Responsive Scrollable Menu

अमेरिका-इजरायल का बड़ा हमला: ईरान के खुफिया प्रमुख जनरल खादेमी की मौत; टॉप कमांडरों का सफाया जारी

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण जंग में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को एक और बड़ा झटका लगा है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, सोमवार तड़के हुए एक अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में IRGC के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल सैयद माजिद खादेमी मारे गए हैं। IRGC ने पुष्टि की है कि यह हमला भोर के समय हुआ था, हालांकि अभी तक उस सटीक स्थान का खुलासा नहीं किया गया है जहां जनरल खादेमी को निशाना बनाया गया।

50 साल की सेवा और घुसपैठ रोकने में अहम भूमिका
मेजर जनरल खादेमी ने लगभग 50 वर्षों तक ईरान की सुरक्षा और खुफिया सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। IRGC के बयान में कहा गया है कि वे देश में दुश्मनों की घुसपैठ को रोकने और शासन की सुरक्षा को चुनौती देने वाली ताकतों को नाकाम करने में माहिर थे। उनकी मौत को ईरान की खुफिया व्यवस्था के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, क्योंकि वे शासन की स्थिरता बनाए रखने वाले मुख्य स्तंभों में से एक थे।

ईरानी नेतृत्व पर लगातार गिर रही गाज
जनरल खादेमी पिछले कुछ महीनों में मारे गए उच्च पदस्थ ईरानी अधिकारियों की सूची में नवीनतम नाम हैं। पिछले महीने ही इजरायल ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को महज दो दिनों के भीतर ढेर कर दिया था। 28 फरवरी से शुरू हुए इस सैन्य अभियान के बाद से अमेरिका और इजरायल ने IRGC प्रमुख मोहम्मद पाकपुर, बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी और रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह जैसे कई दिग्गजों का सफाया कर दिया है।

अगला निशाना नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई?
अमेरिका और इजरायल ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका अगला लक्ष्य ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई हैं। मुजतबा, पूर्व सर्वोच्च नेता के बेटे हैं, जो 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत में ही मारे गए थे। मुजतबा खामेनेई का हाल ही में एक ऑपरेशंस रूम से वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से उन पर हमले का खतरा और बढ़ गया है। इजरायली खुफिया एजेंसियां उन्हें ट्रैक करने के लिए लगातार ऑपरेशन चला रही हैं।

Continue reading on the app

'कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त कॉकटेल...' रिलीज़ हुआ Bhooth Bangla का मजेदार ट्रेलर, 14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन करेंगे बड़ा धमाका

'कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त कॉकटेल...' रिलीज़ हुआ Bhooth Bangla का मजेदार ट्रेलर, 14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन करेंगे बड़ा धमाका

Continue reading on the app

  Sports

ICC Awards: आईसीसी के बड़े अवॉर्ड के लिए बुमराह और संजू में सीधा मुकाबला, कौन बनेगा धुरंधर?

ICC Awards: आईसीसी ने मार्च 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 3 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया। इस सूची में भारत के 2 स्टार खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका के एक उभरते बल्लेबाज शामिल हैं। नामित खिलाड़ियों में संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और कॉनर एस्टरहुइज़न शामिल हैं।

सबसे पहले बात संजू सैमसन की करें तो उन्होंने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। शुरुआत में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला, लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने इतिहास रच दिया। सैमसन ने सुपर-8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन की पारी खेली थी। 

संजू के इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब डिफेंड किया और सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था। मार्च 2026 में खेले गए तीन अहम टी20 मैचों में उन्होंने 275 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 137.50 और स्ट्राइक रेट 199.27 रहा। इस दौरान उन्होंने लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

वहीं, जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में ये साबित किया कि बड़े मैचों में उनका कोई जवाब नहीं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में दो विकेट लिए, जिसमें खतरनाक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का विकेट भी शामिल था।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जब बाकी गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे, तब बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पेल में 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया और टीम को 7 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

तीसरे नामांकित खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। पांच मैचों में उन्होंने 200 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50 और स्ट्राइक रेट करीब 146 रहा। एस्टरहुइजेन ने चौथे मैच में 57 रन की तेज पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता था जबकि निर्णायक मुकाबले में 75 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से सीरीज जिताई।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों में से मार्च 2026 का प्लेयर ऑफ द मंथ कौन बनता है।

Mon, 06 Apr 2026 15:22:51 +0530

  Videos
See all

Delhi विधानसभा में बैरियर तोड़कर अंदर घुसी कार, ड्राइवर फरार | #assembly #delhipolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:38:45+00:00

PM Modi attack on Congress। “कांग्रेस ने हमेशा दुश्मनों के एजेंडे को ही हवा दी”।Assam Polls।#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:40:20+00:00

PM Modi On Congress : कांग्रेस के हार की बनेगी सेंचुरी- PM मोदी | PM Modi | BJP News | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:39:07+00:00

Breaking News: दिल्ली विधानसभा में घुसी संदिग्ध कार! Delhi Vidhan Sabha | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:41:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers