RCB के लिए मैच से कुछ घंटों पहले बजी खतरे की घंटी, CSK ने बनाया महाप्लान, ये धांसू खिलाड़ी मचाएगा धमाल
RCB vs CSK : आईपीएल 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला जाने वाला है. ये हाईवोल्टेज मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. उससे पहले RCB और उनके फैंस के लिए एक खतरे की घंटी बज गई है. CSK ने आरसीबी के खिलाफ एक महाप्लान बनाया है. इसके तहत चेन्नई की टीम रुतुराज गयाकवाड़ की कप्तानी में आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच जीतना चाहेगी.
मैच से पहले आरसीबी के लिए बजी खतरे की घंटी
दरअसल, आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजक रहा है. टीम को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. अब टीम अपने तीसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी. इसके लिए वो प्लेइंग-11 एक ऐसे खिलाड़ी की एंट्री कराने वाली है, जो मैच का रुख पूरी तरह से पटल सकती है.
इस धांसू खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में मिल सकता है चांस
आपको बता दें कि भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के 5 बार के विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आरसीबी के खिलाफ प्लेइंग-11 में खेल सकते हैं. उन्हें आज सीएसके के नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया. ये इस बात का संकेत है कि वो आरसीबी के खिलाफ मैच खेल सकते हैं.
???? BREAKING NEWS ????
— Muffatball vikrant (@Vikrant_1589) April 5, 2026
???? HUGE UPDATE: MS DHONI SPOTTED IN CSK NETS ????
MS Dhoni has been seen training in CSK’s net session today Strong chances he could be available for tonight’s match against RCB. If everything goes well, there’s a strong possibility that Dhoni might be… pic.twitter.com/Cmt1m069ZI
RCB vs CSK की संभावित प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर/एमएस धोनी, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी/जेमी ओवरटन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा
ये भी पढ़ें : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु VS चेन्नई सुपर किंग्स, कौन जीतेगा आज का मैच? रिकॉर्ड्स दे रहे हैं इस टीम का साथ
SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए लियाम लिविंगस्टोन का डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi






















