अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप नेटब्लॉक्स ने रविवार को दी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की एक पोस्ट में नेटब्लॉक्स ने कहा कि ईरान में इंटरनेट बीते 37 दिनों या पिछले 864 घंटों से बंद हैं और यह पहले के सभी ब्लैकआउट की अवधि और पैमाने में सबसे बड़ा है।
नेटब्लॉक्स ने कहा, “ईरान में इंटरनेट बंद होना अब तक किसी भी देश में दर्ज सबसे लंबा राष्ट्रीय स्तर का इंटरनेट शटडाउन है, जो 864 घंटे बाद लगातार 37वें दिन में प्रवेश कर चुका है और इस तरह की अन्य सभी घटनाओं से कहीं अधिक बड़ा है।”
28 फरवरी को शुरू हुए इस इंटरनेट शटडाउन ने आम जनता को वैश्विक इंटरनेट से पूरी तरह से अलग कर दिया है, जबकि अधिकारी एकतरफा माध्यम से चुनिंदा सूचनाएं पहुंचा रहे हैं।
नेटब्लॉक्स ने कहा कि म्यांमार, सूडान और तिग्रे जैसे अन्य देशों को भले ही रुक-रुक कर या क्षेत्र-विशिष्ट इंटरनेट बंद का सामना करना पड़ा है, लेकिन मानक इंटरनेट पहुंच होने के बावजूद किसी भी देश में इतने लंबे समय तक पूर्ण राष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेट बंद नहीं हुआ है।
इसके विपरीत, उत्तर कोरिया जैसे देश, जो कभी भी वैश्विक इंटरनेट से नहीं जुड़े, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग हैं और वे शुरू से ही ऑनलाइन नहीं थे।
यह ब्लैकआउट अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरानी ठिकानों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ हुआ है।
इसके जवाब में, तेहरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं।
संघर्ष के बीच, ईरानी अधिकारियों ने सैटेलाइट कनेक्शन और वीपीएन सहित वैकल्पिक संचार माध्यमों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे नागरिकों के पास संचार के सीमित या नगण्य विश्वसनीय साधन बचे हैं।
नेटब्लॉक्स ने इस शटडाउन के मानवीय नुकसान पर जोर देते हुए कहा कि परिवार इस नाजुक समय में अपने प्रियजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
इन चुनौतियों के बावजूद, तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं हैं, और ईरानी सरकार ने यह नहीं बताया है कि पूर्ण इंटरनेट सेवा कब बहाल की जाएगी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सारा अर्जुन ने अपनी हमशक्ल के वीडियो पर शेयर किया मीम, लोग बोले-ये तो असली vs कॉपी हो गया
Sara Arjun Lookalike Viral Video: एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) इस समय धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग स्किल देख हर कोई उनका फैन हो गया है. उन्होंने इसमें यालिना नाम की एक लड़की का किरदार निभाया था जो एक पाकिस्तानी नेता की बेटी होती है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उसे सारा अर्जुन की हमशक्ल बता रहे हैं. खास बात यहा है कि इस वायरल वीडियो पर खुद सारा अर्जुन ने मीम शेयर कर रिएक्ट किया.
वायरल वीडियो में दिखी यालिना की हमशक्ल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की कैमरे के सामने कैजुअल अंदाज में नजर आती है. इसमें वो ट्रेंडिंग स्टाइल में खुद को रिकॉर्ड कर रही होती है, उसके चेहरे के हाव-भाव और हल्की मुस्कान साफ तौर पर यूजर्स का ध्यान खींचते हैं.
वीडियो में वह कभी कैमरे की तरफ देखती है, तो कभी साइड एंगल से एक्सप्रेशन देती नजर आती है. उसके जेस्चर और कॉन्फिडेंट ऐसे हैं कि देखने वाले को तुरंत सारा अर्जुन के ‘यालिना’ वाले किरदार की याद आ जाती है. रील के बैकग्राउंड में धुरंधर 2 फिल्म का ट्रेंडिंग गाना 'गहरा हुआ' भी बज रहा है, जिस पर वह लिपसिंक कर एक्सप्रेशन दे रही है. उसके चेहरे की बनावट और ठोड़ी के तिल से वो बिल्लुक शुरुआती नजर में सारा अर्जुन की हमशक्ल लगती है.
सारा अर्जुन ने किया रिएक्ट
इस वायरल वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस पर खुद सारा अर्जुन ने रिएक्शन दिया. एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले को सीरियस बनाने के बजाय हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और एक पॉपुलर स्पाइडर मैन मीम शेयर किया. इस मीम में दो एक जैसे दिखने वाले किरदार एक-दूसरे की तरफ इशारा करते नजर आते हैं. सारा अर्जुन ने इसी जीआईएफ के जरिए यह दिखाया कि लोग उन्हें और उनकी हमशक्ल को एक जैसा मान रहे हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. लोगों ने इसे सेम टू सेम से लेकर कॉपी वर्जन तक कई मजेदार तरीकों से डिस्क्राइब किया. एक यूजर ने लिखा, 'ये तो ये तो असली vs कॉपी हो गया.' वहीं दूसरे लिखा, 'आप हमजा की बेटी हो क्या.' वहीं. एक और अन्य ने कहा, 'आपको धुरंधर 3 में यालिना की बेटी का किरदार निभाना चाहिए.'
ये भी पढ़ें: 'मैं दरखास्त करती हूं उस स्टूडेंट को...' सुनंदा शर्मा ने लाइव शो में हुई बदतमीजी पर दिया रिएक्शन
यूजर्स करने लगे तुलना
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उसकी तुलना सारा अर्जुन से करना शुरू कर दी. कई लोगों ने लिखा कि दोनों के चेहरे की बनावट, आंखों का एक्सप्रेशन और स्माइल तक काफी मिलती-जुलती है. यही वजह है कि यह वीडियो एक आम रील न रहकर लुक लाइक बन गया, जहां लोग बार-बार वीडियो देखकर यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि असली और हमशक्ल में कितना फर्क है. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि अगर बिना कॉन्टेक्स्ट के यह वीडियो दिखाया जाए, तो पहली नजर में पहचान करना मुश्किल हो जाएगा.
सारा अर्जुन के बारे में जानिए
सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. मुंबई में जन्मी सारा ने कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 'देवा थिरुमगल' (2011) व 'पोन्नियिन सेलवन' (2022) में भी काम किया था. इसके अलावा सारा ने सलमान खान के साथ जय हो फिल्म में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर काम किया. उन्हें सबसे बड़ी पहचान धुरंधर फिल्म से मिली है.
ये भी पढ़ें: फर्राटेदार इंग्लिश, हाथ में AK 47, 13 साल पहले ऐसा दिखता था पाकिस्तान का 'जमील जमाली'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















