Responsive Scrollable Menu

LSG vs SRH: सावधानी हटी...दुर्घटना घटी, एक कदम से हो गया खेल, ऐसा रन आउट नहीं देखा होगा

Nicholas Pooran Run out: आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में एक तरफ शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, तो दूसरी तरफ एक बड़ी गलती ने मैच का रुख बदल दिया। लखनऊ के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का अजीब तरीके से आउट होना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया।

दरअसल, लखनऊ की पारी के 14वें ओवर में पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंदबाज शिवांग कुमार की गेंद पर उन्होंने स्वीप शॉट खेला। उन्हें लगा कि गेंद विकेटकीपर को पार कर गई, और उन्होंने रन लेने की कोशिश कर दी। लेकिन गेंद सीधे विकेटकीपर ईशान किशन के दस्तानों में गई थी। किशन ने फुर्ती दिखाते हुए बेल्स उड़ा दीं और पूरन रन आउट हो गए। यह एक बड़ी गलतफहमी थी, जिसकी कीमत लखनऊ को विकेट गंवाकर चुकानी पड़ी। उस समय टीम का स्कोर 105 रन पर 4 विकेट था और लक्ष्य 157 रन का था। इसका वीडियो वायरल हो रहा और फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। 

इससे पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट झटके और 18 डॉट गेंदें फेंकी। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 35 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। ट्रेविस हेड (7), अभिषेक शर्मा(0) और कप्तान ईशान किशन (1) जल्दी पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शानदार वापसी कराई।

दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 116 रन की बड़ी साझेदारी की। क्लासेन ने 41 गेंदों पर 62 रन और रेड्डी ने 33 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाया और तेजी से रन बटोरे। मिडिल ओवर में लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने पहले दो ओवर में सिर्फ 10 रन दिए थे, लेकिन अगले दो ओवर में 36 रन लुटा दिए। इसी दौरान 11 से 15 ओवर के बीच हैदराबाद ने 79 रन बना दिए, जिससे मैच का रुख कुछ देर के लिए बदल गया।

लेकिन अंत में लखनऊ की टीम ने वापसी करते हुए हैदराबाद को 156 रन पर रोक दिया। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरन की गलती ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं और मैच में दबाव बना दिया। लेकिन, ऋषभ पंत के अर्धशतक की मदद से लखनऊ ने मैच जीत लिया। 

Continue reading on the app

चार नई SUV लाने की तैयारी नें स्कोडा और फॉक्सवैगन, लिस्ट में टाइगुन फेसलिफ्ट भी

स्कोडा और VW भारत में अपनी चार नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें मौजूदा मॉडल के फेसलिफ्ट भी शामिल हैं। इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में टाइगुन का फेसलिफ्ट भी शामिल है। टाइगुन का फेसलिफ्ट तो 9 अप्रैल को ही लॉन्च होने वाला है।

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs CSK: टिम डेविड की हाहाकारी पारी से बेंगलुरु की दूसरी जीत, चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक

RCB vs CSK IPL 2026 Result: इस मैच के साथ ही बेंगलुरु ने लगातार चौथी बार चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया है. ये पहली बार हुआ है जब RCB ने चेन्नई के खिलाफ ये सफलता हासिल की है. Sun, 05 Apr 2026 23:15:14 +0530

  Videos
See all

Viral Video | देखिए चौंकाने वाला VIDEO, पानी में तैरती शराब #viralnews #viralvideo #shorts #mpnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:05:44+00:00

Pawan Khera पर Fraud Document Case? Himanta Biswa Sarma का बड़ा बयान | Assam Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:09:01+00:00

Himanta Biswa Viral News: बंगाली हिंदू के लिए क्या करेंगे CM हिमंता ? #shorts #ytshorts #cmhimanta #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:15:03+00:00

Indian Military Power: भारत के 1000 किलो बम से डर गया पाकिस्तान! #shorts #indianairforce #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:05:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers