राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में शुक्रवार को हुई मुसलाधार बारिश ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार से बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है, लेकिन 10 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगस्त के पहले सात दिनों में 127 मिमी बारिश हुई, जो 2011 के बाद से अगस्त के पहले हफ़्ते में सबसे ज़्यादा बारिश है। विभाग ने बताया कि यह भारी बारिश दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण हुई।
विभाग ने कहा कि भले ही शनिवार को बारिश की रफ़्तार कम हो जाएगी, लेकिन बारिश का दौर 10 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, IMD के एक अधिकारी ने कहा, "कल से दिल्ली में हो रही व्यापक बारिश सक्रिय मॉनसून ट्रफ़ (monsoon trough) के कारण हो रही है। यह ट्रफ़ दिल्ली और उत्तर व पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों से गुज़रते हुए पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। कल से दिल्ली में बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद है और अगले दो दिनों तक शहर में हल्की बारिश हो सकती है।"
14 अन्य राज्यों के लिए अलर्ट- गुरुग्राम में WFH
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 14 अन्य राज्यों में भी अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है। दिल्ली की तरह, राजस्थान में भी 10 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी, साथ ही भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर डिवीज़न में भी मध्यम से भारी बारिश होगी।
हरियाणा के गुरुग्राम में 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की सलाह जारी की गई और रेड अलर्ट के बाद लोगों को बेवजह यात्रा न करने को कहा गया। हिमाचल प्रदेश के लिए भी 11 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है भारी से बहुत भारी बारिश। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
वहीं, दक्षिण में मौसम विभाग ने केरल के चार ज़िलों - कासरगोड, कन्नूर, वायनाड और कोझिकोड - के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
वहीं दूसरी ओर, शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी।
Continue reading on the app
कोलकाता, सात अगस्त कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि वह 14 अगस्त तक उस आदेश पर रिपोर्ट दाखिल करे जिसमें एक ‘रक्त बैंक’ को उसके खिलाफ जांच पूरी होने तक बाहर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन नहीं करने के लिए कहा गया है। ‘लाइफ केयर मेडिकल फाउंडेशन’ ने राज्य स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक (राज्य रक्त आधान परिषद और रक्त आधान सेवा) के उस निर्देश को चुनौती देते हुए अदालत का रुख किया था, जिसमें उसे पश्चिम बंगाल राज्य रक्त आधान परिषद (एसबीटीसी) की जारी जांच पूरी होने तक एक अगस्त से संस्था से बाहर जाकर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित नहीं करने को कहा गया था। न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने इस मामले में अधिकारियों को 14 अगस्त तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।
अदालत ने याचिकाकर्ता संगठन को अधिकारियों के तर्कों पर अपनी आपत्ति 18 अगस्त तक दाखिल करने की अनुमति दी। न्यायमूर्ति राव ने निर्देश दिया कि इस मामले पर अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी।
Continue reading on the app