'केवल सवाल न पूछें, समाधान भी ढूंढे'; PM मोदी की GenZ को सलाह, IIT दिल्ली में बोले- युवा से ही देश सशक्त
PM Modi IIT Delhi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में युवा शक्ति को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और इस बदलाव के पीछे टेक्नोलॉजी सबसे बड़ी ताकत है. ऐसे में युवाओं को सिर्फ सवालों के जवाब खोजने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन सवालों को पहचानना चाहिए जिन्हें दुनिया ने सवाल मानना ही छोड़ दिया है. पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि मुश्किलें अकेले नहीं आतीं, वे अपने साथ नए अवसर भी लेकर आती हैं. उन्होंने IIT दिल्ली के छात्रों को अगले 30-35 साल के राष्ट्रीय दायित्व की याद दिलाई और कहा कि उनके हर फैसले में यह विचार होना चाहिए कि उससे देश को क्या फायदा होगा. मोदी ने युवाओं से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की.
दिल्ली में भारी बारिश, सड़क बन गई नदी [Deep floods near New Delhi as heavy rain strikes region]
दिल्ली में भारी बारिश के बीच कई इलाके जलमग्न हो गए. खासकर संगमविहार इलाके में सड़क पर इतना पानी भर गया कि वो किसी नदी जैसी दिखने लगीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
DW









