Responsive Scrollable Menu

Hybrid MPV: 2027 तक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा हो सकती है बंद, ये धांसू मॉडल करेगा रिप्लेस

Hybrid MPV: जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा की पॉपुलर MPV टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मशहूर 7-सीटर को 2027 की शुरुआत तक भारतीय बाजार से हटाया जा सकता है। 2016 में लॉन्च हुई यह MPV लंबे समय तक फ्लीट ऑपरेटर्स और निजी ग्राहकों दोनों की पहली पसंद बनी रही है।

क्या बंद हो जाएगी Innova Crysta?
रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले CAFE 3 (Corporate Average Fuel Efficiency) नियमों के चलते डीजल इंजन और लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म वाली गाड़ियों को बनाए रखना कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी वजह से टोयोटा इस मॉडल को 2027 तक बंद करने पर विचार कर रही है।

क्या होगा विकल्प?
कंपनी की ओर से टोयोटा इनोवा हायक्रॉस के एक किफायती हाइब्रिड वर्जन को इसके विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है। यह बदलाव कंपनी के हाइब्रिड और फ्यूल-एफिशिएंट वाहनों पर बढ़ते फोकस को दर्शाता है।

फीचर्स और कम्फर्ट
 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा अपने प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, TFT मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एंबिएंट लाइटिंग भी इसे आरामदायक बनाते हैं।

सेफ्टी और परफॉर्मेंस
सेफ्टी के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HAC) और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2.4-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 150 PS की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है।

बदलता ऑटो ट्रेंड बड़ी वजह 
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को बंद करने की संभावित योजना यह संकेत देती है कि ऑटो इंडस्ट्री तेजी से डीजल से हटकर हाइब्रिड और फ्यूल-एफिशिएंट तकनीकों की ओर बढ़ रही है। आने वाले समय में ऐसे बदलाव और तेज हो सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Nissan Sales: निसान की मार्च सेल्स में 98% की ग्रोथ, इन दो SUVs की रही धुंरधर परफॉर्मेंस

Nissan Sales: निसान मोटर इंडिया ने मार्च 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10,388 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। कंपनी की यह ग्रोथ घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों सेगमेंट में मजबूत रही है, जो भारतीय बाजार में इसकी बढ़ती पकड़ को दर्शाती है। मार्च 2026 में Nissan की घरेलू होलसेल बिक्री 4,408 यूनिट्स रही, जो पिछले पांच सालों में अब तक की सबसे अधिक मासिक घरेलू बिक्री है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा फरवरी 2026 के मुकाबले 98% की जबरदस्त बढ़ोतरी को दिखाता है।

एक्सपोर्ट से भी मजबूत योगदान
कंपनी ने इस दौरान एक्सपोर्ट मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन किया, जहां से 5,980 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। यह Nissan के ग्लोबल नेटवर्क और भारत से बढ़ते निर्यात को दर्शाता है।

Gravite बनी सफलता की बड़ी वजह
इस मजबूत प्रदर्शन का बड़ा श्रेय नई निसान ग्रेवाइट को दिया जा रहा है, जिसकी डिलीवरी मार्च में शुरू हुई। इस नई एमपीवी को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिससे कंपनी की घरेलू बिक्री को बड़ा बूस्ट मिला है।

मैनेजमेंट का बयान
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि मार्च का महीना निसान के लिए बेहद अहम रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि निसान मैग्नाइट की लगातार बढ़ती लोकप्रियता, नेटवर्क पार्टनर्स की प्रतिबद्धता और फाइनेंस पार्टनर्स के सहयोग से कंपनी को आगे भी मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है।

क्या होगी आगे की स्ट्रैटजी? 
निसान मोटर अब भारत में अपने नेटवर्क विस्तार, बिक्री और सर्विस एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है। बढ़ते प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और नए मॉडल्स के साथ कंपनी भारतीय बाजार में अगले विकास चरण की ओर तेजी से बढ़ रही है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

इन सरकारी कर्मचारियों का 31 मार्च 2027 तक नहीं होगा ट्रांसफर, जानें क्या है कारण

बिहार सरकार ने राज्य के चुनिंदा सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग पर एक साल तक रोक लगा दी है। अब 31 मार्च 2027 तक इन कर्मचारियों और अफसरों का तबादला नहीं हो पाएगा। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। … Wed, 08 Apr 2026 15:03:09 GMT

  Videos
See all

Iran-US Ceasefire Big Breaking : दुनिया में मजाक बने ट्रंप! | Mojtaba Khamenei | Trump | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:35:00+00:00

Iran-America Ceasfire News:सीजफायर के बाद क्या बोला ईरान?World News।Top News।Latest News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:38:37+00:00

जंग के समय कैसे काम करती है Reserve Army ? |Top Latest News | Hindi News #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:40:00+00:00

विदेश मंत्री S.Jaishankar UAE दौरे पर जाएंगे | PM Modi | S.Jaishankar | Ceasefire | UAE |Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:37:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers