SSC JE Tier 2 Admit Cards 2026: एसएससी जेई टियर-II एडमिट कार्ड जारी, ssc.gov.in से तुरंत करें डाउनलोड
SSC JE Tier 2 Admit Cards 2026: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे चरण, यानी टियर-2 (Tier-II) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
World Health Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानें इस साल की थीम, इतिहास और महत्व
World Health Day 2026: हर साल दुनियाभर में 07 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2026) के रूम में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी मुद्दों और सेहत से जुड़े अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. आइए जानते हैं कि आखिर 07 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस. साथ ही जानेंगे वर्ल्ड हेल्थ डे का इतिहास (World Health Day History)महत्व (World Health Day Significance) और इस साल की थीम (World Health Day 2026 Theme) के बारे में.
क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस?
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 07 अप्रैल को विश्व स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, प्रमुख स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने और सभी के लिए स्वास्थ्य के लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की वर्षगांठ और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के प्रति सरकार व जनता को जागरूक करना है.
विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास (World Health Day History)
दरअसल 07 अप्रैल 1948 के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की स्थापना की गई थी. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस की भी नींव रखी गई है. हालांकि पहली बार इसे 1950 में मनाया गया और तब से हर साल 07 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. इसके लिए हर साल अलग-अलग थीम तय की जाती हैं.
विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व (World Health Day Importance)
विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में सुधार करना और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों पर ध्यान देना है. विश्व स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से WHO सरकारों, संगठनों और आम जनता को स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने और इन मुद्दों का समाधान खोजने के लिए प्रेरित करता है.
विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम (World Health Day 2026 Theme)
विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने के लिए हर साल एक खास थीम तय की जाती है. ये थीम कोई और नहीं बल्कि विश्व संगठन ही तय करता है. वहीं विश्व स्वास्थ्य थीम स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य यानी 'Health Beginnigs', 'Hopeful Futures' तय की गई है. इस थीम के पीछे का उद्देश्य प्रेग्नेंसी, पोस्टमार्टम, डिलीवरी और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों पर ध्यान देना है. इसके अलावा माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर केंद्रित करना है.
यह भी पढ़ें: Coconut Water Benefits: सुबह-सुबह नारियल पानी पीने के क्या फायदे? गर्मियों में उठाएं लाभ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation
















