Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: CSK के लिए अच्छी खबर, डेवाल्ड ब्रेविस की हो सकती है वापसी, एमएस धोनी पर भी आया बड़ा अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 में लगातार तीन मैच हार चुकी है। सीजन की शुरुआत से पहले ही टीम लगातार इंजरी से जूझती नजर आई। एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाए। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एमएस धोनी का अगले दो दिन में फिटनेस टेस्ट होगा और अगर इसे उन्होंने पास किया, तो वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी कर सकते हैं। 

वहीं रविवार को आरसीबी के खिलाफ मैच के बीच बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि डेवाल्ड ब्रेविस भी अगले मैच में जहां तक वापसी करेंगे। ब्रेविस साइड स्ट्रेन के कारण पहले तीनों मैच से बाहर थे। वहीं एमएस धोनी को लेकर आई रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने भी अगर फिटनेस टेस्ट पास किया तो 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में वह नजर आएंगे। 

वहीं सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर भी एक अच्छी खबर आई है। ब्रेविस भी पिछले तीनों मैच नहीं खेले थे। हालांकि, वह टीम के साथ गुवाहाटी और बेंगलुरु गए थे लेकिन मैच में हिस्सा नहीं ले पाए, लेकिन अब कोच फ्लेमिंग ने गुड न्यूज दी है कि ब्रेविस अब जल्द वापसी कर सकते हैं। 

डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी पर फ्लेमिंग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच तक सही होंगे। हमारे पास पांच दिन का समय है अगले मैच से पहले। हम लगातार उनको लेकर बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले पांच दिन में सब हमारी प्लानिंग के अनुकूल ही होगा। सीएसके के लिए ब्रेविस और धोनी की वापसी अगर होती है तो ये निश्चित ही लगातार तीन हार के बाद मरहम का काम करेगी।

Continue reading on the app

इस मौसमी फल के बीजों को न समझें बेकार, कई बीमारियों का डटकर करता है सामना! गर्मी में बेहद फायदेमंद

Health Tips: आज भी लोग कई सारी बीमारियों में आयुर्वेदिक औषधीयों पर भरोसा करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में हर मर्ज का इलाज है. ऐसी ही एक औषधि है खरबूजे का फल और बीज, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद है. इसमें बहुत सारे पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं, जिसके इस्तेमाल से शरीर के कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: संजू सैमसन की किस बात को लेकर CSK के कोच के बिगड़ गए बोल

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन के सबसे बड़े ट्रेड रहे संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा. संजू लगातार तीसरे मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. मात्र एक महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू की फॉर्म में आई इस अचानक गिरावट ने फैंस और विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है. नई गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी टीम के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है.मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संजू सैमसन का बचाव करते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए नई फ्रेंचाइजी में ढलना आसान नहीं होता, खासकर तब जब वह वर्षों तक किसी दूसरी टीम का हिस्सा रहा हो . फ्लेमिंग के अनुसार, संजू अभी टीम के साथ जुड़ने की प्रक्रिया में हैं और उन्हें थोड़ा समय चाहिए . कोच ने यह भी स्पष्ट किया कि टीम प्रबंधन पूरी तरह से संजू के साथ खड़ा है और उन्हें अपना आत्मविश्वास वापस पाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जा रहा है. Mon, 6 Apr 2026 18:32:25 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War Latest News LIVE: अमेरिका ने घेर लिया पूरा ईरान! | Trump | Hormuz | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:13:04+00:00

Iran Israel War News: मेलोनी ने ट्रंप को साफ इंकार ! #iran #israel #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:15:03+00:00

Donald Trump News: ट्रंप की कुर्सी खतरे में अमेरिका में ये क्या हुआ! #usiran #donaldtrump #usnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:15:06+00:00

Rashtravad: PM Modi ने क्यों कहा..'पाकिस्तान का गाना कांग्रेस ने गाया'? | Debate | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T13:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers