Responsive Scrollable Menu

तालिबान का दावा, 'पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सीमा चौकी पर किया कब्जा'

काबुल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। तालिबान ने सोमवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सीमा चौकी पर कब्जा कर लिया है।

स्थानीय मीडिया ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से इसकी जानकारी दी। जिन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाके में तालिबानी फोर्स और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई।

अमू टीवी ने तालिबान द्वारा संचालित राष्ट्रीय प्रसारक आरटीए के हवाले से कहा कि इन झड़पों के दौरान एक चौकी पर कब्जा कर लिया गया और पाकिस्तानी पक्ष को पहुंचे नुकसान की भी सूचना है।

यह घटना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई। दोनों पक्ष की झड़प अब छठे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। दोनों देशों के बीच चल रही इस लड़ाई में ड्रोन हमले, हवाई हमले और तोपखाने से की गई गोलाबारी जैसी घटनाएं शामिल हैं।

इन झड़पों की खबरें ऐसे समय में आई हैं, जब तनाव को कम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चीन में बातचीत जारी है। तालिबान और पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल पिछले एक सप्ताह से चीन के उरुमची शहर में बातचीत कर रहा है।

रविवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल इस बातचीत में पूरी ईमानदारी और समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण के साथ हिस्सा ले रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तालिबान बातचीत के जरिए ही विवादों को सुलझाना चाहता है। हालांकि, उन्होंने अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अधिकार पर भी विशेष जोर दिया।

पिछले सप्ताह, स्थानीय निवासियों ने पाकिस्तानी सैनिकों पर अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया था।

सूत्रों के अनुसार, हिंसा से बचने के लिए कई स्थानीय निवासियों ने अपने घर छोड़ना शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान की प्रमुख समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने बताया कि इस क्षेत्र में कई लोग हताहत हुए हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच, खामा प्रेस ने यह भी बताया कि खोस्त के गुरबुज जिले में भी झड़प हुई है।

31 मार्च को ही पेशावर में आयोजित पाकिस्तान-अफगानिस्तान शांति जिरगा (सभा) में शामिल प्रतिभागियों ने दोनों देशों की सरकारों से अपील की कि वे सीमा पर होने वाली झड़पों को रोकें और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाएं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सथानकुलम कस्टोडियल किलिंग केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसवालों को मृत्युदंड की सजा

सथानकुलम कस्टोडियल किलिंग केस में बड़ा अपडेट सामने आई है. इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट की ओर से अहम फैसला लेते हुए 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत दी गई है.  बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने इस मामले में 9 पुलिसकर्मियों को दोषी माना और उन्हें मौत की सजा सुनाई है.  यह फैसला न्यायिक प्रक्रिया का बड़ा कदम माना जा रहा है. क्योंकि इस फैसले के जरिए कोर्ट ने लोगों की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों की लापरवाही को देखते हुए उनके खिलाफ बड़ा फैसला दिया है. यही नहीं इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस हिरासत में होने वाली घटनाओं पर सख्त संदेश देने को कोशिश की है. 

 

खबर अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट के वो 5 रेफरी, जिनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों का रिकॉर्ड, विश्वकीर्तिमान का टूटना असंभव

Most matches as a match referee in Test: टेस्ट क्रिकेट की गरिमा को बनाए रखने में मैच रेफरी का योगदान अहम है. श्रीलंका के दिग्गज रंजन मदुगले के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों रेफरी का विश्व कीर्तिमान दर्ज है. जो उनके तीन दशकों के बेमिसाल अनुभव को दर्शाता है. उनके बाद जेफ क्रो, क्रिस ब्रॉड, एंडी पाइक्रॉफ्ट और डेविड बून जैसे नामों ने भी खेल के नियमों और अनुशासन को बखूबी संभाला है. इन अनुभवी दिग्गजों ने मैदान के बाहर रहकर भी टेस्ट क्रिकेट की निष्पक्षता और मर्यादा को जीवित रखा है. Tue, 7 Apr 2026 00:14:19 +0530

  Videos
See all

NKP|Sushant Sinha: America की सेना में क्यों मची हलचल? | Iran War | Donald Trump | #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T01:10:00+00:00

AAJTAK 2 | AKSHAY KUMAR की नई फिल्म का TRAILER OUT, BHOOT BANGLA की है गजब स्टोरी! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T01:10:00+00:00

US Iran Israel War: ईरान-अमेरिका के बीच धमकी का सिलसिला जारी | Donald Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T01:08:07+00:00

NKP I Sushant Sinha: क्या ईरान युद्ध में होगा Ceasefire? #sushantsinha #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T01:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers