हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी ट्रैवलर बस; 4 पर्यटकों की मौत, 14 घायल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में शनिवार (4 अप्रैल) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस वाहन में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें 20 वयस्क और 2 बच्चे शामिल थे. सभी पर्यटक जालोरी दर्रा से घूमकर वापस लौट रहे थे और की ओर जा रहे थे.
लगातार बारिश से फिसलन बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा भारी बारिश के कारण हुआ. लगातार बारिश से सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी. जब वाहन की ओर उतर रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा.
18 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव अभियान तेजी से शुरू किया गया. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में प्रशासन की मदद की, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी. पुलिस के मुताबिक, 18 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन उनमें से 14 लोग घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.
As per information received from the Police Control Room, Kullu, a traveler vehicle met with an accident near Sojha after falling off the road. According to the latest update, a total of 22 persons were on board (20 adults and 2 children). Out of these, 18 persons have been… pic.twitter.com/MSQQgjEqpv
— IANS (@ians_india) April 4, 2026
मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल
हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. प्रशासन ने कहा है कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.
#WATCH | Kullu, Himachal Pradesh: As per information received by the Police Control Room Kullu, a traveller vehicle met with an accident near Sojha after falling off the road. A total of 22 persons were on board (20 adults and 02 children). Out of these, 18 persons have been… pic.twitter.com/lWysAJJWy8
— ANI (@ANI) April 4, 2026
यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम के दौरान यात्रा की जोखिम भरी स्थिति को उजागर करता है. प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बारिश और खराब मौसम के दौरान यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें.
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भीषण भूस्खलन, कई रास्ते जाम, अलर्ट जारी
Bollywood Latest News Live: 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'धुरंधर 2', 'रामायण' के सपोर्ट में उतरे ऋतिक रोशन
Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की 'धुरंधर 2' का तूफान जारी है. रणवीर सिंह की यह फिल्म 17 दिनों में 985.02 करोड़ कमा चुकी है और आज रविवार को 1000 करोड़ के क्लब में ऐतिहासिक एंट्री लेगी. फिल्म लगातार डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. दूसरी तरफ, नितेश तिवारी की 'रामायण' के वीएफएक्स की वीडियो गेम से तुलना कर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है. इस बीच ऋतिक रोशन फिल्म के बचाव में उतरे हैं. रणबीर कपूर की फिल्म का समर्थन करते हुए ऋतिक ने माना कि खराब विजुअल्स खटकते हैं, लेकिन उन्होंने मेकर्स की कोशिश और मेहनत पर पूरा भरोसा जताया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18


















