Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
बुधवार 8 अप्रैल को होने वाले DC बनाम GT मुकाबले में मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन सबसे अहम होगा। जहां DC को रिजवी से मजबूती मिली है, वहीं GT का मिडिल ऑर्डर कमजोर साबित हुआ है। हालांकि, शुभमन गिल की वापसी से मैच और रोमांचक हो सकता है।
RR vs MI: राजस्थान ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, मुंबई को 27 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल का तहलका
RR vs MI: आईपीएल 2026 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेला गया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हरा दिया है. बारिश की वजह से यह मुकाबला 11-11 ओवरों का खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट पर 150 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई इंडियंस 11 ओवरों में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी. मुंबई इंडियंस के लिए ने सबसे ज्यादा नमनधीर और रदरफोर्ड ने 25-25 रन बनाए. वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए.
सूर्या और रिकल्टन हुए फ्लॉप
राजस्थान रॉयल्स के दिए 151 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने की, लेकिन पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने रियान रिकल्टन को चलता किया. रिकल्टन 4 गेंद पर 8 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद 6 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव आंद्रे बर्गर का शिकार बने.
रोहित शर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
रोहित शर्मा के रूप में मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट गंवाया. संदीप शर्मा ने रोहित को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रोहित 5 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद एक ही ओवर में रवि बिश्नोई ने मुंबई इंडियंस को 2 बड़े झटके दिए. पहले उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या को चलता किया. हार्दिक 6 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा. तिलक वर्मा 10 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए.
नमनधीर और शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस को नहीं दिला सके जीत
इसके बाद नमनधीर और शेरफेन रदरफोर्ड ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसा लगा कि मैच में कोई नया मोड़ आ सकता है, लेकिन फिर काफी रन लुटाने के बाद तुषार देशपांडे ने रदरफोर्ड को आउट कर मुंबई इंडियंस की जीत की उम्मीद भी खत्म कर दी. रदरफोर्ड ने सिर्फ 8 गेंदों पर 25 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद 13 गेंद पर 25 रन बनाकर नमनधीर आउट हो गए. इस तरह मुंबई इंडियंस 11 ओवरों में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी और राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से मैच अपने नाम कर लिया.
Wickets in each of the first 3️⃣ overs ????#MI three down with Jofra Archer, Nandre Burger and Sandeep Sharma in the wickets column already ????#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/512M6EJPHl
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने खेली मैच विनिंग पारी
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 11 ओवरों में 3 विकेट पर 150 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा सिर्फ 32 गेंदों पर 77 रनों नाबाद विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली. 279 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने अपनी इस पारी में एक चौका और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा कप्तान रियान पराग 10 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया. मुंबई इंडियंस के लिए एएम ग़ज़नफ़र ने 2 विकेट लिए. जबकि शार्दुल ठाकुर को एक सफलता मिली.
Innings break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi’s thunderous batting lift #RR to 150/3 in their 1️⃣1️⃣ overs ????
Will #MI overcome this massive target? ????
SCORECARD ▶️ https://t.co/BCCaxRwjYg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI pic.twitter.com/iNR08MJL05
यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK को जीत की पटरी पर ला सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव, लगातार तीन हार के बाद मुश्किल में टीम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation






















