Responsive Scrollable Menu

Pilibhit Crime: 65 वर्षीय सास की हत्या कर शव भूसे में जलाया, दामाद पर केस

पीलीभीत (उप्र), सात अगस्त पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव में 65 वर्षीय एक महिला की हत्या कर उसका शव घर के बाहर रखे भूसे के ढेर में जलाकर साक्ष्य मिटाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के दामाद के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।

क्षेत्राधिकारी (सदर) नताशा गोयल ने बताया कि राख के ढेर से बरामद हड्डियों को डीएनए परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि हो सकेगी कि बरामद अवशेष मोहन देई के ही हैं। अमरिया थाना की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मृतका के बेटे सुरेश कुमार की तहरीर पर आरोपी महेंद्र पाल के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां मोहन देई (65) गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास स्थित दूसरे मकान में अकेली रहती थीं। 31 जुलाई की रात उनका बहनोई महेंद्र पाल वहां आया और रात में वहीं रुका था। आरोप है कि महेंद्र को अपनी पत्नी का सास से मिलना-जुलना पसंद नहीं था और इसी रंजिश में उसने मोहन देई की कथित तौर पर हत्या कर दी।

तहरीर के मुताबिक, घटना के अगले दिन जब मोहन देई घर पर नहीं मिलीं तो परिजनों ने उनकी खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार देर शाम परिजन घर के बाहर जले हुए भूसे के ढेर की राख हटा रहे थे।

इसी दौरान वहां से जली हुई हड्डियां और कांच की चूड़ियां मिलीं। इसके बाद हत्या की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Continue reading on the app

BJP ने Karnataka Cabinet विस्तार में मंत्री पद बिक्री के आरोप पर Congress को घेरा

नयी दिल्ली, सात अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में हाल में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पदों की कथित ‘‘नीलामी’’ के आरोपों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से स्पष्टीकरण की मांग की। भाजपा की कर्नाटक इकाई के नेता सी. नारायणस्वामी के बुधवार को किए गए दावे के बाद यह मांग उठी। उन्होंने कांग्रेस की राज्य इकाई के दो नेताओं के बीच कथित ऑडियो बातचीत का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में मंत्रिमंडल के पद आर्थिक प्रभाव के आधार पर हासिल किए गए।

नारायणस्वामी ने दावा किया कि कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग से संकेत मिलता है कि जिन ‘‘ईमानदार’’ विधायकों के पास रुपये नहीं थे, उन्हें मंत्री पद से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कर्नाटक में 89 करोड़ रुपये के वाल्मीकि जनजाति विकास निगम घोटाले में आरोपी बी. नागेंद्र को दोबारा राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाए। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि अगर नागेंद्र पद पर बने रहते हैं तो पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस में किसी व्यक्ति का कद और पद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिए जाने वाले चढ़ावे (आर्थिक पेशकश) से तय होता है। यह मैं नहीं कह रहा हूं, बल्कि कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बातचीत से ये गंभीर आरोप सामने आए हैं।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया कि कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार, कर्नाटक मंत्रिमंडल में 80 प्रतिशत मंत्रियों ने इस तरह के चढ़ावे देकर मंत्रिपद हासिल किए। उन्होंने सवाल किया, ‘‘वाल्मीकि जनजाति विकास निगम घोटाले में आरोपी और अब भी ईडी के मामले का सामना कर रहे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में क्यों शामिल किया गया?

क्या दलितों के लिए निर्धारित धन का गबन करने वाले व्यक्ति ने भुगतान के आधार पर नए मंत्रिमंडल में जगह हासिल की?’’ भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये गंभीर आरोप हैं। खरगे, राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल को इन आरोपों का जवाब देना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

बस बहुत हुआ!… टीम इंडिया की बिगड़ती फिटनेस से परेशान, एक्शन लेने CoE पहुंच रहे BCCI के बॉस

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से जसप्रीत बुमराह और सुदर्शन बाहर हो गए. उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हर्षित राणा और सुंदर चोटिल हो गए थे. ये चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट चिंता का सबब है. Sun, 09 Aug 2026 02:21:02 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | 13 अगस्त तक संसद में महा-संग्राम! Modi Govt का क्या है प्लान? Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:04:21+00:00

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे का BJP-RSS पर बड़ा हमला #mallikarjunkharge #bjp #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T00:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers