Responsive Scrollable Menu

Exclusive: परेश रावल ने 'भूत बंगला' की OTT फिल्मों से की तुलना, कहा-'डबल मीनिंग के बगैर भी बन सकती हैं मूवीज'

Paresh Rawal Exclusive Interview: हॉरर और कॉमेडी के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) तैयार है. लंबे इंतजार के बाद 6 अप्रैल को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया, जिसने आते ही दर्शकों के बीच हलचल बढ़ा दी. ट्रेलर में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का पुराना कॉमिक अंदाज, साथ में हॉरर का ट्विस्ट और दमदार स्टारकास्ट की झलक देखने को मिली. इसी खास मौके पर दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने न्यूज नेशन को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने फिल्म के मैसेज और आज के ओटीटी कंटेंट पर खुलकर बात की.

परेश रावल ने क्या कहा

परेश रावल से पूछा गया कि भूत बंगला क्या मैसेज देती है. उन्होंने कहा, 'भूत बंगला कॉमेडी फिल्म है, जिसे फैमिली के साथ देखा जा सकता है. ये फिल्म मैसेज देती है अगर चाहो तो अच्छा सी फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म बना सकते हो बिना गाली-गलौज के. जिसमें डबल मीनिंग न हो. जिसे पूरी फैमिली के साथ बैठकर देखा जा सके. हमने देखा है लॉकडाउन के समय घर में एक दूसरे कमरे में नहीं जा सकते थे क्योंकि ओटीटी फिल्मों पर भी गाली गलौज वाली फिल्में आती हैं. जिसे फैमिली के सामने नहीं देख सकते हैं.'

ओटीटी कंटेंट पर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा, 'वरना हमने देखा है जब ओटीटी का दौर शुरू हुआ था. पता भी नहीं चलता था फैमिली वाले कहां जाएं. लॉकडाउन के समय में भी आप बाहर नहीं जा सकते थे. घर में ही बैठना था तो एक कमरे से निकलकर दूसरे कमरे में भागना पड़ता था. भूत बंगला ये मैसेज देती है कि अगर डायरेक्टर अच्छा है, अगर डायरेक्टर को अपनी कहानी और क्राफ्ट पर भरोसा है, उसको ये सब चीजें करने की जरूरत नहीं है. इस फिल्म का सबसे बड़ा मैसेज यही है.'

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: 'तू या मैं' से लेकर 'The Boys Season 5' तक, इस हफ्ते होंगी ये जबरदस्त रिलीज, जानिए कहां करें स्ट्रीम

ट्रेलर में क्या है खास

फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें हॉरर और कॉमेडी का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है. अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में दर्शकों को हंसाते नजर आ रहे हैं. वहीं राजपाल यादव और परेश रावल की मौजूदगी फिल्म में कॉमेडी को और मजबूत बनाती है. ट्रेलर में एक रहस्यमयी कहानी की झलक भी दिखाई गई है, जो फिल्म को और दिलचस्प बनाती है. कुल मिलाकर ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

फिल्म की रिलीज और स्टारकास्ट

भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को पहले 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से इसके पेड प्रीव्यू शो शुरू होंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि यह एक साफ सुथरी फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म साबित होगी.

ये भी पढ़ें: कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मिक्सर है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर, मजेदार अंदाज में दिखे अक्षय-राजपाल और परेश रावल

Continue reading on the app

दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसने वाला आरोपी गिरफ्तार, पहली फोटो आई सामने

दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरियर तोड़कर घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली है. आरोपी का नाम सरबजीत सिंह है. पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है. बता दें, आरोपी कार लेकर सोमवार सुबह दिल्ली विधानसभा स्थित परिसर में बैरियर तोड़कर अंदर घुस गया था. उसने वहां स्पीकर के दफ्तर के बाहर एक गुलदस्ता रखा और वहां से निकल गया. खास बात है कि घटना के वक्त स्पीकर विजेंद्र गुप्ता भी विधानसभा में ही थे. 

दिल्ली के रूप नगर से बरामद हुई कार

जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 से शख्स कार लेकर घुसा था. गेट पर उस वक्त सीआरपीएफ तैनात थी. आरोपी शख्स बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसा और विधानसभा स्पीकर के ऑफिस के पास एक गुलदस्ता रखा और कुछ कागज रखे. खास बात है कि आरोपी इसके बाद गेट नंबर-2 से ही कार लेकर भागने में कामयाब भी रहा. गाड़ी सरबजीत सिंह चला रहा था. पुलिस ने गाड़ी को उत्तरी दिल्ली के रूप नगर से बरामद की है.

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के सबसे बड़े फैन ने मचाई तबाही, सिर्फ 24 गेंदों में ठोका अर्धशतक, पूरे किए 600 छक्के

DC vs GT: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबलें में गुजरात टाइटंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हुई. अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने तूफानी शुरुआत की. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी के सबसे बड़े फैन ने एक तूफानी पारी खेली. Wed, 08 Apr 2026 20:26:06 +0530

  Videos
See all

West Bengal: ‘SIR में कटा Nandalal Bose के परिवार का नाम’ #bengalelection #sir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:08+00:00

Breaking News: Bihar में सस्पेंस गहराया, Nitish Kumar का Delhi दौरा, सीएम पद पर फैसला? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:14:20+00:00

Shorts | क्रिकेट खेलते वक्त मधुमक्खियों का हमला | #beeattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:11:11+00:00

Breaking News: यूरेनियम खत्म करेगा America? Trump का नया प्लान! | US Iran Ceasefire | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers