Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु: पति ने पत्नी पर लगाया 'यौन शोषण' का आरोप, कहा- 'सहेली के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर'

Bengaluru Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने उसे 'यौन प्रताड़ना' का शिकार बनाया और उसे अपनी एक सहेली के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पति ने पत्नी पर अप्राकृतिक यौन कृत्यों, धोखाधड़ी और घर से जबरन निकालने का आरोप लगाया है।

अश्लील वीडियो और 'यौन टॉर्चर' का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी पत्नी उसे अश्लील वीडियो भेजती थी और उन वीडियो में दिखाए गए कृत्यों को दोहराने के लिए दबाव डालती थी। इतना ही नहीं, पति का आरोप है कि पत्नी ने खुद स्वीकार किया कि उसके अपने पूर्व प्रेमियों (Ex-boyfriends) के साथ विवाहेतर संबंध (Extramarital affairs) हैं। पीड़ित के अनुसार, यह प्रताड़ना पिछले दो साल से (4 मार्च 2022 से 24 सितंबर 2024 तक) लगातार जारी थी।

घर से निकाला और गहने-दस्तावेज भी हड़पे
एफआईआर के मुताबिक, विवाद को सुलझाने के लिए 4 जुलाई 2024 को एक पारिवारिक मध्यस्थता (Mediation) भी हुई थी, लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ। आरोप है कि 24 सितंबर 2024 को पति को जबरन घर से बाहर निकाल दिया गया। पति ने शिकायत में यह भी कहा है कि घर में उसके ₹1.87 लाख नकद, सोने-चांदी के कीमती आभूषण (जैसे 35 ग्राम की सोने की चेन, चोकर और ब्रेसलेट), उसका पासपोर्ट और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अवैध रूप से रखे गए हैं, जिन्हें पत्नी वापस नहीं कर रही है।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज
इस मामले में 17 मार्च 2026 को औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें आपराधिक धमकी, गलत तरीके से रोकना और विश्वासघात जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और व्यक्ति के सामान की बरामदगी के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Continue reading on the app

Tea से Chip तक बदलेगा असम: PM मोदी का बड़ा दावा, बोले- BJP की हैट्रिक तय; ‘राजकुमार’ पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम दौरे के दौरान भाजपा-एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का भरोसा जताया। धेमाजी के गोगामुख में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार की हार की सेंचुरी आने वाली है।”

गोगामुख में मोदी का बड़ा दावा- असम में BJP की हैट्रिक तय!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में चुनावी माहौल को गरमाते हुए भाजपा के लिए मजबूत जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में बीजेपी-एनडीए की हैट्रिक तय है, क्योंकि जनता विकास और स्थिरता के साथ खड़ी है।

“हार की सेंचुरी…” कांग्रेस पर मोदी का तंज
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने वर्षों तक असम के विकास को नजरअंदाज किया और सिर्फ राजनीति की। बिना नाम लिए उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार की हार की सेंचुरी आने वाली है।”

असम चुनाव से पहले मोदी का पावर शो, विपक्ष पर सीधा वार
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद से पार्टी ने असम के हितों के साथ समझौता किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य की पहचान और संसाधनों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि लाखों बीघा उपजाऊ जमीन पर अवैध कब्जे हुए और भाजपा सरकार अब इन पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

चाय से चिप तक: पीएम मोदी ने बताया असम का नया विजन
अपने भाषण में पीएम मोदी ने असम के बदलते स्वरूप पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले असम की पहचान सिर्फ चाय के लिए होती थी, लेकिन अब यह राज्य टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुनिया असम को “चाय और चिप” दोनों के लिए जानेगी।

पीएम ने बताया कि असम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे टीवी, फ्रिज, गाड़ियां और मोबाइल जैसे उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली चिप्स का उत्पादन यहां होगा। इससे राज्य में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

चाय बागान में मोदी सेल्फी 
इससे पहले प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ में एक चाय बागान का दौरा किया, जहां उन्होंने चाय बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान पीएम ने उनके साथ सेल्फी ली और खुद चाय की पत्तियां भी तोड़ीं। यह दौरा उनके असम से जुड़ाव और यहां के श्रमिकों के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार असम के पारंपरिक उद्योगों को मजबूत करने के साथ-साथ नए उद्योगों को भी बढ़ावा दे रही है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।

Continue reading on the app

  Sports

जयपुर के वीआईपी सिविल लाइंस में गंदा पानी पीने से 500 से ज्यादा लोग बीमार, सरकारी सिस्टम पर सवाल, इसी इलाके में है गवर्नर, CM और मंत्री का घर

राजस्थान की राजधानी जयपुर को अक्सर पिंक सिटी और स्मार्ट सिटी के रूप में प्रचारित किया जाता है, लेकिन शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में सामने आई यह घटना अलग ही तस्वीर दिखा रही है। दरअसल यहां दूषित पानी पीने के बाद 500 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। बता दें कि … Sun, 05 Apr 2026 09:50:26 GMT

  Videos
See all

US Israel Iran War Updates: होर्मुज को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी धमकी | Middle East Conflict | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T04:38:07+00:00

Middle East Crisis: Kuwait के सरकारी दफ्तरों पर भीषण ड्रोन हमला! राजधानी में हड़कंप! | Drone Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T04:46:26+00:00

US Israel Iran War Updates: कुवैत पर ईरान ने किया बड़ा हमला | Middle East Conflict | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T04:35:29+00:00

War Update: ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, अमेरिका-इजरायल को ‘नर्क’ की चेतावनी | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T04:33:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers