मुकुल चौधरी का तहलका! 21 वर्षीय बैटर ने जीत के बाद दिया दिल छू लेने वाला बयान, पिता को लेकर बोली बड़ी बात
Mukul Choudhary : आईपीएल 2026 का 15वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स से 3 विकेट से जीत लिया है. कोलकाता के ई़डन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने तहलका मचा दिया और हारे हुए मैच को अपनी टीम को जीता दिया. उनकी इस पारी के बाद पूरी दुनिया उनके हुनर की दीवानी हो गई है. उनकी कहानी के बारे में भी जानने के लिए उत्साहित हो गई है.
मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी
इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने धमाल मचा दिया और 27 बॉल में 4 चौके और 7 छक्कों के साथ 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर केकेआर के खिलाफ टीम को जीत दिला दी. इस मैच में उनको बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला, जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा, आइए इसके बारे में जानते हैं.
Another day, another #TATAIPL thriller ????@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary's heroics ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm
मुकुल चौधरी ने पिता को लेकर बोली बड़ी बात
इस मैच के बाद मुकुल चौधरी ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड लेते हुए उन्होंने कहा कि, ' मेरा सफर तब शुरू हुआ जब मेरे पिता की शादी भी नहीं हुई थी, उनका सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले'. मैंने एज ग्रुप लेवल से शुरुआत की लेकिन सिक्किम में अच्छी एकेडमी नहीं थीं. मैंने दिल्ली और गुड़गांव में मैच खेले और इससे मुझे मदद मिली'.
उन्होंने आगे कहा कि, 'जब मैं U19 के खिलाफ UP के खिलाफ खेल रहा था, तो यह एक लो स्कोरिंग गेम था और मैंने योगदान दिया, इसलिए उन्हें तब पता था कि मैं बड़ा बनूंगा. यह मेरा सिर्फ दूसरा मैच था. भगवान ने मुझे यह मौका दिया है, प्रेशर हो सकता है लेकिन यह अपना नाम बनाने का भी मौका है'.
Maiden #TATAIPL Fifty ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
Delivered under pressure ✅
???????????????????? ????????????????????????????????????, remember the name ????
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/xt74YvFt6R
मुकुल चौधरी ने आगे कहा कि, 'मेरा मकसद आखिरी तक बैटिंग करना और देखना था कि क्या होता है. मुझे पहला छक्का भी पसंद आया, मैंने दो मैचों में एक भी छक्का नहीं लगाया था, इसलिए पहला वाला खास था. मेरे मन में था कि चार में से एक बॉल स्लॉट में जाएगी और मैं बस उसका इंतज़ार कर रहा था. बचपन से ही मुझे छक्के मारना पसंद है, न कि जमीन पर खेलना था'.
???????????????????????????????????????? ???????????????????????????????????????????? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
One word for this knock?
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/euZOaEGtu2
कौन है मुकुल चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) हैं. उनका पूरा नाम मुकुल दलीप चौधरी है. मुकुल राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले हैं. उनका जन्म 6 अगस्त 2004 को हुआ था. वो एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप पहचाने जाते हैं. वो घेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी में मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने ₹2.60 करोड़ (2 करोड़ 60 लाख रुपये) में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. उनका नीलामी में बेस प्राइस ₹30 लाख था.
मुकुल चौधरी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6 मैचों की 4 पारियों में 103 रन बनाए हैं. इस दौरान 45 रन उनका सर्वश्रेष्ठ रहा है. इसके आलावा लिस्ट ए के पांच मैचों में उन्होंने 71 रन बनाए हैं. 33 उनका उच्चतम स्कोर रहा है. वहीं उनके नाम 7 टी20 मैचों में 7 अर्धशतकों के साथ 210 रन हैं. अब वो आईपीएल के इतिहास में 3 मैचों में 70 रन भी बना चुके हैं. उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है. उनके बल्ले से 4 चौके और 7 छक्के भी निकले हैं.
????????????????. ????. ???????????????????? ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
Mukul Choudhary was absolutely brilliant in Kolkata ????
He pulls off a famous heist for @LucknowIPL ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/CXo53CQmLf
इस मैच का हाल
स मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर ममें 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. लखनऊ ने 182 रन के लक्ष्य को पारी की अंतिम बॉल पर 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और मैच को 3 विकेट से जीत लिया.
ये भी पढ़ें : KKR vs LSG: लगातार तीसरी करारी हार पर क्या बोले अजिंक्य रहाणे, जानिए किसे ठहराया दोषी?
पाकिस्तान: मरदान खदान हादसे में नौ मजदूरों की मौत, सुरक्षा की गंभीर कमी उजागर: रिपोर्ट
इस्लामाबाद, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान इलाके में हाल ही में एक संगमरमर की खदान के ढहने से नौ मजदूरों की मौत हुई। यह घटना प्रणालीगत लापरवाही को दिखाती है।
पाकिस्तान में खनन उद्योग सबसे असुरक्षित, खतरनाक और उपेक्षित क्षेत्रों में से एक है। सुरक्षा नियमों की कमी और पर्याप्त प्रक्रियाओं के न होने की वजह से मजदूर खदानों में फंस जाते हैं या खदान गिरने और विस्फोट जैसी घटनाओं में मर जाते हैं, एक रिपोर्ट में कहा गया है।
प्रमुख दैनिक अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की संपादकीय में लिखा गया, “खैबर पख्तूनख्वा के मरदान क्षेत्र ने एक और दुखद घटना देखी है, जिसमें एक संगमरमर की खदान के ढहने से नौ मजदूरों की जान चली गई। खनन उद्योग में, आधुनिक तकनीक और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बावजूद, पूरी तरह से दुर्घटनाओं से बचना मुश्किल है। लेकिन सुरक्षा तकनीक के लिए पर्याप्त पैसा न होना और मौजूदा कानूनों का सही तरीके से पालन न होना, पाकिस्तान में खदान हादसों की संभावना बहुत बढ़ा देता है।”
खनन क्षेत्र को खदान सुरक्षा, निरीक्षण और नियमों को बढ़ाने वाले दो कानूनों के तहत सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। लेकिन इन कानूनों को लागू करने के बावजूद कोई असर नहीं दिखता।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले खदान मजदूर अक्सर बिना प्रशिक्षण, बिना समर्थन और कम वेतन पर काम करते हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों को मजदूरों को अच्छी ट्रेनिंग, बेहतरीन उपकरण, आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच और सुरक्षा मानकों की जानकारी प्रदान करनी चाहिए।
पिछले दिसंबर में कोयले की एक खदान में भूस्खलन के कारण दो मजदूरों की मौत हुई थी। यह हादसा क़्वेटा के बाहरी इलाके सोर्रांज में हुआ था। बलोचिस्तान के मुख्य खदान निरीक्षक रफिउल्लाह ने बताया कि मजदूर खदान में थे जब बड़ी मात्रा में मिट्टी गिर गई और उन्हें मलबे में दबा दिया गया। यह जानकारी पाकिस्तानी दैनिक डॉन की रिपोर्ट में दी गई।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में बलोचिस्तान के डुकी और चामलांग क्षेत्रों में दो अलग-अलग घटनाओं में चार कोयला मजदूरों की मौत हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक अफ़ग़ानिस्तान के निवासी थे और डुकी और चामलांग की खदानों में काम कर रहे थे। हादसों का कारण मिथेन गैस की मौजूदगी थी।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















