Responsive Scrollable Menu

चीन-श्रीलंका संबंध आपसी सम्मान पर आधारित आदर्श बनेंगे: श्रीलंकाई प्रधानमंत्री

बीजिंग, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरासुरिया ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित चीन-श्रीलंका संबंध द्विपक्षीय सहयोग का एक आदर्श बनेगा, जिससे दोनों देशों को लाभ होगा।

चीन की अपनी हालिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अमरासुरिया ने पेइचिंग में फॉरबिडन सिटी और ग्रेट वॉल जैसे प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने विशेष रूप से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास संग्रहालय का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा, “चीन की उपलब्धियों को देखकर ऐसा लगता है मानो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। आज चीन की वैश्विक स्थिति केवल उत्पादन और निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि वह नवाचार और प्रगति के प्रति भी प्रतिबद्ध है। वैश्विक मंच पर चीन लगभग हर क्षेत्र में खोज और नेतृत्व करता दिखाई देता है।”

राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बारे में बात करते हुए अमरासुरिया ने कहा कि वह एक अत्यंत करिश्माई नेता हैं और उनसे मिलना तथा विचारों का आदान-प्रदान करना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने “मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय” की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा, “हमें मिलकर काम करना चाहिए और अलगाववादी सोच को त्याग देना चाहिए।” उनका मानना है कि मौजूदा अशांत वैश्विक माहौल में विभिन्न देशों के नेताओं को शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए, क्योंकि एक देश के कदमों का प्रभाव अन्य देशों और समाजों पर भी पड़ता है।

अमरासुरिया ने चीन-श्रीलंका संबंधों के भविष्य को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि दोनों देशों के विचार और दृष्टिकोण में काफी समानता है। उनका मानना है कि यह संबंध एक मजबूत और स्थिर द्विपक्षीय साझेदारी का उदाहरण बनेगा। उन्होंने हरित ऊर्जा, शिक्षा के आधुनिकीकरण, कृषि, स्वास्थ्य सेवा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की उम्मीद जताई। बेल्ट एंड रोड पहल में शामिल होने वाले शुरुआती देशों में से एक होने के नाते श्रीलंका इस साझा विकास प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जारी रखेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यद्यपि श्रीलंका एक द्वीप राष्ट्र है, फिर भी यहां समृद्ध और विविध पर्यटन संसाधन मौजूद हैं और लोग बेहद गर्मजोशी से अतिथियों का स्वागत करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक चीनी पर्यटकों के श्रीलंका आने की आशा जताई। उनका विश्वास है कि पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ेगा, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हुए बाहर; देखिए प्लेइंग-11

GT vs RR: आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है. 

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027: इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में आने से रोक पाना नामुमकिन, वनडे में 80 से ज्यादा औसत

आरसीबी के मेंटॉर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक का मानना है कि देवदत्त पडिक्कल को टीम इंडिया में आने से अब रोक पाना मुश्किल है, इसकी उन्होंने बेहद ही खास वजह बताई है. Mon, 06 Apr 2026 20:29:38 +0530

  Videos
See all

किम जोंग उन की बेटी का अगला शासक बनना लगभग तय [Kim Jong Un's teenage daughter Ju Ae, his successor] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:16:28+00:00

US Israel Iran War Updates: वो 3 शब्द क्या थे जो ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट ने अपने कमांड को भेजे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:15:07+00:00

AAJTAK 2 | MIDDLE EAST में जारी जंग के बीच, UAE ने PAK से मांगे अपने 2 अरब डॉलर! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:15:05+00:00

Khabardar: Iran War में Atom Bomb या युद्ध खत्म? | Donald Trump | Hormuz | US, Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T15:16:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers