आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं हैदराबाद के लिए लियाम लिविंगस्टन अपना डेब्यू कर रहे हैं।
अभी तक लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के इतिहास में 6 बार भिड़ी हैं। जहां लखनऊ का पलड़ा भारी रहा। 4 मैच लखनऊ ने तो 2 मैच हैदराबाद ने जीते हैं। लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद का सर्वाधिक स्कोर 206 और हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ का सर्वाधिक स्कोर 205 का है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।
लखनऊ सुपर जाएंट्स- मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
Continue reading on the app
आईपीएल के 19वें सीजन के अबतक 9 मुकाबले खेल जा चुके हैं। जिनमें ज्यादातर मौकों पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले ही खेले गए हैं। कुछ हद तक सीजन में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है लेकिन अब तक एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है। दूसरी ओर गेंदबाज भी पीछे नहीं हैं। पिछले सीजन के पर्पल कैप विजेता प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने शानदार लय बरकरार रखी हुई है तो समीर रिजवी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ियों ने प्रभावित किया है।
ऑरेंज कैप और पर्पल किसके नाम होगी अभी से ये तय करना बेहद जल्दबाजी होगी। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी निरंतर अच्छी फॉर्म संकेत दे रही है कि इस बार वो ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के दावेदार हो सकते हैं।
ऑरेंज कैप के दावेदार
दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी के पास ऑरेंज कैप है। रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं, दोनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़ा है। वे जाहिर तौर पर ऑरेंज कैप के बड़े दावेदार दिख रहे हैं। मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक समेत 113 रन बनाए लिए हैं। पहले भी रोहित अच्छी फॉर्म में रहे हैं।
वहीं केकेआर के अंगकृष रघुवंशी ने अब तक दोनों मैचों में अर्धशतक लगाते हुए कुल 103 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कूपर कॉनोली ने भी जबरदस्त फॉर्म में होने के संकेत दिए हैं। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 108 रन बना लिए हैं।
ऑरेंज कैप के दावेदार- समीर रिजवी, रोहित शर्मा, कूपर कॉनोली, अंगकृष रघुवंशी, ईशान किशन/ आयुष म्हात्रे।
पर्पल कैप के दावेदार
आईपीएल 2025 में 25 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप के विजेता बने थे। कृष्णा एक बार फिर बढ़िया फॉर्म में हैं, जो अब तक 4 विकेट ले चुके हैं। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ने वाले रवि विश्नोई अभी 5 विकेट लेकर टॉप पर विराजमान हैं।
पर्पल कैप के दावेदार- रवि विश्नोई, विजयकुमार वैशाक, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, जयदेव उनादकट/प्रसिद्ध कृष्णा।
Continue reading on the app