Responsive Scrollable Menu

Amarnath Yatra 2026 postponed: जम्मू से अमरनाथ यात्रा इतने दिनों के लिए स्थगित, प्रशासन ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला

खराब मौसम और श्रद्धालुओं की घटती संख्या के बीच जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

Continue reading on the app

Monsoon Special: आलू-प्याज के पराठे से हो गए हैं बोर? ट्राई करें क्रिस्पी चीज़ कॉर्न पराठा

Monsoon Recipe: बारिश के मौसम में गरमा-गरम नाश्ते की क्रेविंग बढ़ जाती है। ऐसे में अगर रोज के आलू-प्याज के पराठों से कुछ अलग बनाने का मन हो, तो चीज़ कॉर्न पराठा ट्राई किया जा सकता है। स्वीट कॉर्न, मेल्टेड चीज़ और चटपटे मसालों की फिलिंग इसे स्वादिष्ट और अलग बनाती है।

बाहर से कुरकुरा और अंदर से चीज़ी यह पराठा मॉनसूनमें एक कप गर्म चाय के साथ खूब पसंद आएगा। तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से चीज़ कॉर्न पराठा बनाने का तरीका।

चीज़ कॉर्न पराठा बनाने के लिए सामग्री
फिलिंग के लिए

  • 1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
  • एक मुट्ठी बारीक कटा हरा धनिया
  • 2 लहसुन की कलियां, बारीक कटी या कुटी हुई
  • 2 हरी मिर्च, स्वाद के अनुसार
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच ऑरेगैनो
चीज़ कॉर्न पराठा बनाने के लिए सामग्री

डो तैयार करने के लिए

  • गेहूं का आटा
  • थोड़ा सा नमक
  • 1 छोटा चम्मच तेल
  • जरूरत के अनुसार पानी

कैसे बनाएं चीज़ कॉर्न पराठा?
स्टेप 1: सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और तेल डालें। पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें और कुछ देर ढककर रख दें।

स्टेप 2: एक बाउल में उबले हुए कॉर्न लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज़, हरा धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और ऑरेगैनो डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 3: अब आटे की छोटी लोई बनाकर थोड़ा बेलें। इसके बीच में तैयार कॉर्न-चीज़ की फिलिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें।

कैसे बनाएं चीज़ कॉर्न पराठा?

स्टेप 4: भरी हुई लोई को हल्के हाथों से बेलकर पराठे का आकार दें। ध्यान रखें कि फिलिंग बाहर न निकले।

स्टेप 5: गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें। ऊपर से थोड़ा घी या तेल लगाकर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक पकाएं।

स्टेप 6: गरमा-गरम चीज़ कॉर्न पराठे को हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें और बारिश के मौसम में इसके स्वाद का मजा लें।

चीज़ कॉर्न पराठा

चीज़ कॉर्न पराठा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कॉर्न फिलिंग में पानी न रहने दें।
  • चीज़ की मात्रा बहुत ज्यादा न रखें।
  • फिलिंग में नमक कम डालें।
  • पराठे को मध्यम आंच पर सेंकें।
  • पराठा बेलते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें।
  • मॉनसूनमें ताजा कॉर्न, चीज़ और बाकी सामग्री का ही इस्तेमाल करें।

बारिश के मौसम में कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो एक बार चीज़ कॉर्न पराठा ट्राई करें। इसे खाने के बाद बारिश में आपका मन बार-बार यही मांगेगा। हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ मॉनसून के मौसम में गरमा-गरम चीज़ कॉर्न पराठे का मजा लें।

यह भी पढ़ें: पार्टी हो या डिनर, मिनटों में तैयार करें चटपटा रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर

Continue reading on the app

  Sports

बस बहुत हुआ!… टीम इंडिया की बिगड़ती फिटनेस से परेशान, एक्शन लेने CoE पहुंच रहे BCCI के बॉस

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से जसप्रीत बुमराह और सुदर्शन बाहर हो गए. उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हर्षित राणा और सुंदर चोटिल हो गए थे. ये चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट चिंता का सबब है. Sun, 09 Aug 2026 02:21:02 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | 13 अगस्त तक संसद में महा-संग्राम! Modi Govt का क्या है प्लान? Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:04:21+00:00

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे का BJP-RSS पर बड़ा हमला #mallikarjunkharge #bjp #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers