18 गेंदों पर नहीं बनने दिया एक भी रन... पंत को नहीं, इस 35 साल के खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
mohammed shami wins player of the match award: मोहम्मद शमी ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में मात्र 9 रन देकर 2 बड़े विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 24 में से 18 डॉट गेंदें डाली. शमी ने मैच की शुरुआत में ही खतरनाक ओपनर्स अभिषेक शर्मा (0) और ट्रेविस हेड (7) को पवेलियन भेजकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी. शमी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.
ईरान के पावर प्लांट पर हमले की धमकी, घड़ी कांटे पर टिकी नजर, ट्रंप ने इन ठिकानों पर करेगा हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अब बेचैनी बढ़ती जा रही है. उन्होंने रविवार को ईरान में हमले तेज करने की धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो वे मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेंगे. अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने अमेरिका के अगले टारगेट के बारे में जिक्र किया. इसके साथ यह भी बताया कि अमेरिका अगले दो दिन में ईरान के किन ठिकानों पर वह निशाना साधने वाले हैं.
ईरान के पावर को भी नहीं छोड़ेगा अमेरिका
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा,'मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा. यह सब कुछ एक दिन में होने वाला है. इस तरह का हमला पहले कभी नहीं हुआ.' ट्रंप ने आगे लिखा, 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दिया जाए, नहीं तो तुम नरक में जाने वाले हो. बस देखते जाओ! अल्लाह का शुक्र है.' ट्रंप ने रविवार सुबह के वक्त धमकियों भरे में लहजे में कहा कि ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों पर हमला होने वाला है.
ईरान में घुसकर पायलट को बचाया
अमेरिकी सेना एक दिन पहले ही अपने पायलट को पूरी ताकत लगाकर बचा लिया. इस पायलट का विमान कुछ दिन पहले ईरान ने मार गिराया था. इसमें एक पायलट ईरान की सीमा में गिर गया था. अमेरिका की धमकी के बाद भी ईरान की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. तेहरान लगातार खाड़ी देशों में बने अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है. ऐसे में अमेरिका के लिए अब बड़ी दुविधा की स्थिति है. वह चाहता है कि ईरान जल्द हथियार डालकर समझौते को राजी हो जाए. अमेरिका अब इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहता है क्योंकि इसमें उसे काफी नुकसान हो रहा है. इसके साथ देश में महंगाई बढ़ती जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation




















