पत्नी की दुबई में संपत्ति, अमेरिका में कंपनी; हिमंत सरमा पर कांग्रेस के बड़े आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सीएम सरमा की पत्नी की दुबई में संपत्तियां हैं। इसके अलावा अमेरिका में उनकी कंपनी है। कांग्रेस का आरोप है कि उन्होने शेल कंपनियों में भी पैसा लगाया है। वहीं सीएम सरमा ने इन आरोपों को खारिज किया है।
Sikkim में बन सकते हैं बादल फटने जैसे हालात, 80 किमी/घंटा हवाओं की रफ्तार; अगले 72 घंटों में क्या होने वाला है?
Aaj Ka Mausam: देशभर में इस समय मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में अचानक बारिश, तेज हवाएं, ओले और बिजली गिरने जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं. कहीं 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं तो कहीं भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. बंगाल और सिक्किम में तो जोरदार बारिश और बादल फटने जैसे हालातों का अनुमान लगाया जा रहा है. इस बदलाव के पीछे मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी है, जिससे पूरे देश का मौसम अस्थिर हो गया है.
24 घंटों में कई राज्यों में बदला मौसम
पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में अचानक मौसम बदला है. अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई. वहीं उत्तर भारत में तेज आंधी और ओलावृष्टि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है.
किसानों की फसलों पर बुरा असर
इस खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है. खेतों में खड़ी फसलें, खासकर गेहूं, ओलों और तेज हवाओं से खराब हो सकती हैं. शहरों में भी हालात सामान्य नहीं हैं, कहीं बिजली गुल हो रही है तो कहीं सड़कों पर पानी भर गया है.
इसलिए नहीं आ रही गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, इस समय कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं. पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है, जबकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं पूर्व और मध्य भारत में नमी बढ़ा रही हैं. इन दोनों के टकराव से मौसम में अस्थिरता बढ़ गई है, जिसके कारण अलग-अलग जगहों पर अलग तरह का मौसम देखने को मिल रहा है.
दिल्ली-NCR में अगले 72 घंटों में क्या होगा
दिल्ली-NCR में 6 अप्रैल को मौसम कुछ हद तक साफ रह सकता है, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को फिर बदलाव होगा. इन दिनों हल्की बारिश, बादल और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बाद बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में कई जिले जैसे लखनऊ, कानपुर, झांसी, सहारनपुर और अलीगढ़ में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. यहां 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओले भी गिर सकते हैं. इससे फसलों को नुकसान होने का खतरा है. नए अपडेट के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज यानी सोमवार (6 अप्रैल) को मौसम सामान्य देखने को मिलेगा. हालांकि अगले 24 घंटे बाद यहां आंधी और बारिश का दौर फिर शुरू होगा. इसके बाद 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है.
बिहार में ऑरेंज अलर्ट
बिहार में पटना, गया, भोजपुर और चंपारण जैसे जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 6 और 7 अप्रैल को ओले भी गिर सकते हैं. इसके बाद तापमान में 2–4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग(IMD) के अनुसार दक्षिण बिहार के छह जिलों में ओले गिरने की संभावना के कारण ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में पटना समेत कई जगहों पर मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है.
राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
राजस्थान में सोमवार से एक नया मजबूत मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है, इसके कारण यहां 6 से 8 अप्रैल के बीच आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. कुछ जगहों पर ऑरेंज अलर्ट और कुछ पर येलो अलर्ट जारी किया गया है.जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा में तेज हवाएं चल सकती हैं. 7 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की आशंका है.
MP में 9 अप्रैल तक जारी रहेगी बारिश
मध्य प्रदेश में इस साल अप्रैल की शुरुआत सामान्य तेज गर्मी के बजाय बदले हुए मौसम के साथ हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. साथ ही 7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे मौसम का प्रभाव और ज्यादा बढ़ सकता है.
पहाड़ी राज्यों 9 तारीख तक बढ़ेगा खतरा
- उत्तराखंड: 6–7 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं, साथ ही भूस्खलन का खतरा.
- हिमाचल प्रदेश: 7–8 अप्रैल को ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 10 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा.
- जम्मू-कश्मीर: 8–9 अप्रैल को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना.
दक्षिण भारत में हल्की से मध्यम बारिश
दक्षिण भारत में मौसम के हालातों की बात करें तो यहां तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. नमी बढ़ने से उमस भी महसूस होगी.
पूर्वोत्तर भारत में गंभीर हो सकते हैं हालात
पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में लगातार बारिश हो रही है. 8–9 अप्रैल को हालात और गंभीर हो सकते हैं, जिसमें तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा रहेगा. कुल मिलाकर, अगले कुछ दिन देश के कई हिस्सों के लिए अहम हैं. लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देने और सावधानी बरतने की जरूरत है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation





















