Jharkhand में JPSC अभ्यर्थी नेता महतो संग सरकार की हुई बैठक, 14वीं परीक्षा रद्द करने की मांग
रांची, आठ अगस्त झारखंड सरकार ने कथित पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे नौकरी अभ्यर्थियों के देवेंद्र नाथ महतो नीत गुट के साथ शनिवार को बातचीत की। रांची स्थित राज्य अतिथि गृह में यह बैठक शुरू हुई। महतो के अनशन का शनिवार को सातवां दिन है।
इस गुट का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पिछले दो सप्ताह से राजधानी में हो रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता महतो ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और उस एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को तत्काल रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं।’’ प्रदर्शनकारी कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसकी जांच या तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए या फिर राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक समिति से कराई जाए।
Rishabh Pant को Uttarakhand में जमीन खरीदने में मदद देंगे CM Pushkar Singh Dhami
देहरादून, आठ अगस्त लोकप्रिय क्रिकेटर ऋषभ पंत की ओर से उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मदद मांगे जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शनिवार को कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पंत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। धामी ने कहा, “अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां लौटकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, “वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।” इससे पहले पंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया था कि उत्तराखंड से होने के नाते वह अपने राज्य से बेहद लगाव रखते हैं और दिल्ली से अपने गृह राज्य लौटना चाहते हैं। पंत मूल रूप से हरिद्वार जिले के रुड़की के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन साल से यहां जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई है।
पंत ने कहा कि वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस आना चाहते हैं और प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की प्रक्रिया को कठिन बताते हुए मुख्यमंत्री से इसमें मदद करने का अनुरोध किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









