IPL 2026: विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ बना दिए इतने सारे रन
IPL 2026, Virat Kohli: विराट कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस बार विराट ने एक खास लिस्ट में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है. उन्होंने ये कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया.
LSG vs SRH: सावधानी हटी...दुर्घटना घटी, एक कदम से हो गया खेल, ऐसा रन आउट नहीं देखा होगा
Nicholas Pooran Run out: आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में एक तरफ शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, तो दूसरी तरफ एक बड़ी गलती ने मैच का रुख बदल दिया। लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का अजीब तरीके से आउट होना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया।
दरअसल, लखनऊ की पारी के 14वें ओवर में पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंदबाज शिवांग कुमार की गेंद पर उन्होंने स्वीप शॉट खेला। उन्हें लगा कि गेंद विकेटकीपर को पार कर गई, और उन्होंने रन लेने की कोशिश कर दी। लेकिन गेंद सीधे विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में गई थी। किशन ने फुर्ती दिखाते हुए बेल्स उड़ा दीं और पूरन रन आउट हो गए। यह एक बड़ी गलतफहमी थी, जिसकी कीमत लखनऊ को विकेट गंवाकर चुकानी पड़ी। उस समय टीम का स्कोर 105 रन पर 4 विकेट था और लक्ष्य 157 रन का था। इसका वीडियो वायरल हो रहा और फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
Nicholas Pooran is same guy who take retirement only to play t20 leagues for money and adds promotion now he totally failed since last year .
— Dilkesh (@Dilkesh1807) April 5, 2026
Maybe Nicholas Pooran might be change his decision and will take U - Turn from retirement pic.twitter.com/290RWFGDSV
इससे पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट झटके और 18 डॉट गेंदें फेंकी। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 35 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। ट्रेविस हेड (7), अभिषेक शर्मा(0) और कप्तान ईशान किशन (1) जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शानदार वापसी कराई।
दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 116 रन की बड़ी साझेदारी की। क्लासेन ने 41 गेंदों पर 62 रन और रेड्डी ने 33 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाया और तेजी से रन बटोरे। मिडिल ओवर में लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने पहले दो ओवर में सिर्फ 10 रन दिए थे, लेकिन अगले दो ओवर में 36 रन लुटा दिए। इसी दौरान 11 से 15 ओवर के बीच हैदराबाद ने 79 रन बना दिए, जिससे मैच का रुख कुछ देर के लिए बदल गया।
लेकिन अंत में लखनऊ की टीम ने वापसी करते हुए हैदराबाद को 156 रन पर रोक दिया। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरन की गलती ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं और मैच में दबाव बना दिया। लेकिन, ऋषभ पंत के अर्धशतक की मदद से लखनऊ ने मैच जीत लिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























