Responsive Scrollable Menu

बटलर से वैभव-यशस्वी के कैच छूटे:अशोक ने 154 की स्पीड से गेंद फेंकी, बिश्नोई 200 टी-20 विकेट वाले यंगेस्ट इंडियन; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

IPL 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में RR ने 210 रन बनाए, जबकि GT 204 रन ही बना सकी। मैच के दौरान जोस बटलर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के अहम कैच छूटे। वहीं, गुजरात के अशोक शर्मा ने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी। दूसरी ओर, रवि बिश्नोई ने टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए और इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज बन गए। RR Vs GT मैच के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. साई सुदर्शन ने 42 इनिंग में 15वीं फिफ्टी लगाई साई सुदर्शन ने IPL में सिर्फ 42 पारियों में अपनी 15वीं फिफ्टी पूरी कर ली। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और केवल क्रिस गेल (41 पारियां) उनसे आगे हैं। सुदर्शन ने शॉन मार्श (43) को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। 2. वैभव के IPL में 30 सिक्स पूरे वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अपने 30 सिक्स पूरे कर लिए। वे 19 साल या उससे कम उम्र में सबसे तेजी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सिर्फ 157 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। ऋषभ पंत और ईशान किशन ने भी 30-30 सिक्स लगाए थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए काफी ज्यादा गेंदें खेलीं। 3. अशोक शर्मा ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी गुजरात के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। इस सीजन में इससे पहले सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड एनरिक नॉर्त्या (150.9 किमी/घंटा) के नाम था। हालांकि, IPL इतिहास की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अभी भी शॉन टैट के नाम है, जिन्होंने 2011 में 157.71 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। 4. बिश्नोई टी-20 में 200 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय बने रवि बिश्नोई ने गुजरात के ग्लेन फिलिप्स का विकेट लेते ही टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि 25 साल 211 दिन की उम्र में हासिल की और इसी के साथ वह टी-20 में 200 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह मुकाम अपने करियर के 170वें टी-20 मैच में हासिल किया। बिश्नोई टी-20 में 200 विकेट लेने वाले 19वें भारतीय गेंदबाज बने हैं, जबकि स्पिनर्स की लिस्ट में वह 9वें स्थान पर हैं। हालांकि, ओवरऑल टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने यह उपलब्धि 23 साल 119 दिन की उम्र में हासिल की थी। यहां से टॉप-10 मोमेंट्स… 1. वैभव ने चौके से खाता खोला पारी की शुरुआत में ही वैभव सूर्यवंशी ने चौका लगाकर अपने पहले रन बनाए। मोहम्मद सिराज की लेग स्टंप पर डाली गई लेंथ गेंद को उन्होंने हल्के से ग्लांस करते हुए फाइन लेग की दिशा में चौके के लिए भेज दिया। 2. बटलर से वैभव और यशस्वी के कैच छूटे जोस बटलर से वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल का कैच छूट गया। अशोक शर्मा की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने शॉट खेला, गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप की दिशा में गई। बटलर ने फुल लेंथ डाइव लगाकर कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूट गई और चौके के लिए निकल गई। इस जीवनदान का वैभव ने पूरा फायदा उठाया और अगली ही गेंद पर पॉइंट की दिशा में छक्का लगाकर टीम की फिफ्टी पूरी कर दी। इससे पहले यशस्वी जायसवाल को भी जीवनदान मिला था। सिराज की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर यशस्वी ने फ्लिक खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद विकेटकीपर की ओर गई। बटलर ने दाईं ओर डाइव लगाई, लेकिन कैच पकड़ नहीं सके। 3. जायसवाल की चौके से फिफ्टी 12वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने चौके से अपना अर्धशतक पूरा किया। मोहम्मद सिराज की ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर उन्होंने आगे बढ़कर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शानदार ड्राइव खेला, जो सीधे चौके के लिए चला गया। 4. रियान ने पहली गेंद पर सिक्स लगाया रियान पराग ने अपनी पहली ही बॉल पर सिक्स लगा दिया। कगिसो रबाडा की फुल लेंथ गेंद, जो मिडिल और लेग स्टंप पर थी, उस पर पराग ने बॉटम हैंड का इस्तेमाल करते हुए डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को सिक्स के लिए भेज दिया। 5. सिराज का डाइविंग कैच 16वें ओवर में शिमरन हेटमायर कैच आउट हो गए। ओवर की तीसरी बॉल अशोक शर्मा ने गुड लेंथ पर फेंकी। हेटमायर ने शॉट खेला, वे लॉन्ग ऑन पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच हो गए। सिराज ने डाइविंग कैच पकड़ा, हेटमायर ने 18 रन बनाए। 6. 15वें ओवर के बाद बॉल बदली गई मैच के दौरान 15वें ओवर के बाद गुजरात के कप्तान की मांग पर अंपायर्स ने गेंद को बदलने का फैसला लिया। यह नियम ओस के असर को कम करने के लिए लागू किया गया है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों को बेहतर ग्रिप मिल सके और मुकाबला संतुलित बना रहे। 7. सुदर्शन ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की 8वें ओवर की चौथी गेंद पर साई सुदर्शन ने रियान पराग के खिलाफ सिक्स लगाया। इसी के साथ उन्होंने 33 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वे 73 रन बनाकर कैच आउट हुए। 8. तेवतिया का रिवर्स में सिक्स राहुल तेवतिया ने 15वें ओवर में रिवर्स शॉट पर सिक्स लगा दिया। रवि बिश्नोई की गेंद पर उन्होंने अपना स्टांस बदलते हुए शॉट खेला। तेवतिया ने फुल लेंथ बॉल को डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से सिक्स लगा दिया। 9. जडेजा के थ्रो से शाहरुख रनआउट 15वें ओवर में रवींद्र जडेजा की शानदार फील्डिंग ने शाहरुख खान को रनआउट करा दिया। रवि बिश्नोई की फ्लाइटेड गेंद पर राशिद खान ने शॉट खेलकर दो रन पूरे किए और तीसरे रन के लिए कॉल किया। लॉन्ग फील्ड से जडेजा तेजी से गेंद तक पहुंचे, बाउंड्री के पास शानदार स्टॉप किया और तुरंत स्ट्राइकर एंड पर सटीक थ्रो फेंका। ध्रुव जुरेल ने गिल्लियां बिखेर दीं, जबकि शाहरुख क्रीज से काफी दूर रह गए। 10. तुषार देशपांडे के ओवर ने राजस्थान को जिताया राजस्थान के पेसर तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच अपने नाम कर लिया। 20वें ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। ओवर की शुरुआत वाइड से हुई, लेकिन इसके बाद देशपांडे ने लगातार सटीक यॉर्कर डालते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। कगिसो रबाडा और राशिद खान सिर्फ सिंगल ही ले सके। ओवर की पांचवीं गेंद पर मैच का टर्निंग पॉइंट आया, जब राशिद खान बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। जोफ्रा आर्चर ने शानदार कैच लेकर मुकाबले को राजस्थान की ओर मोड़ दिया। आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए बड़े शॉट की जरूरत थी, लेकिन अशोक शर्मा कनेक्ट नहीं कर सके और रन नहीं बना पाए। इस तरह तुषार देशपांडे के शानदार आखिरी ओवर (4 रन और 1 विकेट) की बदौलत राजस्थान ने 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

Continue reading on the app

IPL में आज पहला मैच SRH vs LSG:लखनऊ ने 6 में से 4 मैच जीते, पिछले सीजन हैदराबाद में LSG ने जीता

IPL 2026 में रविवार को दूसरा डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। हैदराबाद ने अपने पिछले मैच में कोलकाता को उनके घर ईडन गार्डन्स में 65 रन से हराया था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही। जस्टिन लैंगर की कोचिंग वाली टीम पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 141 रन पर सिमट गई थी और उसे 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड की बात करें तो अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 4 और हैदराबाद ने 2 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था। पंत ओपनिंग में कामयाब नहीं रहे लखनऊ के पास मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम और निकोलस पूरन जैसे बड़े नाम हैं, लेकिन टीम में तालमेल की कमी दिख रही है। पिछले मैच में कप्तान ऋषभ पंत को ओपनिंग पर भेजने का प्रयोग पूरी तरह असफल रहा। अब उम्मीद है कि पंत फिर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे, जहां उन्होंने पिछले सीजन शतक लगाया था। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन मिडिल ओवर्स में टीम दबाव बनाए रखने में नाकाम रही। मिस्ट्री लेग स्पिनर दिग्वेश राठी को पिछले मैच में नहीं खिलाया गया था। हैदराबाद की बैलेंस यूनिट मजबूत सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी फिलहाल ईशान किशन संभाल रहे हैं। उन्होंने कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी फॉर्म में है, जबकि हेनरिक क्लासन मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी यूनिट ने भी पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कोलकाता को 161 रन पर रोक दिया था। जयदेव उनादकट और एहसान मलिंगा डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पिच रिपोर्ट राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की सतह सपाट होती है, जिससे शॉट खेलना आसान होता है और बड़े स्कोर बनते हैं। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। इस मैदान पर अब तक 83 IPL मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 में से 10 मैच जीते हैं, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 47 में से 21 मैच अपने नाम किए हैं। मौसम रिपोर्ट हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम बल्लेबाजी के लिए अच्छा रहने वाला है। दिन में हल्के बादल रहेंगे और तापमान करीब 34-36°C के आसपास रहेगा। दोपहर के समय गर्मी जरूर रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है, जिससे पूरे 40 ओवर का मैच होने की उम्मीद है। शाम होते-होते तापमान थोड़ा गिरकर 28-30°C तक आ सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XII सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, लियम लिविंगस्टन। लखनऊ सुपरजायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्त्या, प्रिंस यादव, आवेश खान।

Continue reading on the app

  Sports

हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रचा इतिहास, आईपीएल में बनाया ये खास रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईपीएल में क्लासेन और रेड्डी सनराइजर्स की तरफ से 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. Sun, 5 Apr 2026 17:37:39 +0530

  Videos
See all

Iran US War: बहरीन में 'आग का तांडव'! | Trump | Strait Of Hormuz | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T12:15:15+00:00

Big Breaking on World War 3 LIVE: ईरान में फटने लगे परमाणु? | Iran Israel America War News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T12:14:38+00:00

Iran-US War: पश्चिमी ईरान में घुसे अमेरिकी लड़ाकू विमान| #shorts #usaircraftcarrier #iranwarnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T12:13:59+00:00

' Iran ने जंग की शुरुआत नहीं की, वो बस..' #iranisraelwar #shortsvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T12:12:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers