Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में दिखी गिरावट, चांदी ₹2290 टूटी; सोना ₹1100 सस्ता

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव करीब ₹2290 गिरकर ₹2.31 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जबकि सोना ₹1100 सस्ता होकर लगभग ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर ₹1,51,070 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं मुंबई में सोने का भाव ₹1,50,920 प्रति 10 ग्राम रहा।

साप्ताहिक रुझान
गिरावट के बावजूद पिछले एक सप्ताह में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना करीब ₹2860 तक महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने में भी लगभग ₹2600 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले सप्ताह शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव ₹1,51,500 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा था।

वैश्विक बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। फिलहाल हाजिर सोना करीब 4591.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक आर्थिक संकेतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रभावित होती हैं।

आगे का अनुमान
विश्लेषकों का मानना है कि इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं, हालांकि रुझान सकारात्मक बना रह सकता है। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया के हालात और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हुई है।
 

Continue reading on the app

GUJCET 2026: गुजरात सीईटी की आंसर की जारी, आठ अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति; जानें पूरी प्रक्रिया

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने GUJCET 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसे डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन की जरूरत नहीं है।

जारी आंसर की में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय शामिल हैं। बोर्ड ने इसे गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में उपलब्ध कराया है, ताकि उम्मीदवार आसानी से अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।

8 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति
यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत 8 अप्रैल 2026 शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रति प्रश्न देनी होगी ₹500 फीस
आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹500 शुल्क देना होगा। बिना शुल्क के कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी। हालांकि, यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न की फीस वापस कर दी जाएगी।

ऐसे करें आपत्ति दर्ज
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

  • प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग आपत्ति फॉर्म भरें
  • प्रोविजनल आंसर की के साथ फॉर्म डाउनलोड करें
  • जरूरी दस्तावेज संलग्न करें
  • SBI चालान के माध्यम से ₹500 प्रति प्रश्न शुल्क जमा करें
  • सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म gujcetkey@gmail.com पर ईमेल करें

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय सीमा के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज और शुल्क के साथ ही आपत्ति दर्ज करें, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

गुस्से में फेंका हेलमेट, CSK को नहीं जिता पाया तो आउट होते ही निकाली भड़ास

RCB vs CSK IPL 2026 Jamie Overton: सोशल मीडिया पर जेमी ओवरटन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में ओवरटन आउट होने के बाद गुस्सा गए और हेलमेट जमीन पर फेंक मारा. ओवरटन ने मैच में 16 गेंद में 37 रन बनाए. मगर वह हार का फासला ही कम कर पाए, टीम को जीत नहीं दिला पाए. Mon, 6 Apr 2026 13:39:56 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War LIVE: ईरान ने मिलाया भारत को फोन! | Trump | US | Netanyahu | Middle East | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:12:23+00:00

अमित शाह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया पार्टी का झंडा #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:09:41+00:00

Iran US War: Trump की धमकी से दुनिया में संकट, परमाणु बनाने की तैयारी में कई देश | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:08:07+00:00

Middle East Crisis: होर्मुज की जंग अब आखिरी मोड़ पर। | Trump | Strait Of Hormuz | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T08:08:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers