमी ओवरटन/अकील हुसैन, 9 नूर अहमद, 10 मैट हेनरी, 11 खलील अहमद, 12 अंशुल कंबोज/गुर्जपनीत सिंह/रामकृष्ण घोष
राजस्थान रॉयल्स (संभावित): 1 यशस्वी जायसवाल, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 रियान पराग (कप्तान), 4 ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), 5 शिमरोन हेटमायर, 6 रवींद्र जडेजा, 7 डोनोवन फरेरा/दासुन शनाका, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 रवि बिश्नोई, 10 तुषार देशपांडे, 11 संदीप शर्मा, 12 नंद्रे बर्गर/एडम मिल्ने
CSK vs RR: महेंद्र सिंह धोनी को कौन राजस्थान के खिलाफ मैच में कर सकता रिप्लेस? 3 खिलाड़ी हैं रेस में
CSK vs RR: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत एक बड़े झटके के साथ कर रही है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट की वजह से शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी को काफ़ी स्ट्रेन है और वह कम से कम पहले दो हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे। इतना ही नहीं, कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि वह छह मैच तक मिस कर सकते हैं।
सीएसके सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें इस बात पर होंगी कि धोनी की जगह प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलता। टीम के पास कुछ विकल्प जरूर हैं, लेकिन सही संयोजन चुनना आसान नहीं होगा।
संजू सैमसन सबसे आगे
सबसे मजबूत दावेदार के रूप में संजू सैमसन का नाम सामने आ रहा। सैमसन को पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर सीएसके में शामिल किया गया था और उन्हें धोनी का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा। ऐसे में लगभग तय माना जा रहा है कि वह इस मैच में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और ओपनिंग भी कर सकते।
उर्विल पटेल भी हैं एक विकल्प
इसके अलावा, उर्विल पटेल भी एक बड़ा विकल्प बनकर उभरे हैं। 27 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में अपने आक्रामक खेल से पहचान बनाई। उन्होंने 57 टी20 मैचों में 1425 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 179 से ज्यादा है। खास बात यह है कि वह भारत की ओर से टी20 में सबसे तेज (28 गेंद) और दूसरी सबसे तेज (31 गेंद) सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी रखते हैं। ऐसे में टीम उन्हें फिनिशर या मिडिल ऑर्डर में इस्तेमाल कर सकती।
कार्तिक शर्मा भी विकेटकीपर का रोल निभा सकते
वहीं, 19 साल के कार्तिक शर्मा भी चर्चा में हैं। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी पावर हिटिंग से सीएसके मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है। यही वजह रही कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। कार्तिक ने अब तक 12 टी20 मैचों में 334 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 162 से ज्यादा है। हालांकि अनुभव की कमी उनके लिए चुनौती हो सकती है।
एक और नाम जो विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, वह है सरफराज खान। उन्होंने 50 आईपीएल मैचों में 585 रन बनाए हैं और जरूरत पड़ने पर टॉप ऑर्डर या फिनिशर दोनों रोल निभा सकते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह आईपीएल में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं।
धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके के लिए यह एक बड़ी परीक्षा है। टीम को न सिर्फ एक बेहतरीन विकेटकीपर की कमी खलेगी, बल्कि मैदान पर उनकी लीडरशिप और अनुभव की भी कमी महसूस होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके इस चुनौती से कैसे पार पाती है और कौन खिलाड़ी धोनी की जगह सबसे बेहतर साबित होता है।
CSK की संभावित XI: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, 11 खलील अहमद, 12 अंशुल कंबोज/गुर्जपनीत सिंह।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






