Responsive Scrollable Menu

इस कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, निवेशकों की लगी लॉटरी! 3 दिन में 30% उछला स्टॉक

V-मार्ट रिटेल के शेयरों में हाल ही में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जहां सिर्फ 3 दिनों में स्टॉक 30% से ज्यादा उछल गया। इस तेजी के पीछे कंपनी का मजबूत तिमाही प्रदर्शन, 24% रेवेन्यू ग्रोथ और 12% सेम-स्टोर-सेल्स ग्रोथ जैसे फैक्टर्स हैं।

Continue reading on the app

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 6% गिरा, 18 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें वजह

Reliance Industries Share Price: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली इस कंपनी के शेयरों का भाव 2 दिन में 6 प्रतिशत लुढ़क गया है। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के उलट स्टॉक मार्केट में आज तेजी दर्ज की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- 'बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार'

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराकर लगातार दूसरी हार थमा दी हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 11-11 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 77 रन की शानदार पारी खेली, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

बता दें कि राजस्थान ने निर्धारित ओवरों में 150 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो छोटे मुकाबले में काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। जवाब में मुंबई की टीम 123 रन ही बना सकी और 9 विकेट गंवाकर मुकाबला हार गई।

मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुलकर अपनी टीम की गेंदबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने साफ कहा कि इस हार के लिए बल्लेबाज जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि गेंदबाजों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। उनके मुताबिक टी20 क्रिकेट में कुछ सही गेंदें ही मैच का रुख बदल सकती हैं।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने कहा कि अगर टीम पांच-छह सही गेंदें डाल पाती, तो मुकाबला उनके पक्ष में जा सकता था। लेकिन शुरुआती ओवरों में ही राजस्थान के बल्लेबाजों ने दबाव बना दिया, जिससे टीम पूरे मैच में पीछे ही रही।

मौजूद जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे अनुभवी गेंदबाज भी इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। इन सभी गेंदबाजों ने मिलकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया और उनकी इकॉनमी भी काफी महंगी रही।

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने यह भी माना कि पूरी गेंदबाजी यूनिट इस मैच में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई और विपक्षी टीम ने बेहतर क्रिकेट खेला हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले मुकाबलों में टीम को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा, तभी जीत की राह पर वापसी संभव होगी।
Wed, 08 Apr 2026 21:38:17 +0530

  Videos
See all

JD Vance ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- धोखा दिया तो महंगा पड़ेगा | US Iran Ceasefire | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:16:57+00:00

Breaking News: Women reservation bill को कैबिनेट मंजूरी, 2029 चुनाव में लागू करने की तैयारी | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:15:31+00:00

Asaduddin Owaisi: ‘Israel जाना PM Modi का गलत फैसला’ #owaisi #pmmodi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:15:12+00:00

पैप्स के कैमरे में कैद हुईं Rakul Preet Singh #entertainment #mumbai #shorts #viralvideo #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers