Responsive Scrollable Menu

विक्की कौशल ने राकेश बेदी को इंटरव्यू में किया फोन:कहा- धुरंधर 2 में आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया; राकेश बोले- 'बच्चा है तू मेरा'

सीनियर एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में अपनी एक्टिंग और परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनके पास एक्टर विक्की कौशल का फोन आया। विक्की ने राकेश बेदी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और बताया कि फिल्म में उनका काम कितना शानदार है। इस बातचीत के दौरान दोनों एक्टर्स के बीच मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। विक्की बोले- स्क्रीन पर आपको देखकर मजा आ गया द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू के बीच में ही विक्की कौशल ने राकेश बेदी को फोन लगाया। विक्की ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, परसों रात ही मैंने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज देखी और मैं आपके काम से पूरी तरह दंग रह गया हूं। फिल्म में आपकी परफॉर्मेंस अविश्वसनीय है। आप जब-जब स्क्रीन पर आए, बहुत मजा आया। मुझे यकीन है कि फिल्म देखने वाला हर इंसान यही महसूस कर रहा होगा। विक्की की ये बातें सुनकर राकेश बेदी भी काफी खुश नजर आए। राकेश बोले- 'बच्चा है तू मेरा' बातचीत के दौरान राकेश बेदी से उनका फेमस डायलॉग "बच्चा है तू मेरा" बोलने की गुजारिश की गई। विक्की ने मजाक में कहा कि राकेश बेदी जैसे सीनियर एक्टर के सामने तो हर कलाकार बच्चा ही है। इस पर राकेश बेदी हंसने लगे और मजाकिया अंदाज में बोले, "चल तू बोल रहा है तो मैं भी बोल देता हूं- बच्चा है तू मेरा" । फिल्म में पाकिस्तानी नेता और जासूस का रोल 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी ने 'जमील जमाली' का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरुआत में वह कराची के एक लाउड और मजाकिया पाकिस्तानी राजनेता के रूप में नजर आते हैं। हालांकि, फिल्म के क्लाइमेक्स में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। उनके इस किरदार में कॉमेडी और गंभीरता का जो बैलेंस दिखा है।

Continue reading on the app

फिजिकल हेल्थ- कोलेस्ट्रॉल पर 8 साल बाद आई नई गाइडलाइन:LDL 100 से नीचे रखने की सलाह, 20 साल से कराएं टेस्ट, जानें सभी जरूरी बातें

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी (ACC) ने कोलेस्ट्रॉल पर नई गाइडलाइन जारी की है। यह अपडेट इसलिए अहम है, क्योंकि इसने कोलेस्ट्रॉल के पुराने पैरामीटर्स को पूरी तरह बदल दिया है। वर्ल्ड हेल्थ फेडरेशन (WHF) के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल सबसे ज्यादा मौतें कार्डियोवस्कुलर डिजीज (CVD) के कारण होती हैं। इससे हर साल 2 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल कार्डियोवस्कुलर डिजीज की बड़ी वजह है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल पर आई नई गाइडलाइन को समझना बेहद जरूरी है। आज 'फिजिकल हेल्थ' में कोलेस्ट्रॉल की नई गाइडलाइन की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- कोलेस्ट्रॉल क्या है और यह शरीर के लिए क्यों जरूरी है? जवाब- दोनों चीजें पॉइंटर्स से समझिए- कोलेस्ट्रॉल क्या है? क्यों जरूरी है? सवाल- कोलेस्ट्रॉल पर आई नई गाइडलाइन क्या है, इसमें क्या बताया गया है? जवाब- नई गाइडलाइन में स्क्रीनिंग, रिस्क एसेसमेंट और लाइफस्टाइल पर जोर दिया गया है। पूरी गाइडलाइन ग्राफिक से समझिए- सवाल- नई गाइडलाइन के मुताबिक क्या अब 'नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल' की बेसलाइन बदल गई है? जवाब- बेसलाइन पूरी तरह नहीं बदली गई, बल्कि अब पर्सनलाइज्ड रिस्क पर जोर दिया गया है। पुरानी गाइडलाइन में लोगों को LDL 130 mg/dL से कम रखने की सलाह दी गई थी। अब इसे पर्सनलाइज्ड करके नॉर्मल, मीडियम और हाई तीन कैटेगरी में बांट दिया गया है। पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या नई गाइडलाइन में रिस्क कैलकुलेशन को लेकर भी कोई बदलाव किए गए हैं? जवाब- नई गाइडलाइन में रिस्क कैलकुलेशन को पहले से ज्यादा कॉम्प्रिहेंसिव (व्यापक) बनाया गया है। ग्राफिक में इसे देखिए- सवाल- नई गाइडलाइन में मेंशन किया गया है कि कम उम्र में भी हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ रहा है। इसके पीछे क्या कारण हैं? जवाब- जेनेटिक रिस्क और खराब लाइफस्टाइल दोनों कारणों से कम उम्र में ही खतरा बढ़ रहा है। पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- हाई कोलेस्ट्रॉल हमारे हार्ट, ब्रेन और किडनी की हेल्थ को कैसे प्रभावित करता है? जवाब- यह ब्लड वेसल्स को डैमेज करता है। इससे हार्ट, ब्रेन और किडनी तीनों ऑर्गन्स प्रभावित होते हैं। हार्ट ब्रेन किडनी सवाल- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे मुख्य लाइफस्टाइल फैक्टर्स क्या हैं? जवाब- ये सभी लाइफस्टाइल फैक्टर्स मिलकर कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं। पॉइंटर्स में देखिए- सवाल- अगर जांच में कोलेस्ट्रॉल ज्यादा आए तो तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए? जवाब- सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और रिस्क एसेसमेंट करवाएं। सवाल- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव जरूरी हैं? जवाब- बैलेंस्ड डाइट, एक्टिव लाइफ और अच्छी आदतें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी हैं। ग्राफिक में इसके लिए 14 जरूरी रूल देखिए- सवाल- क्या सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है या दवा भी जरूरी होती है? जवाब- यह पूरी तरह रिस्क लेवल पर निर्भर करता है। अगर रिस्क कम है तो सिर्फ लाइफस्टाइल में बदलाव से सुधार हो सकता है। रिस्क ज्यादा होने पर दवा के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव करने चाहिए। गाइडलाइन के अनुसार- सवाल- जिन लोगों को पहले से हार्ट डिजीज है, उन्हें कोलेस्ट्रॉल को लेकर क्या खास सावधानियां रखनी चाहिए? जवाब- ऐसे लोगों को LDL लेवल बहुत कम यानी 55 mg/dL तक रखना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल से जुड़े कॉमन सवाल और जवाब सवाल- LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) और HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) में क्या अंतर है? जवाब- LDL को बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। यह आर्टरीज में जमा होकर ब्लॉकेज की वजह बनता है। इससे हार्ट-डिजीज का रिस्क बढ़ता है। HDL को गुड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। यह एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को आर्टरीज से हटाकर लिवर तक ले जाता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। सवाल- किन लोगों को कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा रिस्क है? जवाब- जो लोग पहले से किसी क्रॉनिक डिजीज का सामना कर रहे हैं, उन्हें इसका ज्यादा रिस्क है। पूरी लिस्ट ग्राफिक में देखिए- सवाल- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण क्या होते हैं? जवाब- आमतौर पर हाई कोलेस्ट्रॉल का कोई खास लक्षण नहीं होता। इसलिए इसे ‘साइलेंट प्रॉब्लम’ कहा जाता है। लंबे समय तक कोलेस्ट्रॉल हाई रहने पर यह हार्ट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसे पता करने के लिए स्क्रीनिंग जरूरी है। सवाल- क्या कम उम्र में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? जवाब- हां, फैमिली हिस्ट्री के कारण कम उम्र में ही कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा बचपन से ही अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जंक फूड और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण कम उम्र में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। ……………………… फिजिकल हेल्थ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- पसीना भी बताता है सेहत का हाल: स्वेटिंग पैटर्न से जानें यह किस हेल्थ कंडीशन का संकेत, कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी गर्मियों में पसीना आना कॉमन है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि तापमान सामान्य है, फिर भी पसीना आ रहा है। पसीने से अजीब सी स्मेल आ रही है। अगर हां, तो ये कॉमन नहीं है। इसका मतलब ये हो सकता है कि हमारा शरीर किसी हेल्थ कंडीशन की ओर इशारा कर रहा है। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: बड़े नामों पर कैसे काम के खिलाड़ी लगातार दबाव बनाते जा रहे है जानिए

टूर्नामेंट के शुरुआती 12–13 मैचों में साफ दिखा कि युवा खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ा है. 15–16 साल के वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज़ को उभरता हुआ बड़ा ब्रांड माना जा रहा है, जबकि यशस्वी जायसवाल जैसे फियरलेस बल्लेबाज़ जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज़ को पहली ही गेंद पर छक्का मारकर यह संदेश दे रहे हैं कि अब खेल नाम से नहीं, सिर्फ गेंद से खेला जाता है. अगर बुमराह, दीपक चाहर या संदीप शर्मा जैसे गेंदबाज़ लाइन-लेंथ में चूकते हैं, तो यशस्वी जैसे बल्लेबाज़ उनके पूरे प्लान को बिगाड़ देते हैं. Wed, 8 Apr 2026 21:58:06 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh: CM Yogi का Sambhal के लिए साफ संदेश | Ram Mandir | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T17:07:52+00:00

UP Politics: योगी का प्रहार, अखिलेश का पलटवार! 'धुरंधर' को लेकर आर-पार की जंग! BJP | SP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T17:16:01+00:00

Top 100 News Today LIVE | 100 बड़ी खबरें | Iran Us Ceasefire | Iran US War | Trump | PM Modi Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T17:15:10+00:00

Shorts | IPS ने दरोगा को क्यों फटकार लगाई? | #charunigam #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T17:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers