Monsoon Special: आलू-प्याज के पराठे से हो गए हैं बोर? ट्राई करें क्रिस्पी चीज़ कॉर्न पराठा
Monsoon Recipe: बारिश के मौसम में गरमा-गरम नाश्ते की क्रेविंग बढ़ जाती है। ऐसे में अगर रोज के आलू-प्याज के पराठों से कुछ अलग बनाने का मन हो, तो चीज़ कॉर्न पराठा ट्राई किया जा सकता है। स्वीट कॉर्न, मेल्टेड चीज़ और चटपटे मसालों की फिलिंग इसे स्वादिष्ट और अलग बनाती है।
बाहर से कुरकुरा और अंदर से चीज़ी यह पराठा मॉनसूनमें एक कप गर्म चाय के साथ खूब पसंद आएगा। तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से चीज़ कॉर्न पराठा बनाने का तरीका।
चीज़ कॉर्न पराठा बनाने के लिए सामग्री
फिलिंग के लिए
- 1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
- एक मुट्ठी बारीक कटा हरा धनिया
- 2 लहसुन की कलियां, बारीक कटी या कुटी हुई
- 2 हरी मिर्च, स्वाद के अनुसार
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच ऑरेगैनो
डो तैयार करने के लिए
- गेहूं का आटा
- थोड़ा सा नमक
- 1 छोटा चम्मच तेल
- जरूरत के अनुसार पानी
कैसे बनाएं चीज़ कॉर्न पराठा?
स्टेप 1: सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और तेल डालें। पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें और कुछ देर ढककर रख दें।
स्टेप 2: एक बाउल में उबले हुए कॉर्न लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज़, हरा धनिया, लहसुन, हरी मिर्च, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और ऑरेगैनो डालकर अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 3: अब आटे की छोटी लोई बनाकर थोड़ा बेलें। इसके बीच में तैयार कॉर्न-चीज़ की फिलिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें।
स्टेप 4: भरी हुई लोई को हल्के हाथों से बेलकर पराठे का आकार दें। ध्यान रखें कि फिलिंग बाहर न निकले।
स्टेप 5: गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकें। ऊपर से थोड़ा घी या तेल लगाकर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक पकाएं।
स्टेप 6: गरमा-गरम चीज़ कॉर्न पराठे को हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें और बारिश के मौसम में इसके स्वाद का मजा लें।
चीज़ कॉर्न पराठा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- कॉर्न फिलिंग में पानी न रहने दें।
- चीज़ की मात्रा बहुत ज्यादा न रखें।
- फिलिंग में नमक कम डालें।
- पराठे को मध्यम आंच पर सेंकें।
- पराठा बेलते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें।
- मॉनसूनमें ताजा कॉर्न, चीज़ और बाकी सामग्री का ही इस्तेमाल करें।
बारिश के मौसम में कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं, तो एक बार चीज़ कॉर्न पराठा ट्राई करें। इसे खाने के बाद बारिश में आपका मन बार-बार यही मांगेगा। हरी चटनी, दही या टोमैटो सॉस के साथ मॉनसून के मौसम में गरमा-गरम चीज़ कॉर्न पराठे का मजा लें।
यह भी पढ़ें: पार्टी हो या डिनर, मिनटों में तैयार करें चटपटा रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर
Veg Biryani Recipe: कुकर में तैयार करें वेज बिरयानी, खुशबू और स्वाद ऐसा कि होटल की बिरयानी भी लगेगी फीकी!
Veg Biryani Recipe: घर पर बिरयानी बनाने का मन तो बहुत होता है, लेकिन लंबे समय तक किचन में खड़े रहने और चावल-दालचीनी-मसालों की लंबी तैयारी से कई लोग इसे बनाने से बचते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो कुकर में बनने वाली वेज बिरयानी ट्राई कर सकते हैं। इसमें बासमती चावल, ताजी सब्जियां और खुशबूदार मसालों का इस्तेमाल होता है। सही तरीके से पकाने पर चावल खिले-खिले रहते हैं और बिरयानी में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आ सकता है।
कुकर वाली वेज बिरयानी की खासियत है कि इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च और आलू डाल सकते हैं। मसालों का सही संतुलन और चावल-पानी का अनुपात इस रेसिपी को स्वादिष्ट बनाने में सबसे अहम है। तो चलिए जानते हैं कुकर में वेज बिरयानी बनाने का आसान तरीका।
वेज बिरयानी के लिए सामग्री
- 1 कप बासमती चावल
- 1 कप मिश्रित सब्जियां
- 1 प्याज, पतला कटा हुआ
- 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1-2 हरी मिर्च
- 1/2 कप दही
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच बिरयानी मसाला
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 तेजपत्ता
- 2 लौंग
- 1 छोटी दालचीनी
- 2-3 इलायची
- 1-2 चम्मच तेल या घी
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया और पुदीना
- लगभग डेढ़ कप पानी
वेजिटेबल पुलाव बनाने का तरीका
चावल को पहले करें तैयार
सबसे पहले बासमती चावल को 2-3 बार पानी से धो लें। इसके बाद इसे करीब 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इससे चावल अच्छी तरह पकते हैं और बिरयानी में दाने लंबे और खिले हुए नजर आते हैं।
कुकर में लगाएं मसालों का तड़का
कुकर में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची डालें। मसालों से खुशबू आने लगे तो इसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड पकाएं।
सब्जियों को मसालों के साथ पकाएं
अब इसमें टमाटर डालकर नरम होने तक भूनें। हल्दी, लाल मिर्च, बिरयानी मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गाजर, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डालें।
सब्जियों को 2-3 मिनट तक मसालों के साथ भूनें। अब इसमें फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते हुए करीब 1 मिनट पकाएं। गैस की आंच धीमी रखें, ताकि दही फटे नहीं।
चावल और पानी डालकर पकाएं
भीगे हुए चावल का पानी निकालकर कुकर में डालें। चावल को सब्जियों के साथ बहुत हल्के हाथ से मिलाएं। अब पानी डालें और ऊपर से थोड़ा पुदीना और हरा धनिया डाल दें। कुकर का ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं। गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें।
ऐसे सर्व करें वेज बिरयानी
प्रेशर पूरी तरह निकलने के बाद कुकर खोलें और चावल को चम्मच से हल्के हाथ से फ्लफ करें। ऊपर से थोड़ा ताजा धनिया और पुदीना डालें। इसे रायता, सलाद, अचार या पापड़ के साथ गरमा-गरम सर्व किया जा सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









