Dhurandhar 2 के मेकर्स ने किया बड़ा बदलाव, फिल्म से हटाई सभी गाली-गलौज, जानिए क्या रही वजह?
Dhurandhar 2 abuses removed: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन 263.65 करोड़ रुपये रहा. तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई और 16वें दिन 21.55 करोड़, 17वें दिन 25.65 करोड़ और 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने 18 दिनों में कुल 1013.77 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वर्ल्डवाइड भी फिल्म 1600 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है. इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है. आइए डिटेल्स में इस बारे में जानते हैं-
फिल्म में किया गया बड़ा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 के मेकर्स ने फिल्म के नए प्रिंट में गाली-गलौज वाले डायलॉग्स को पूरी तरह हटा दिया है. पहले जहां कुछ शब्दों को आंशिक रूप से म्यूट किया गया था, अब उन्हें पूरी तरह से हटा दिया गया है. खासतौर पर संजय दत्त के गैंग वॉर वाले सीन और कुछ अन्य किरदारों के डायलॉग्स में बदलाव किया गया है. यह नया प्रिंट कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में जारी किया गया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि यह बदलाव बहुत बड़ा नहीं लग रहा, लेकिन ध्यान देने पर फर्क महसूस किया जा सकता है.
क्यों लिया गया यह फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लेकर दर्शकों से यह फीडबैक मिल रहा था कि इसमें गाली-गलौज ज्यादा है, जिससे कुछ लोग असहज महसूस कर रहे थे. इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया. उनका मानना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देना जरूरी है, इसलिए फिल्म में यह बदलाव किया गया. भले ही फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए टीम ने खुद ही यह कदम उठाया.
ये भी पढ़ें: 'एक रात सोने के 50 लाख रुपये,' वड़ा पाव गर्ल ने कहा- मेरे पास सबूत हैं, बिजनेसमैन ने रखी थी शर्त
दीपक तिजोरी ने उठाए थे सवाल
फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर काफी चर्चा हुई थी कि कुछ गालियों को म्यूट किया गया है, जबकि कुछ को वैसे ही रहने दिया गया. इस पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए. इस पर एक्टर दीपक तिजोरी ने भी पर लंबा पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था कि या तो गालियों को पूरी तरह हटाया जाना चाहिए या फिर पूरी तरह रखा जाना चाहिए, आधा-अधूरा फैसला समझ से बाहर है. उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब फिल्म एडल्ट कैटेगरी में है, तो फिर इस तरह के बदलाव किसके लिए किए जा रहे हैं.
दीपक तिजोरी ने अपने पोस्ट में यह भी कहा था कि जब यही फिल्म कुछ समय बाद ओटीटी पर रिलीज होगी, तब लोग इसे घर पर परिवार के साथ देखेंगे. ऐसे में यह सवाल उठता है कि थिएटर में आधी गालियों को म्यूट करने का क्या मतलब है. उन्होंने कहा कि शायद इसके पीछे कोई लॉजिक हो, लेकिन यह उन्हें समझ नहीं आता.
ये भी पढ़ें: Exclusive: परेश रावल ने 'भूत बंगला' की OTT फिल्मों से की तुलना, कहा-'डबल मीनिंग के बगैर भी बन सकती हैं मूवीज'
तालिबान का दावा, 'पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सीमा चौकी पर किया कब्जा'
काबुल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। तालिबान ने सोमवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सीमा चौकी पर कब्जा कर लिया है।
स्थानीय मीडिया ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी। जिन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाके में तालिबानी फोर्स और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई।
अमू टीवी ने तालिबान द्वारा संचालित राष्ट्रीय प्रसारक आरटीए के हवाले से कहा कि इन झड़पों के दौरान एक चौकी पर कब्जा कर लिया गया और पाकिस्तानी पक्ष को पहुंचे नुकसान की भी सूचना है।
यह घटना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई। दोनों पक्ष की झड़प अब छठे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। दोनों देशों के बीच चल रही इस लड़ाई में ड्रोन हमले, हवाई हमले और तोपखाने से की गई गोलाबारी जैसी घटनाएं शामिल हैं।
इन झड़पों की खबरें ऐसे समय में आई हैं, जब तनाव को कम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चीन में बातचीत जारी है। तालिबान और पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल पिछले एक सप्ताह से चीन के उरुमची शहर में बातचीत कर रहा है।
रविवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल इस बातचीत में पूरी ईमानदारी और समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ हिस्सा ले रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तालिबान बातचीत के जरिए ही विवादों को सुलझाना चाहता है। हालांकि, उन्होंने अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अधिकार पर भी विशेष जोर दिया।
पिछले सप्ताह, स्थानीय निवासियों ने पाकिस्तानी सैनिकों पर अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया था।
सूत्रों के अनुसार, हिंसा से बचने के लिए कई स्थानीय निवासियों ने अपने घर छोड़ना शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान की प्रमुख समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने बताया कि इस क्षेत्र में कई लोग हताहत हुए हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच, खामा प्रेस ने यह भी बताया कि खोस्त के गुरबुज जिले में भी झड़प हुई है।
31 मार्च को ही पेशावर में आयोजित पाकिस्तान-अफगानिस्तान शांति जिरगा (सभा) में शामिल प्रतिभागियों ने दोनों देशों की सरकारों से अपील की कि वे सीमा पर होने वाली झड़पों को रोकें और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाएं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)









