Responsive Scrollable Menu

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका में व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग से हड़कंप, वारदात के समय आधिकारिक आवास पर मौजूद थे ट्रंप

ईरान के साथ अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। गोलीबारी की घटना के समय ट्रंप भी अपने आधिकारिक आवास पर मौजूद थे।

Continue reading on the app

UPPSC RO/ARO परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी:419 अभ्यर्थी हुए सफल, अनिल पांडेय को मिला पहला स्थान

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम रविवार देर रात को जारी कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 419 रिक्तियों के सापेक्ष 419 अभ्यर्थियों को सशर्त रूप से सफल घोषित किया गया है। सफल 419 अभ्यर्थियों में से 338 समीक्षा अधिकारी के पदों पर और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर चयनित हुए हैं। जिसमें कुल 5,930 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हिंदी टंकण (टाइपिंग) परीक्षा 16 से 19 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई थी। ​शीर्ष चयनित अभ्यर्थी जारी सूची के अनुसार, अनिल पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि आदित्य प्रताप सिंह दूसरे और लक्ष्मी वर्मा तीसरे स्थान पर रही हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया है कि यह परिणाम पूरी तरह से औपबन्धिक(Conditional/Provisional) है। सभी सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही उनकी अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। परीक्षा में कुल आवेदन 10,76,004 कुल प्राप्त हुए थे। जिसके प्रारंभिक परीक्षा 4,54,589 परीक्षा में अभ्यर्थी उपस्थित थे। यह परीक्षा 11 फरवरी 2024 को पहली बार आयोजित हुई थी। जिसके प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। बाद में 27 जुलाई 2025 को प्री का एग्जाम कराया गया। वहीं मुख्य परीक्षा 02 और 03 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। पहले यह 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रस्तावित थी, लेकिन अन्य परीक्षाओं के टकराव के कारण तिथि बदली गई। जिसमें 7,509 प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थियों ने पेपर दिया था। नौ अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट ढाई साल बाद आया है। पहले पदों की संख्या 411 थी जो बाद में बढ़कर 419 हो गया। ​कहां देखें रिजल्ट अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं यूपी पीसीएस 2024 में दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है। रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 में 6 लड़कियां हैं। बुलंदशहर की गायत्री वर्मा नायब तहसीलदार बनी हैं। इस कैटेगरी में उनकी 210वीं रैंक आई है। गायत्री के पिता राजकुमार पंक्चर की दुकान चलाते हैं। उसी में उनकी चाय की दुकान भी है। पढ़िए पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल पिछले साल नवंबर 2025 में सात फेरे लेने वाले थे लेकिन शादी से एक दिन पहले खबर आई कि ये  शादी कुछ दिनों के लिए टल गई है फिर रिश्ता टूटने की खबरें भी आने लगी। लेकिन अब एक बार कहा जा रहा है कि स्मृति और पलाश का पैचअप हो गया है। 

बता दें कि, शादी टूटने के खबरों के बाद पलाश पर कई तरह के आरोप भी लगे। कहा गया कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया था जिस कारण से ये शादी टूटी। उसके बाद पलाश को लोगों ने धोखेबाज का टैग देकर  खूब ट्रोल किया था। वहीं स्मृति मंधाना को लोगों का काफी सपोर्ट मिला था। 

हालांकि, स्मृति मंधाना ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की। वहीं पलाश ने हमेशा धोखा देने के आरोपों को सिर्फ बकवास करार दिया। अब एक लेटेस्ट वीडियो को देख फैंस के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई है। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के दिल में फिर से स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के साथ आने आने की उम्मीद जाग उठी है। 

दरअसल, जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है उसमें पलाश मुच्छल की बहन और सिंगर पलक मुच्छल और स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन भी मौजूद थे। इन तीनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। 
Wed, 08 Apr 2026 16:48:09 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Snowfall: Kedarnath में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ #uttarakhand #kedarnath #snowfall #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:15:04+00:00

Bengal Yatra 2026 LIVE | जिस इलाके में सबसे ज्यादा 'वोट कटा'..वहां किसकी हवा? | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:12:20+00:00

US Iran Conflict: America- Iran सीजफायर डील पर भड़का UAE..पाकिस्‍तानी PM शहबाज शरीफ को जमकर सुनाया #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:13:52+00:00

West Bengal Election News: SIR और घुसपैठ को लेकर Mamata Banerjee पर क्यों बरस पड़े Suvendu Adhikari? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T12:07:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers