Responsive Scrollable Menu

Bahraich Police ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 बदमाश पकड़े

बहराइच (उप्र), आठ अगस्त बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि तार चोर गिरोह चोरी का माल ठिकाने लगाने और बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर इकट्ठा हुआ है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर नानपारा पुलिस और विशेष अभियान दल (एसओजी) की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी गोलीबारी में बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र निवासी कदीर के बाएं पैर में गोली लग गई। श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने कार में सवार उसके चार साथियों को भी पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि घायल कदीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला है कि उसके खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान के रूप में हुई है।

पुलिस सभी आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, चोरी में इस्तेमाल की गई मारुति ईको कार, कटे हुए बिजली के तारों के कई बंडल और तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि नानपारा क्षेत्र में लगातार तार चोरी की घटनाओं के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार रात भी चोरों ने बिजली के तार काटे थे, जिसके संबंध में नानपारा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue reading on the app

Delhi Rain Record | दिल्ली में 15 सालों बाद अगस्त की शुरुआत में रिकॉर्ड बारिश: जानें मौसम का हाल, गुरुग्राम में WFH की सलाह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में शुक्रवार को हुई मुसलाधार बारिश ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार से बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है, लेकिन 10 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगस्त के पहले सात दिनों में 127 मिमी बारिश हुई, जो 2011 के बाद से अगस्त के पहले हफ़्ते में सबसे ज़्यादा बारिश है। विभाग ने बताया कि यह भारी बारिश दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण हुई।
 

इसे भी पढ़ें: Calcutta High Court ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रोकने पर West Bengal सरकार से मांगी रिपोर्ट


विभाग ने कहा कि भले ही शनिवार को बारिश की रफ़्तार कम हो जाएगी, लेकिन बारिश का दौर 10 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, IMD के एक अधिकारी ने कहा, "कल से दिल्ली में हो रही व्यापक बारिश सक्रिय मॉनसून ट्रफ़ (monsoon trough) के कारण हो रही है। यह ट्रफ़ दिल्ली और उत्तर व पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों से गुज़रते हुए पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। कल से दिल्ली में बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद है और अगले दो दिनों तक शहर में हल्की बारिश हो सकती है।"
 

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand में अमानकीकृत Dairy Products पर प्रतिबंध लगा, बिक्री और परिवहन भी बंद


14 अन्य राज्यों के लिए अलर्ट- गुरुग्राम में WFH
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 14 अन्य राज्यों में भी अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है। दिल्ली की तरह, राजस्थान में भी 10 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी, साथ ही भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर डिवीज़न में भी मध्यम से भारी बारिश होगी।

हरियाणा के गुरुग्राम में 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की सलाह जारी की गई और रेड अलर्ट के बाद लोगों को बेवजह यात्रा न करने को कहा गया। हिमाचल प्रदेश के लिए भी 11 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है भारी से बहुत भारी बारिश। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

वहीं, दक्षिण में मौसम विभाग ने केरल के चार ज़िलों - कासरगोड, कन्नूर, वायनाड और कोझिकोड - के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर, शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी।
 
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

Continue reading on the app

  Sports

बस बहुत हुआ!… टीम इंडिया की बिगड़ती फिटनेस से परेशान, एक्शन लेने CoE पहुंच रहे BCCI के बॉस

श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टेस्ट टीम से जसप्रीत बुमराह और सुदर्शन बाहर हो गए. उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हर्षित राणा और सुंदर चोटिल हो गए थे. ये चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट चिंता का सबब है. Sun, 09 Aug 2026 02:21:02 +0530

  Videos
See all

Breaking News : पीएम मोदी को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया फोन, किस मुद्दे पर हुई बात ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T21:09:34+00:00

Crime News Today: दामाद ने की सास की खौफनाक हत्या, भूसे में आग लगाकर सास को जलाया! Crime Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T21:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers