ऋषभ पंत को भी CM से मांगनी पड़ी मदद, उत्तराखंड में जमीन खरीदना कितना मुश्किल है?
कटा साई सुदर्शन का पत्ता! इस खिलाड़ी ने वॉर्म-अप मैच में तूफानी पारी खेल पक्की की अपनी जगह, जानिए बनाए कितने रन?
IND VS SLXI: भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मुकाबला कोलंबों में खेला जा रहा है, जिसमें इस समय इंडियन क्रिकेट टीम की पहली पारी की बैटिंग जारी है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के एक बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेल डाली है. इस शानदार पाकी के साथ साई सुदर्शन का पहले टेस्ट से पत्ता कट सकता है. दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच 15 से लेकर 27 अगस्त तक दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज की टीम में साई सुदर्शन को शामिल किया गया है. साई सुदर्शन को एडी में चोट लगी थी, जिसके चलते वो बेंगलुरु स्थित सीईओ (CEO) में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं.
सुदर्शन मैच फिन नहीं थे, जिसके चलते वो टीम इंडिया के साथ 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए भारत से उड़ान नहीं भर पाए थे. ऐसे में उन्होंने श्रीलंका इलेवन के साथ 7 अगस्त से शुरू हुए वॉर्म-अप मैच को मिस कर दिया, अब उनके श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद है, सुदर्शन आज यानी 8 अगस्त को श्रीलंका पहुचं सकते हैं. लेकिन उससे पहले उनका पत्ता कटता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि भारत और श्रीलंका इलेवन के वॉर्म-अप मैच में उनकी जगह यानी नंबर 3 पर खेलने वाले खिलाड़ी ने शानदार पारी खेल ली है.
Will Sai Sudharsan be fit for the 1st Test in Galle? ????????????????⏳
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 5, 2026
• Fitness clearance race! In-form batter Sai Sudharsan is continuing his recovery from a toe injury at the BCCI Centre of Excellence in Bengaluru.
• Encouraging signs: He has resumed full batting sessions in the… pic.twitter.com/BoAxLrB02z
साई सुदर्शन का कटेगा पहले टेस्ट से पत्ता?
इस वॉर्म-अप मैच में भारत के लिए नंबर 3 पर खेलने आए देवदत्त पडिक्कल श्रीलंका इलेवन के खिलाफ शानदार पारी खेली. उन्होंने अब तक अर्धशतक लगा लिया है और वो क्रीज पर नाबाद बने हुए हैं. पडिकक्ल ने 61 बॉल में अपने 50 रन पूरे किए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके लगाए. इस सयम वो 59 रन बनाकर खेल रहे हैं.
FIFTY for Devdutt Padikkal! ???? ????
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
A well-compiled and brisk half-century this is from the left-hander! ????
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2#TeamIndia pic.twitter.com/OSNVG9IEmF
राहुल के साथ पडिक्क्ल ने पारी को बढ़ाया आगे
इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ मिलकर 138 बॉल में 96 रनों की साजेदारी कर डाली. पडिक्कल की ये पारी श्रीलंका की सरजमीं पर आई है. उन्होंने अपनी इस पारी में सिंगल डबल लेकर पारी को आगे बढ़ाया. ऐसा करके उन्होंने साबित कर की वो भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से होने वाले मैच में नंबर 3 पर टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं. ऐसे में साई सुदर्शन का पत्ता प्लेइंग-11 से कट सकता है. इसके अलावा सुदर्शन को श्रीलंका में अभ्यास का मौका नहीं मिला है, जब वो आएंगे तो उनको यहां की परिस्थितियों में ढलने का मौका नहीं मिल पाएगा. ऐसे में उन्हें पहले टेस्ट से आराम दिया जा सकता है. वहीं उनको दूसरे टेस्ट में मौका मिल सकता है.
A half-century stand ✅
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
KL Rahul ???? Devdutt Padikkal
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2#TeamIndia pic.twitter.com/ENvUGTvBK2
कैसा रहा अब तक मैच का हाल
टीम इंडिया आज दूसरे दिन पारी की शुरूआत करने आई और दूसरी ही बॉल पर यशस्वी जायसवाल 0 पर आउट हो गए. भारत अब तक27 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन बना चुका है. रविद्र जडेजा 5 रन बनाकर देवदत्त पडिक्क्ल के साथ खेले रहे हैं. इस मैच की बात करें तो, श्रीलंका इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डे-1 पर 90 ओवर में 8 विकेट खोकर कुल 363 रन बनाए. श्रीलंका इलेवन के लिए सबसे ज्यादा रन निशान मदुशंका ने 65 गेंद पर 66, पासिंदु सूरियाबांद्रा ने 63 गेंद पर 35, रविंद्र रासांथा ने 143 गेंद पर 71 और कप्तान सोनल दिनुशा को 52 बनाए. अब श्रीलंका की 2 विकेट बाकी है.
ये भी पढ़ें : हार्दिक के बाद ये बड़ा खिलाड़ी भी छोड़ेगा मुंबई इंडियंस का साथ, राजस्थान रॉयल्स में यशस्वी जायसवाल से होगा ट्रेड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









