जानें कौन हैं Ashok Sharma? आईपीएल 2026 में 154.2 की घातक स्पीड से गेंदबाजी कर मचाई तबाही
इन दिनों आईपीएल का सीजन चल रहा है। आईपीएल में हर सीजन कोई न कोई खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से कर किसी को प्रभावित करता है। इसी कड़ी में एक नया खिलाड़ी सामने आया है जिसने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर सबको कायल कर दिया है। 154.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको चौंका दिया।
अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का कारनामा उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में किया। उससे पहले भी उन्होंने दो गेंद 150 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा रफ्तार से फेंकी थीं। आखिर अशोक शर्मा हैं कौन, जो अपनी घातक स्पीड के चलते रातों-रात स्टार बन गए हैं।
अशोक शर्मा की उम्र अभी महज 23 साल है और वो राजस्थान से आते हैं, अशोक डोमेस्टिक क्रिकेट में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। विशेष रूप से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के प्रदर्शन ने अशोक के करियर को नई उड़ान दी है। इस भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अशोक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी 7 मैचों में 13 विकेट लेकर अपने प्रदर्शन की निरंतरता को साबित किया था।
अशोक शर्मा इससे पहले केकेआर और राजस्थान रॉयल्स टीम से भी जुड़े रहे हैं। वो राजस्थान टीम के नेट गेंदबाज रहे केकेआर ट्रायल्स में भी सबको प्रभावित किया था। यहां तक कि 2022 के ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन 2026 से पहले उन्हें दुनिया पर छाने का मौका नहीं मिल पाया था।
IPL 2026 SRH vs LSG Live: धोनी के चेलों के बीच टक्कर, 2 अंकों की लड़ाई, टॉस हारे तो जीत लगभग पक्की!
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब से कुछ देर बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 10वां मुकाबला खेला जाएगा. क तरफ ऋषभ पंत होंगे तो दूसरी तरफ उनके अंडर 19 टीम के कप्तान ईशान किशन. हैदराबाद की टीम ने दो मैच खेलकर एक में जीत हासिल किया है जबकि लखनऊ को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


