'उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है...', रियान पराग ने जीतने के बाद किसके लिए दिया ऐसा बयान
Riyan Parag Statement: आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. शनिवार को राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है और इसी के साथ अब ये टीम अंक तालिका में टॉप पर आ गई है. मगर, मैच जीतने के बाद कैप्टन रियान पराग ने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, मगर उन्होंने एक खिलाड़ी को न केवल जीत का क्रेडिट दिया बल्कि ऐसा भी माना कि उसकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं हुआ है. तो आइए जानते हैं रियान ने ऐसा किसके लिए कहा...
प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान Riyan Parag
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई आरआर की टीम ने 211 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसे चेज करने उतरी गुजरात की टीम 204 रन ही बना पाई और RR ने 6 रन से मैच को जीत लिया.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कैप्टन रियान पराग ने कहा, "मुझे लगता है यह अविश्वसनीय था. मैंने जोखिम उठाया, यह सोचकर कि चलो पूरी ताकत से और तेज गेंदबाजी करते हैं और जिस तरह से लड़कों ने प्रदर्शन किया, आप देख सकते हैं कि मेरी आवाज कांप रही थी, मैं बस चिल्ला रहा था. मैं इस बात से बहुत एक्साइटेड था कि उन्होंने अपनी इच्छानुसार प्रदर्शन किया और यह वाकई अद्भुत था."
???? Roaring and leaping to victory ✨
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
RELIVE Tushar Deshpande's match-winning final over ▶️https://t.co/UEPT1UYIwD#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/Pdg7HYkd40
ध्रुव जुरेल की सलाह आई काम
रियान पराग ने 19वां ओवर जोफ्रा आर्चर को देने के लिए ध्रुव जुरेल को क्रेडिट दिया. इस ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने वापसी करते हुए मैच को आरआर की ओर झुका दिया था और फिर आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज कर ली.
19वें और 20वें ओवर में गेंदबाजी के विकल्प के बारे में रियान पराग ने कहा, "मैं वास्तव में बल्लेबाजी क्रम बदलने वाला था, इसलिए इसका श्रेय ध्रुव जुरेल को जाता है. उन्होंने मुझे 19वें ओवर में जोफ्रा को गेंदबाजी के लिए भेजने को कहा. तो योजना यह थी कि चूंकि 3 गेंदों का अंतर था, 12 गेंदों में 15 रन चाहिए थे. मैं बस एक मौका लेना चाहता था, जितनी तेज हो सके, उतनी तेज, जितनी आक्रामक हो सके उतनी तेज गेंदबाजी करना चाहता था. अगर यह सफल होता है, तो बहुत अच्छा लगता है. अगर नहीं होता है, तो मैं निराश हो जाऊंगा और अगली बार फिर कोशिश करूंगा."
'प्रतिभा के साथ न्याय नहीं हुआ'
गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने 42 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से 75 रन ठोके. उनका स्ट्राइक रेट 178.57 का रहा. ऐसे में रियान पराग ने उनकी सराहना की और माना कि वह ऊपर बल्लेबाजी करने के हकदार हैं.
रियान पराग ने जुरेल के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हमने उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है. उन्होंने कड़ी मेहनत की है. छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन अब जब हमने देखा कि हमारे पास तीसरे नंबर पर मौका है, तो मैंने सबसे पहले कहा था कि उसे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और उसने हमें दिखा दिया कि वह ऐसा क्यों कर सकता है. तो उम्मीद है कि यह उसके लिए शुरुआत है और वह 700-800 रन बनाएगा और हमें चैंपियनशिप जिताएगा."
ये भी पढ़ें: CSK के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी आना तय! 3 आंकड़े दे रहे हैं गवाही
पाकिस्तान नहीं कर पा रहा राज कपूर की हवेली की देखभाल, भूकंप के झटकों से ढह गया एक हिस्सा
Raj Kapoor Old Haveli in Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में राज कपूर के पैतृक घर कपूर हवेली से जुड़ी एक अहम और चिंताजनक खबर सामने आई है. जी हां, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पेशावर में हाल ही में हुई भारी बारिश और भूकंप के झटकों के कारण इस ऐतिहासिक इमारत का एक हिस्सा ढह गया है, जिससे इसके प्रोटेक्शन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
बारिश और भूकंप का दोहरा असर
स्थानीय अधिकारियों और निवासियों के मुताबिक, लगातार हो रही तेज बारिश ने पहले से ही जर्जर हालत में मौजूद हवेली को और कमजोर कर दिया था. इसी दौरान शुक्रवार रात आए भूकंप के झटकों ने इमारत को और अस्थिर बना दिया, जिसके चलते इसकी एक दीवार ढह गई. खैबर पख्तूनख्वा विरासत परिषद के सचिव शकील वहीदुल्लाह ने इस नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया कि भूकंप के बाद हवेली का हिस्सा गिर गया है और रमैनिंग ढांचे की स्थिति भी सुरक्षित नहीं है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है.
प्रोटेक्शन को लेकर बढ़ती चिंता
शकील वहीदुल्लाह ने पुरातत्व विभाग और प्रांतीय सरकार से अपील की है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते प्रोटेक्शन नहीं किया गया, तो यह इमारत पूरी तरह नष्ट हो सकती है, जिससे हमारे एरिया की सांस्कृतिक विरासत को भारी नुकसान पहुंचेगा.
कपूर परिवार की ऐतिहासिक धरोहर
कपूर हवेली भारतीय सिनेमा के मशहूर कपूर परिवार से जुड़ी हुई है. यहां महान एक्टर पृथ्वीराज कपूर रहते थे, जो इस परिवार के पहले सदस्य थे जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. इस हवेली का निर्माण उनके पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच करवाया था. इसी ऐतिहासिक घर में दिग्गज अभिनेता राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म हुआ था.
हवेली की खासियत और आर्किटेक्चर
अपने समय में यह हवेली शानदार आर्किटेक्चर का उदाहरण मानी जाती थी. इस इमारत में लगभग 40 कमरे थे, जो इसकी भव्यता को दर्शाते हैं. हवेली का मुख्य हिस्सा फूलों की नक्काशी और ट्रेडिशनल विंडोज से सजा हुआ था. लंबे समय से वीरान रहने के बावजूद इसकी आर्टिस्टिक सुंदरता आज भी झलकती है. ये वही स्थान है जहां कपूर परिवार के कई सदस्यों का जन्म और बचपन बीता.
विभाजन के बाद वीरान हुई हवेली
भारत का विभाजन 1947 के दौरान कपूर परिवार को ये हवेली छोड़नी पड़ी. राज कपूर सहित परिवार के कई सदस्य भारत आ गए और अपने पीछे इस ऐतिहासिक घर और उससे जुड़ी यादें छोड़ गए. बाद के सालों में ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने 1990 के दशक में इस हवेली का दौरा किया था, जिससे इसकी ऐतिहासिक पहचान एक बार फिर चर्चा में आई.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: 17वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ ने छापे करोड़ों, बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















