Responsive Scrollable Menu

धुरंधर देखकर परेश रावल बोले- काश मैं इसमें होता:यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि गाथा है; आदित्य धर की ‘उरी’ में कर चुके हैं काम

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर और उसके सीक्वल की जबरदस्त सफलता के बीच एक्टर परेश रावल का एक बयान चर्चा में है। रावल ने कहा है कि उन्हें इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होना चाहिए था और पहली बार उन्हें किसी फिल्म को देखकर ऐसा लगा कि काश वे भी इसमें होते। परेश रावल ने हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म का पहला पार्ट दो बार देखा है, जबकि दूसरा पार्ट भी देख चुके हैं और दोबारा देखने की इच्छा है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक गाथा है, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया। परेश रावल ने कहा, “पहली बार लगा कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा होना चाहिए था।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में निर्देशक आदित्य धर से यह भी कहा कि अगर मौका मिलता तो वे फिल्म में एक दिलचस्प किरदार निभाना चाहते। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। खासतौर पर आर माधवन के किरदार को लेकर भी चर्चा है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि परेश रावल पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में इसी तरह के किरदार से जुड़े रोल निभा चुके हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में परेश रावल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार गोविंद भारद्वाज का किरदार निभाया था, जो अजीत डोभाल से प्रेरित माना जाता है। रावल ने दोनों फिल्मों में इस तरह के किरदारों की अलग-अलग व्याख्या को दिलचस्प बताया और कहा कि दर्शकों को यह विविधता पसंद आई है। उन्होंने यह भी माना कि धुरंधर की कहानी, पैमाना और प्रस्तुति इसे खास बनाते हैं, जिसकी वजह से यह दर्शकों के बीच बड़ी हिट साबित हुई है। बता दें कि धुरंधर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है और देश-विदेश में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Continue reading on the app

प्रेमिका के दीदार की तड़प पर बना रोमांटिक गाना, सूफी धुन में सुरों का चला ऐसा जादू, कालजयी हो गया तराना

फिल्म जन्नत 2 (2012) का 'तेरा दीदार हुआ' आज भी इमरान हाशमी के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक माना जाता है. इस गाने को सुरीली आवाज के बादशाह जावेद अली ने गाया है, जबकि इसके बोल संजय मासूम ने लिखे हैं. प्रीतम के संगीत निर्देशन में बना यह गाना रूहानी सूफी संगीत और आधुनिक धुनों का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो सीधे सुनने वालों के दिल में उतर जाता है. गाने के वीडियो में इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आती है. दिल्ली की गलियों और दरगाह के बैकड्रॉप पर फिल्माया गया यह गाना एक प्रेमी की अपनी प्रेमिका को पाने की तड़प और उसके दीदार की खुशी को खूबसूरती से दर्शाता है. 'जन्नत 2' के बाकी गानों की तरह यह भी चार्टबस्टर रहा और आज भी यूट्यूब-म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर खूब सुना जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

Matheesha Pathirana की वापसी से केकेआर को मिलेगी रफ्तार, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की गेंदबाजी की जमकर प्रैक्टिस

केकेआर के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में हार का सामना किया है। केकेआर के लिए चोटिल खिलाड़ी सबसे बड़ी चिंता का विषय रहे हैं। हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए बाहर हैं। आकाश दीप भी नहीं खेल पाएंगे, जबकि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ सके हैं। 

आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए अच्छी खबर है। मथीशा पथिराना के जल्द फिट होने की संभावना है और वे टीम के साथ जुड़ सकते हैं। बता दें कि, ऑक्शन में कोलकाता ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, उनकी चोट को लेकर अब तक साफ जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन उनके जल्द ही टीम से जुड़ने की संभावना है। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। 

कोलकाता के लिए तेज गेंदबाजी इस समय बड़ी समस्या है। उन्हें पहले मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा। इसके बाद हर्षित राणा और आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए। इससे 3 बार की चैंपियन की तेज गेंदबाज की कमर टूट गई। इसके अलावा पथिराना भी अब तक टीम के साथ नहीं जुड़ सके हैं। 
Mon, 06 Apr 2026 18:15:54 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: फेक कैंपेन मामले पर BJP प्रवक्ता शिवम ने कांग्रेस के धागे खोल दिए ! | Assam Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:36:42+00:00

Iran US-Israel War: ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! | Trump | Khamenei | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:40:12+00:00

NKP | Sushant Sinha: दुनिया का Energy कारोबार ठप कर देगा iran ? Hindi News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:35:04+00:00

Delhi Vidhansabha | Breaking News | पुलिस ने आरोपी सरबजीत सिंह को किया गिरफ्तार | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:40:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers